इसुआपुर ,| बाजार के दक्षिणी छोर पर मुख्य सड़क के किनारे स्थित कुशवाहा मार्केट में बैट्री दुकान का शटर और ताला काटकर चोरी करने का असफल प्रयास किया गया । दुकान मालिक उमेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि उनकी न्यू उज्जवल बैटरी के नाम से दुकान है । शाम को दुकान का ताला बंद घर चले गए । सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान का ताला काटकर रखा हुआ है । ताला काटने की मशीन व एक सांबल भी रखे गये हैं । यह देखते ही दुकानदार के होश उड़ गए । आनन - फानन में अगल बगल के सारे दुकानदार वहां पहुंच गए जिसकी सूचना पुलिस को दी गई । वही ताला काटने वाला मशीन तथा सांबल को बरामद कर थाने पर ले गई ।
सारण : - जिले के इसुआपुर प्रखंड के परसा बाजार के प्रांगण में माँ दुर्गा पूजा के अवसर पर राष्ट्रीय कला मंच के सदस्यों द्वारा रामलीला नाट्य का किया गया आयोजन । मंच का विधिवत उद्घाटन राजद जिला महासचीव सह मुखिया अजय राय ने फीता काट कर किया । श्री अजय राय ने संबोधन किया ।
इसुआपुर , थाना क्षेत्र के अगौथर सुंदर पंचायत के पूर्व मुखिया रंगलाल राय व अन्य लोगों पर गांव के दलित बच्चों को कथित तौर पर घर में बंद कर पिटाई किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है । मामले को लेकर इसुआपुर की पूर्व जिला पार्षद गीता सागर राम ने घोर आपत्ति जताते हुए पूर्व मुखिया व घटना में शामिल अन्य लोगों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग ही है । वहीं पूर्व मुखिया रंगलाल राय का कहना है कि मामले को बेवजह राजनीतिक रंग दिया जा रहा है । मामला पिछले 21 सितंबरका बताया जा रहा है । बताया जा रहा है कि अगौथर नंदा गांव के कुछ बच्चे डबरा नदी में नहाने गए थे । तभी प्रकाश राय , गुड्डू राय , दिलीप राय तथा चंदन राय वहां पहुंचे तथा नदी में नहा रहे 13 वर्षीय सुधीर कुमार राम तथा 12 वर्षीय प्रेम कुमार राम को पकड़कर मुखिया के घर ले गए । आरोप है कि वहां पूर्व मुखिया के आदेश पर बंद कमरे में बच्चों की पिटाई की गई । पीड़ित बच्चों के परिजनों को जब इस बात की जानकारी मिली तो वे पूर्व मुखिया के घर गए । वहां से उन्हें गाली गलौज कर भगा दिया गया ।
इसुआपुर।प्रखंड के रामचौरा पंचायत के पूर्व मुखिया तथा प्रखंड के दिग्गज लोकप्रिय नेता सकलदेव प्रसाद राय का निधन मंगलवार की देर रात उनके पैतृक आवास उसुरी में हो गया। उनके निधन से प्रखंड प्रमुख मितेंद्र प्रसाद यादव को गहरा सदमा पहुंचा है। बुधवार की सुबह से ही दिवंगत मुखिया के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। वहीं उनके पार्थिव शरीर पर हजारों की संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा प्रखंड वासियों ने फूलमाला चढ़ाकर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों का ढ़ाढस बंधाया। दिवंगत मुखिया का अंतिम संस्कार बुधवार को डोरीगंज स्थित गंगा घाट पर किया जाएगा।
इसुआपुर ( सारण ) । थाना अंतर्गत अगौथर सुंदर गांव में दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है । मृतका इसुआपुर थाना क्षेत्र के अगौथर सुंदर गांव निवासी सागीर अली की 25 वर्षीय पत्नी खुशबून खातून बताई गई है . बताया जाता है कि उसका शव घर के बरामदे से पुलिस ने बरामद किया है । इस सूचना के बाद मृतका के चाचा परसा थाना क्षेत्र निवासी जलालुद्दीन मियां वहां पहुंचे और इस मामले में उनके द्वारा दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल वालों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है । उनके द्वारा बताया गया है कि उनकी भतीजी खूशबुन की शादी के बाद ससुराल वाले 50 हजार रुपए की मांग लगातार कर रहे थे । मांग पूरी नहीं किए जाने के बाद उनके द्वारा खुशबुन खातून की गला दबाकर हत्या कर दी गई है ।
इसुआपुर थाना क्षेत्र के इसुआपुर सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने गए युवक की बाइक हुई चोरी इसुआपुर थाने में युवक ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में मालिक राजेश कुमार महतो पिता गौतम महतो धामा गाँव निवासी ने बताया कि वह इसुआपुर बाजार में सब्जी खरीदने गए थे और वहीं पर वे अपने हीरो स्प्लेंडर बाइक बीआर 04 ए एफ 8316 लगाकर सब्जी खरीदने चले गए जब वह सब्जी खरीद कर वापस आए तो देखा कि बाइक अपनी जगह पर नहीं है उनके द्वारा काफी खोजबीन की गई लेकिन बाइक की कोई पता नहीं चल सका इस मामले में इसुआपुर थाने में राजेश महतो द्वारा आवेदन दिया गया है ।पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है।
इसुआपुर ( सारण ) : प्रसिद्ध महावीरी अखाड़ा सह झंडा मेला 26 अगस्त शुक्रवार को है । मेले की तैयारियां पूरी कर ली गईं । इस दौरान विधि व्यवस्था को लेकर डीएम राजेश मीणा व एसपी संतोष कुमार ने निरीक्षण किया और फ्लैग मार्च किया । फ्लैग मार्च में डीएम , एसपी के साथ डीएसपी मुख्यालय छपरा , मढ़ौरा डीएसपी इंद्रजीत बैठा , सीओ पुष्कल कुमार , बीडीओ संतोष कुमार मिश्रा , पुलिस इंस्पेक्टर मशरक राधे श्याम प्रसाद , स्थानीय थानाध्यक्ष संजय कुमार राम तथा मशरक , खैरा , गौरा , मढ़ौरा , सहाजितपुर , पानापुर , तरैया व अन्य थानों के पुलिस पदाधिकारी थे । मेले में शराबियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले सड़क छाप मजनुओं पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी । हर जुलूस के साथ लाठी पार्टी , सशस्त्र बल के साथ महिला पुलिस की भी तैनाती रहेगी । भादो की अमावस्या तिथि को परम्परागत रूप से लगने वाले महावीरी अखड़ा मेला शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय में लगेगा । इसकी तैयारियां पूरी कर ली गयी है । डीएम राजेश मीणा और एसपी संतोष कुमार ने मेला की तैयारियों का जायजा लिया
इसुआपुर में आज 18 घंटे बिजली रहेगी गुल प्रखंड में शुक्रवार को मनाए जाने वाले महावीरी अखाड़ा मेला के झंडा जुलूस को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से शुक्रवार की दोपहर दो बजे से अगले दिन शनिवार की सुबह छह बजे तक बिजली गुल रहेगी । विभागीय जेई चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि इसुआपुर टाउन फीडर से सप्लाई होने वाला विद्युत 18 घंटे बाधित रहेगा । उन्होंने उपभोक्ताओं से मोटर से टंकी में पानी चढ़ाने जैसे आवश्यक कार्यों को समय से पूर्व पूरा कर लेने की अपील भी अपील की । इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस पदाधिकारी तथा 50 दारोगा व एएसआइ रैंक के पुलिस पदाधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहेंगे । प्रत्येक खाड़े में स्पेशल फोर्स के साथ मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे ।
इसुआपुर . महावीर मंदिर के प्रांगण में 26 अगस्त को होने वाले महावीरी अखाड़ा के सफल आयोजन के लिए लाइसेंसधारी एवं ग्रामीणों के बीच समीक्षात्मक बैठक की गयी . बैठक में महावीरी अखाड़ा मेला को सफल बनाने के लिए कई मुद्दों पर विचार विमर्श किये गये . बताते चलें कि इसुआपुर में पिछले 36 वर्षों से लगातार झंडा मेला का आयोजन किया जाता है . मेले को देखने के लिए कई जिले से लोग इसुआपुर आते हैं . वही प्रखंड के अगल - बगल के गांव से महावीरी झंडा का दर्जनों अखाड़ा आता है . इस महावीरी झंडा मेला में शाम 4 बजे से लेकर सुबह तक नृत्य व संगीत का कार्यक्रम चलता रहता हैं . बैठक में इसुआपुर के सरपंच राजेश प्रसाद कुशवाहा , अमरनाथ प्रसाद , मदन सिंह , उदय कुमार सिंह , शारदानंद सोनी , शत्रुध्न भगत , रणधीर सिंह , जयकिशोर प्रसाद यादव , शिवनाथ रावत , अरविंद कुमार सिंह , मोहन लाल सिंह , प्रमोद साह आदि उपस्थित थे .
इसुआपुर / सारण इसुआपुर पुलिस द्वारा मुहर्रम पर्व के मद्देनजर इसुआपुर बाजार से लेकर पूरे थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया । वही इस परेड के माध्यम से ग्रामीणों को यह संदेश दिया गया कि मुहर्रम पर्व के ताजिये मेले को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाना प्रशासन का पहला कर्तव्य है । फ्लैग मार्च का संचालन इसुआपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार राम ने किया ।

Comments
सोनपुर थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक ,डीजे,अश्लील गानों पर रहेगी पूर्ण प्रतिबंध ---अपर थनाध्यक्ष अरविंद कुमार सोनपुर--- दुर्गा पूजा को लेकर सोनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई । जिसमें थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि ,पूजा समितियो , बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों के साथ अपर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार व पीएसआई रवि शंकर कुमार ने गुरुवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक करते हुए कई दिशा निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा शांतिपूर्वक संपन्न हो इसको लेकर कई बिंदुओं पर विस्तार से जनकारी उपस्थित लोगों को दी । उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र के सभी त्यौहार पूरी तरह शांति के साथ सभी समुदाय के लोग मनाते हैं इसके लिए थाना क्षेत्र के लोग बधाई के पात्र हैं । उन्होंने यह भी कहा कि विधि व्यवस्था के साथ ही पुलिस पब्लिक का सहयोग आवश्यक है । अपर थनाध्यक्ष अरविंद कुमार ने यह भी बताया कि जिला प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों को उन्होंने विस्तार से जानकारी देते हुए पूजा समिति के सदस्यों को उन्होंने कहा कि सभी पूजा समिति के लोगों को लाइसेंस लेकर ही पंडाल व माँ दुर्गा के प्रतिमा स्थापित करेगे । पूजा एवं मेला का आयोजन करेंगे अगर किसी भी तरह का हंगामा या माहौल बिगड़ता है तो इसकी सूचना प्रशासन दे । दुर्गा पूजा के आयोजन और प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम को शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है । अपरथानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि डीजे बजाने व अश्लील गानों पर प्रतिबंध है । पंडाल के पास सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे साथ ही अग्निशमन यंत्र रखना होगा ,खुला हुआ विधुत के तार नही रखे । उन्होंने शांति समिति के लोगों से कहा कि कोई भी व्यक्ति सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला मैसेज फोटो और वीडियो पोस्ट नहीं करेंगे साथ ही किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देना है । रात्रि 10 बजे तक ही बाजा बजाना है । डीजे बजाने वाले पर एफआईआर दर्ज होगी । विधि व्यवस्था को खलल उत्पन्न करने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों को विशेष कड़ी नजर रखी जाएगी । महिला व पुरुष के लिए माँ के दर्शन के लिए अलग अलग व्यवस्था करना होगा । सभी लोगों से शांति और सद्भाव के साथ त्यौहार मनाने की अपील करते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील किया । उन्होंने यह भी कहा कि जिन जिन स्थानों पर मां की प्रतिमा स्थापित होगी इसकी सूचना प्रशासन को दे । सूचना नहीं देने वाले पर होगी कड़ी कार्रवाई। पुलिस सदैव आपकी सेवा के लिए तत्पर रहेगी । इस मौके पर उपस्थित रहे -- मुखिया रामा शंकर प्रसाद राय ,शांति देवी प्रतिनिधि ,आंनद चौधरी, समाजसेवी लालबाबू कुशवाहा, पूजा समिति सदस्य मुन्ना गुप्ता ,सुनील कुमार सिंह,उदय नारायण सिंह,अरविंद चौरसिया,राजकुमार पासवान, दीपा कुमार,प्रेम प्रकाश गुप्ता,मनोज राय,विवेक कुमार,विजय कुमार,प्रेम प्रकाश गुप्ता सहित अन्य क्षेत्र के पूजा समिति सदस्य उपस्थित रहे ।
Sept. 22, 2022, 10:20 p.m. | Tags: autopub