इसुआपुर थाना क्षेत्र के हथिसार गांव में दोपहर बाद झोपड़ी नुमा घर में आग लगने से दो बच्चों का मौके पर ही झुलस कर मौत हो गई।मृत बच्चों की पहचान उक्त गांव निवासी धर्मेंद्र साह के 8 वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार और 5 वर्षीय पुत्र अभय कुमार बताया जाता है। दोनों सगे भाइयों की मौत के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ हैं। दोनो भाई विद्यालय से आने के बाद झोपड़ीनुमा घर मे सोए हुए थे तभी आग के चपेट में आ गए।आग लगने के दौरान मृत बालको के परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नही था ।आग लगने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कर्मियों और स्थानीय लोगो द्वारा आग पर काबू पाया गया जबतक दिनों बच्चो की मौत हो गई थी।आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। की आग कैसे लगी इस बात की जांच की जा रही है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि धर्मेंद्र साह के दोनों लड़के दोपहर बाद विद्यालय से आकर खाना खाकर झोपड़ी नुमा घर में सो गए। जिसके बाद घर के सभी सदस्य अपने अपने कार्यों में चले गए। इसी दौरान झोपड़ी में आग पकड़ लिया। आग की लपट इतनी तेज थी कि आसपास के लोग चिल्लाकर आकर आग बुझाने में लग गए। हल्ला और शोरगुल के बीच बच्चों की आवाज दब गई।आग लगने की खबर पर घर के अन्य सदस्य अलग अलग जगहों से पहुँचे तो दोनों बच्चों के अंदर होने की बात बता लेकिन उस वक्त तक काफी देर हो चुका था दोनो बच्चो की आग में जलकर मौत हो गई थी।