सरकार कम बजन के सामानों में 5 % जीएसटी लागू कर गरीबो को कर रही है शोषण , विस्तृत जनकारी देते हुए सुनिये क्या कहते है समाजसेवी सोनपुर के राजेन्द्र सिंह
स्कूल में युवकों को रात्रि में बैठने से मना करना वार्ड सदस्यों को पड़ा महंगा सोनपुर ---सोनपुर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिकारपुर खरियाडी में स्कूल के प्रधानाध्यापक द्वारा वार्ड सदस्यों को स्कूल में उपद्रवियों द्वारा रात्रि में बैठ कर शराब पीना,अन्य गलत कार्य करने से सम्बंधित जानकारी वार्ड सदस्य 8 के प्रतिनिधि राजेश कुमार को बुलाकर स्कूल की व्यवस्था को लेकर जानकारी दी। जहां वार्ड सदस्य ने संध्या कालीन जब स्कूल में पहुंचा तो देखा कि चार-पांच युवक बैठा हुआ है जब उससे पूछा गया कि संध्याकालीन में क्यों स्कूल में बैठे हो तो उसने वार्ड सदस्यों के साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार करते हुए मारपीट कर उसे लहूलुहान कर घायल कर दिया । जहां घायल अवस्था में वार्ड सदस्य प्रतिनिधि राजेश कुमार को सोनपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज किया गया फिर पीड़ित ने सोनपुर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है । पीड़ित ने आवेदन में लिखा कि कुछ उपद्रवी स्कूल में रात्रि को शराब पीकर हो हंगामा करना आसपास के लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करना स्कूल समय में आकर अभद्र व्यवहार बच्चों के साथ करना इन सारी बातों की समस्याओं को हमने प्रधानाध्यापक के अनुसार जब गांव के ही युवक को डांट फटकार लगाई तो उसने मारपीट कर घायल कर दिया है। इस घटना के बाद वार्ड सदस्य संघ के सभी सदस्यों ने स्कूल पर पहुंचकर शुक्रवार को प्रधानध्यापक व बच्चों से वस्तु स्थिति की जानकारी लेते हुए सही पाए जाने पर इस संबंध में थाना को भी सूचना दे दी गई है ।
सोनपुर के सैदपुर में पुलिस ने छापामारी कर 10 लीटर देसी शराब के साथ दो धंधेबाज को पहलेजा ओपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस बात की जानकारी देते हुए पहलेजा ओपी प्रभारी विश्व मोहन राम ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज सैदपुर के मनोज चौधरी व मिथुन चौधरी दोनों सहोदर भाई हैं । पुलिस ने सैदपुर में छपमारी कर 10 लीटर देशी शराब बरामद करते हुए 2 धंधेबाज को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है ।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
बिहार में अब देश के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार भी अब सुरक्षित नहीं है । पत्रकारों का इतना कसूर होता है कि वह समाज में हो रहे भ्रष्टाचार, अपराधिक घटनाओं एवं भ्रष्ट लोगों को उनके काले करतुते उजागर करना । अगर देश में भ्रष्ट लोगों को उजागर नहीं करें तो देश खतरे में पड़ जाएगी । देश में मानवता व कानून को खुलकर धज्जियां उड़ाने का कार्य भ्रष्ट लोग कर रहे हैं जिसके वजह से अब देश के चौथा स्तंभ भी सुरक्षित नही है। सरकार को चाहिए कि ऐसे लोगों अगर किसी भी प्रकार के पत्रकारों के साथ गलत व्यवहार करते हैं तो उस पर कठोर से कठोर कार्रवाई करें जिससे देश के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार को उनकी सच्ची पत्रकारिता करने में देश हित के लिए फायदे होंगे । सारण का दियारा क्षेत्र विवाद और बदमाशों का केंद्र माना जाता रहा रहा है लेकिन बदमाश अब पत्रकारों को निशाना बनाने लगे है ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
हसनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र के तेलकथु निवासी व पीड़िता जानकी देवी जौजे चंद्रिका राम ने महिला आयोग दिल्ली , डीजीपी पटना , मुखयमंत्री बिहार सरकार , डीआईजी व सीवान पुलिस कप्तान को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है । कहा है कि थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर द्वारा मेरी बेटी की हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं करते हुए पीड़िता को न्याय देने के बजाय गाली गलौज की गयी है ।अपने आवेदन में कहा है कि मेरी बेटी माधुरी कुमारी की शादी दिनांक 10 जुलाई 2020 को अपने सामर्थ्य के अनुसार उपहार देकर इसी थाना के मंदरौली निवासी कृष्णा राम के पुत्र नीरज कुमार राम के साथ हुई थी । तब से उसके ससुराल वाले दहेज में मोटरसाइकिल एवं रंगीन टीवी मांगने लगे । वही मेरा दमाद नीरज राम को जब विदेश जाना था । तब भी 50 हजार की मांग किया गया । लेकिन हमारी बेटी बोली कि मेरे पापा नहीं है , और भाई कहां से देगा । इस पर नीरज राम , अरविंद राम तथा धीरज राम तीनों पुत्र कृष्णा राम व कृष्णा राम पिता सहोदर राम , पूनम देवी व पुष्पा कुमारी दोनों पुत्री कृष्णा राम ने मेरी लड़की के साथ मारपीट किया गया । मेरी लड़की को जब जब तंग करते थे तो तब तब लड़की खबर करती थी । मैं कई बार पंचायत लेकर गई । पंचायती होने पर समझाया बुझाया गया । दिनांक 23 जुलाई 22 को शाम 4:00 बजे देवर अरविंद राम मेरे मोबाइल पर फोन करके बताया कि आपकी बेटी आज सुबह 7:00 बजे मर गई है । जब हम लोग रोते रोते वहां गए तो देखे कि मेरे लड़की मरी पड़ी है । मुझे पूरा विश्वास है कि मेरी लड़की को अरविंद राम , पूनम देवी व पुष्पा कुमारी सभी मिलकर मारकर हत्या कर दिए है । तथा इसमें नीरज राम , कृष्णा राम व धीरज राम के द्वारा साजिश किया गया है और मारने के लिए प्रेरित किया गया । इस घटना की लिखित शिकायत लेकर एमएच नगर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर के पास दिनांक 26 जुलाई को गई तो मां बहन की बहुत गाली दे रहे थे , और बोले कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आएगा तो प्राथमिकी दर्ज करेंगे । मुझे बहुत परेशान और गाली गलौज किया गया । जिसकी जांच कर उचित कार्रवाई करने की करने की मांग की ।
इसुआपुर भाकुरा भिट्टी से दाढ़ीबाड़ी जाने वाली सड़क जर्जर हालत में है । इससे राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है । सड़क पर जलजमाव व जर्जरता को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया । जानकारी के अनुसार एसएच 90 से उतरते ही भकुरा भिट्टी बाजार में जलजमाव से स्थानीय लोग बहुत परेशान है । हाई स्कूल , प्लस टू स्कूल जाने वाले छात्र छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । पानी के अंदर गड्ढा होने से कई छात्र छात्रा उसमें गिरकर घायल भी हुए हैं , लेकिन बरसों पुरानी इस सड़क पर किसी जनप्रतिनिधि का ध्यान नहीं जाना लोगों के समझ में नहीं आ रहा है । स्थानीय लोगों ने बताया कि कई गाड़ियां भी इसमें पलटचुकी हैं । स्थानीय निशांत दुबे , राज नारायण महतो , अखिलेश दुबे , राजीव दुबे , मुन्ना सिंह , रूपलाल शाह , हरिजी , शैलेश साह , अशोक राम , नासिर हुसैन , लोटन बाबा , मंजेश साह , रत्नेश सिंह , रूपेश साह विजय सिंह , डब्लू सिंह , सरोज सिंह , अखिलेश पाठक , राजेंद्र चौबे आदि ने बताया कि वे लोग स्थानीय जनप्रतिनिधियों से इस विषय पर कई बार कई बार बात कर चुके हैं
गैस के बढ़ते कीमत पर चर्चा ग्रहणी के साथ
आंदर थाना क्षेत्र के मदेशिलापुर उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार की रात्रि में आज्ञात चोरों ने खिड़की तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया है।वही प्रधानाध्यापक शिवनाथ राय ने स्थानीय थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध आवेदन दिया है .विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दरियापुर सारण।। वार्ड सदस्यों ने मुखिया पति पर लगाया आरोप
दरौंदा। थाना क्षेत्र के हाथोपुर गांव से शराब पीने के मामले में बुधवार की संध्या में एक गिरफ्तारी हुई है. बता दे कि थाना प्रभारी कैप्टन शाहनवाज को किसी ने गुप्त सूचना दिया था की एक व्यक्ति शराब पीकर हल्ला मचाते हुए घर जा रहा है. ग्रामीणों के सूचना के आधार पर थाना प्रभारी ने गुरुवार की संध्या में पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. शराब पीने के मामले में बिशुन साह के पुत्र मोहन साह को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत सीवान भेज दिया है.
