इसुआपुर ,| बाजार के दक्षिणी छोर पर मुख्य सड़क के किनारे स्थित कुशवाहा मार्केट में बैट्री दुकान का शटर और ताला काटकर चोरी करने का असफल प्रयास किया गया । दुकान मालिक उमेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि उनकी न्यू उज्जवल बैटरी के नाम से दुकान है । शाम को दुकान का ताला बंद घर चले गए । सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान का ताला काटकर रखा हुआ है । ताला काटने की मशीन व एक सांबल भी रखे गये हैं । यह देखते ही दुकानदार के होश उड़ गए । आनन - फानन में अगल बगल के सारे दुकानदार वहां पहुंच गए जिसकी सूचना पुलिस को दी गई । वही ताला काटने वाला मशीन तथा सांबल को बरामद कर थाने पर ले गई ।
