इसुआपुर भाकुरा भिट्टी से दाढ़ीबाड़ी जाने वाली सड़क जर्जर हालत में है । इससे राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है । सड़क पर जलजमाव व जर्जरता को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया । जानकारी के अनुसार एसएच 90 से उतरते ही भकुरा भिट्टी बाजार में जलजमाव से स्थानीय लोग बहुत परेशान है । हाई स्कूल , प्लस टू स्कूल जाने वाले छात्र छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । पानी के अंदर गड्ढा होने से कई छात्र छात्रा उसमें गिरकर घायल भी हुए हैं , लेकिन बरसों पुरानी इस सड़क पर किसी जनप्रतिनिधि का ध्यान नहीं जाना लोगों के समझ में नहीं आ रहा है । स्थानीय लोगों ने बताया कि कई गाड़ियां भी इसमें पलटचुकी हैं । स्थानीय निशांत दुबे , राज नारायण महतो , अखिलेश दुबे , राजीव दुबे , मुन्ना सिंह , रूपलाल शाह , हरिजी , शैलेश साह , अशोक राम , नासिर हुसैन , लोटन बाबा , मंजेश साह , रत्नेश सिंह , रूपेश साह विजय सिंह , डब्लू सिंह , सरोज सिंह , अखिलेश पाठक , राजेंद्र चौबे आदि ने बताया कि वे लोग स्थानीय जनप्रतिनिधियों से इस विषय पर कई बार कई बार बात कर चुके हैं