सारण: इसुआपुर स्थानीय प्रखंड में ग्राम पंचायत के पंच के रिक्त 4 पदों के लिए चुनाव होगा। बीडीओ सह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों के रिक्त पदों के चुनाव के लिए विभागीय अधिसूचना जारी हो गई है। हालांकि नामांकन प्रक्रिया के लिए तिथि का निर्धारण अभी नहीं हुआ है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड में जिन चार रिक्त पदों के लिए चुनाव होना है। उसमें लौंवा पंचायत के वार्ड नंबर 7 जैथर पंचायत के वार्ड नंबर 12 छपियां पंचायत के वार्ड नंबर 16 तथा रामपुर अटौली के वार्ड नंबर 1 के पंच के रिक्त पदों लिए चुनाव होगा।

इसुआपुर थाना क्षेत्र के हथिसार गांव में दोपहर बाद झोपड़ी नुमा घर में आग लगने से दो बच्चों का मौके पर ही झुलस कर मौत हो गई।मृत बच्चों की पहचान उक्त गांव निवासी धर्मेंद्र साह के 8 वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार और 5 वर्षीय पुत्र अभय कुमार बताया जाता है। दोनों सगे भाइयों की मौत के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ हैं। दोनो भाई विद्यालय से आने के बाद झोपड़ीनुमा घर मे सोए हुए थे तभी आग के चपेट में आ गए।आग लगने के दौरान मृत बालको के परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नही था ।आग लगने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कर्मियों और स्थानीय लोगो द्वारा आग पर काबू पाया गया जबतक दिनों बच्चो की मौत हो गई थी।आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। की आग कैसे लगी इस बात की जांच की जा रही है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि धर्मेंद्र साह के दोनों लड़के दोपहर बाद विद्यालय से आकर खाना खाकर झोपड़ी नुमा घर में सो गए। जिसके बाद घर के सभी सदस्य अपने अपने कार्यों में चले गए। इसी दौरान झोपड़ी में आग पकड़ लिया। आग की लपट इतनी तेज थी कि आसपास के लोग चिल्लाकर आकर आग बुझाने में लग गए। हल्ला और शोरगुल के बीच बच्चों की आवाज दब गई।आग लगने की खबर पर घर के अन्य सदस्य अलग अलग जगहों से पहुँचे तो दोनों बच्चों के अंदर होने की बात बता लेकिन उस वक्त तक काफी देर हो चुका था दोनो बच्चो की आग में जलकर मौत हो गई थी।

इसुआपुर थाना अंतर्गत डटरा पुरसौली पंचायत के नट समाज ले लोगो ने मुखिया अजय राय के नैतृत में मद निषेद के अधिकारियों द्वारा की गई करवाई के खिलाफ मद निषेद सारण,पुलिस अध्यक्ष सारण और स्थानीय थाना इसुआपुर को आरोप पत्र सौपा विदित हो की बिहार में शराब बंदी कानून लागू है और प्रशासन द्वारा लगातार छापामारी की करवाई की जा रही है इस दौरान रविवार को विभाग के अफसरों द्वारा करवाई के दौरान इसुआपुर प्रखंड के डटरा पुरसौली नट बस्ती में मद निषेद द्वारा छापामारी की करवाई की गई जिसमें पुलिस के हाथ कुछ नही लगा स्थानीय लोगो का कहना है की पिछले एक महीना से लगातार मद निषेद की टीम आती है और जबरन घरों में घुस कर हमारे बर्तन, चूल्हा,अनाज के कोठे तोड़ देती है और महिलाओं पर डंडे से वार करती है, डराती धमकाती है वही अजय राय मुखिया ने कहा कि पिछले सात वर्षों से बिहार में शराबबंदी कानून लागू है और अबतक एक भी नट समाज का लोग उनके पंचायत डटरा पुरसौली से न शराब बेचने और न शराब पीने में आरोपित है फिर भी ऐसी करवाई निंदनीय है वही अजय राय ने कहा कि कुछ अधिकारी भाजपा मानसिकता से ग्रषित है और इस कानून के आड़ में गठबंधन के सरकार को आम जन मानस के बीच बदनाम करने की साजिश रच रहे है जिससे गरीब एम वंचितों का भरोसा सामाजिक न्याय वाली सरकार से उठ जाए और एक भययुक्त माहौल बनाया जा सके ऐसे अफसरों को चिन्हित कर करवाई करने की मांग की गई।

इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोईला बाजार अवस्थित एक दुकान का ताला काट अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना बुधवार को सामने आया है । घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस पहुंच जांच पड़ताल कर रही है ।चोरी की घटना के संबंध में महुली गांव निवासी मिथुन कुमार पिता लालसा महतो ने बताया कि उसकी डोईला बाजार पर माला स्टूडियो के नाम से दुकान हैं प्रतिदिन की भांति मंगलवार की शाम दुकान बंद कर घर चला गया वही जब छपरा जाने के लिए घर से निकला तों दुकान पर लोगों की भीड़ देख वहां पहुंचा तो देखा कि हमारे ही दुकान का ताला काट कर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है । उसने बताया कि दुकान के अंदर से कैमरा -2 , लैपटाप , हार्डडिस्क और गल्ला के अंदर रखें 500 रूपया नगदी चोरी कर ली गई है । चोरी की हुई इस घटनाओं से बाजार पर अवस्थित सभी दुकानदारों में भय व्याप्त है ।

इसुआपुर भाजपा पूंजीपतियों की कठपुतली है . किसानों की कर्ज माफ नहीं कर पूंजीपतियों के कर्ज माफ किये जा रहे हैं . बैंक के अरबों रुपये गबन करने वालों को प्रश्रय दिया जा रहा है . देश में यूरिया , डीएपी खाद की कालाबाजारी चरम पर है . वहीं किसानों के लिए घोर किल्लत है . उक्त बातें पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने प्रखंड के अचितपुर गांव में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं . उन्होंने कहा कि दल से उपर उठकर भी लोग पूर्व सांसद मेरे पिता प्रभुनाथ सिंह के समर्थकों व शुभचिंतकों ने भी भारी संख्या में भाग लिया . जिससे यह कार्यकर्ता बैठक एक सभा में तब्दील हो गयी . भाजपा धर्म के नाम पर तथा झूठे जुमलेबाजी कर लोगों को ठगने का कामकिया है . जिसे जनता अब समझ चुकी है . जनता महंगाई , बेरोजगारी तथा गरीबी का दंश झेल रही है . वहीं मोदी सरकार सरकारी विभागों का निजीकरण कर नौजवानों का रोजगार छीन रही है . पढने लिखने की उम्र में नौजवानों को मात्र चार वर्षों की अग्निवीर की बिना पेंशन वाली नियोजित नौकरी देकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है . सभा को राजद के जिलाध्यक्ष सुनील राय , विश्वनाथ राय , श्रीभगवान बैठा , राजेश राय , मुखिया अजय राय , अशोक यादव , पूर्व प्रमुख राजकुमार राय , बेबी सिंह , मुखिया प्रतिनिधि पन्नालाल राय , पूर्व मुखिया विजय सिंह , बबलू हसन , रणवीर सिंह , नंदकिशोर राय , हरेराम राम समेत दर्जनों लोगों ने संबोधित किया .

इसुआपुर . प्रखंड के पुरसौली गांव के ईश्वरी सिंह तथा विनोद सिंह के घरों में बीती रात्रि चोरी हो गयी . जिससे घरों में रखे सोने , चांदी के गहने , कपड़े , नगदी समेत लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली गयी . वहीं उसी गांव के शैलेंद्र सिंह के दुकान में भी नगद रुपये की चोरी कर ली गयी . दोनों परिवार घर से बाहर हरियाणा में रहते हैं , जिससे उनके घरों में ताले लगे थे . चोरी की घटना को अंजाम देते समय लोगों के जग जाने की आहट पर चोर भाग निकले . वहीं आनन - फानन में घटनास्थल पर चोरों के एक साइकिल , हेक्सो ब्लेड , एक बड़ा चाकू तथा एक गमछा छूट गया है . घटना की सूचना मिलने पर गृह स्वामी ईश्वरी सिंह के रिश्तेदार नवादा गांव के रुदल सिंह ने स्थानीय थाने में चोरी की घटना की सूचना दी है .

इसुआपुर प्रखंड अंतर्गत डटरा परसौली पंचायत के प्राथमिक विद्यालय दक्षिण यादव टोला में आयोजित अभिभावक शिक्षक गोष्टी में स्थानीय मुखिया अजय राय ने भाग लिया गोष्ठी का आयोजन प्रभारी प्रधानाध्यापक रंजन कुमार सिंह द्वारा किया गया वहीं सरकार द्वारा प्राथमिक शिक्षा हेतु विभिन्न प्रकार के सामग्री उपलब्ध कराए गए हैं जो वर्ग 1 से लेकर 5 तक के बच्चो के लिए अलग - अलग स्टडी किट उपलब्ध कराई गई है उन सभी कीटों से बच्चों एवं अभिभावकों से रूबरू कराया गया वही श्री राय ने कहा कि सरकार का यह कार्य शिक्षा के प्रति समर्पित है । और इस दिशा में सरकार अपना कार्य जिम्मेदारियों के साथ कर रही है जरूरत है कि सरकार के इस नेक मंशे को स्कूल के प्रत्येक विद्यार्थियों तक पहुंचाया जाए । इसमें अहम भूमिका सरकार के कर्मी अर्थात सरकारी शिक्षकों की है ।वही श्री राय ने विद्यालय का निरीक्षण भी किया और बच्चों के साथ कतार में बैठकर मध्यान भोजन भी ग्रहण किया और स्वच्छता के प्रति एम रोजाना विद्यालय जाने के प्रति बच्चों को जागरूक किया गया वही प्रखंड अध्यक्ष राजद असगर अली ने कहां के आज बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव जी जन्म दिवस है और इस मौके पर बच्चों के साथ बैठकर भोजन करना एक सौभाग्य पूर्ण बात है

* इसुआपुर प्रखण्ड के प्यारेपुर एवम भगवानपुर उत्कर्मीक मध्य विद्यालय एवम छठ घाटों के साफ सफाई के साथ स्वक्षता अभियान की सुरुवात स्थानीय मुखीया अजय राय ने विद्यालयों में झाड़ू चला कर किया।विदित हो कि पूर्व से ही पंचायत में संचालित विद्यालयों पर एवम शिक्षा के मुद्दों पर विशेष रूप से कार्य करते आ रहे मुखिया ने आज अपने हाथों में झाड़ू कुदाल थाम कर विद्यालयों की साफ सफाई किया और बाच्चो एवम शिक्षकों को स्वक्षता को अपने दैनिक जीवन मे पदस्थापहित करने को ले सपथ दिलाया ।वही श्री राय ने कहा कि स्वक्षता के प्रति सामाजिक चेतना को जागरूक करने हेतु इस अभियान की सुरुवात पंचायत में किया गया है इस अभियान के प्रथम चरण ने विद्यालय एवम छठ घाटो की साफ सफाई दूसरे चरण में सड़कों की साफ सफाई सामिल है वही स्वक्षता के मुद्दों पर वार्ड स्तर पर छोटे छोटे गोष्टि का आयोजन भी किया जाएगा जिसमे इस मुद्दों पर चर्चा परिचर्चा होगो और इस प्रकार से आने वाले समय मे हर ग्राम स्वक्ष होगा।अभीयन में मुख्यरूप से डॉ. जनकदेव यादव,रोहित कुमार सिंह,मनीष सिंह,कालिदास, धन्नजय कुमार,पूर्णवासी यादव,अजमत अली,स्वक्षता गृही दीपक कुमार,शिक्षक नवल किशोर बैठा,संभु शर्मा सहित दर्ज़नो लोग शामिल हुए ।

इसुआपुर थाना क्षेत्र के रामचौरा चौक स्थित एक किराना दुकान में बीते रात्रि में सेंधमारी कर हजारों की संपत्ति चोरी कर ली गयी है . इस संबंध में दुकान मालिक धुरेंद्र सिंह ने इसुआपुर थाने में आवेदन दिया है , जिसमें कहा गया है कि बीते रात को वे दुकान बंद कर घर चले गये थे . वहीं अहले सुबह ग्रामीणों ने दुकान में सेंधमारी की उन्हें सूचना दी .

इसुआपुर छपरा - एस एच 90 पर बुधवार को अपने घर इसुआपुर से मशरक आने के क्रम में हनुमानगंज में ब्रेकर के कारण अनियंत्रित होकर स्कूटी सवार दो लोग गिरकर बुरी तरह घायल हो गये । जिसे ग्रामीणों की आनन - फानन में मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य मसरक में भर्ती कराया केन्द्र गया । पहचान जहां घायल की इसुआपुर निवासी नूर आलम का 40 वर्षीय पुत्र अजहरुद्दीन तथा मोहम्मद खलील का 55 वर्षीय पुत्र मोहम्मद जलील के रूप में हुई चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर सिर में लगे गहरे जख्म के कारण बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर दिया । जहां इलाज चल रहा है । कर