इसुआपुर ( सारण ) : प्रसिद्ध महावीरी अखाड़ा सह झंडा मेला 26 अगस्त शुक्रवार को है । मेले की तैयारियां पूरी कर ली गईं । इस दौरान विधि व्यवस्था को लेकर डीएम राजेश मीणा व एसपी संतोष कुमार ने निरीक्षण किया और फ्लैग मार्च किया । फ्लैग मार्च में डीएम , एसपी के साथ डीएसपी मुख्यालय छपरा , मढ़ौरा डीएसपी इंद्रजीत बैठा , सीओ पुष्कल कुमार , बीडीओ संतोष कुमार मिश्रा , पुलिस इंस्पेक्टर मशरक राधे श्याम प्रसाद , स्थानीय थानाध्यक्ष संजय कुमार राम तथा मशरक , खैरा , गौरा , मढ़ौरा , सहाजितपुर , पानापुर , तरैया व अन्य थानों के पुलिस पदाधिकारी थे । मेले में शराबियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले सड़क छाप मजनुओं पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी । हर जुलूस के साथ लाठी पार्टी , सशस्त्र बल के साथ महिला पुलिस की भी तैनाती रहेगी । भादो की अमावस्या तिथि को परम्परागत रूप से लगने वाले महावीरी अखड़ा मेला शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय में लगेगा । इसकी तैयारियां पूरी कर ली गयी है । डीएम राजेश मीणा और एसपी संतोष कुमार ने मेला की तैयारियों का जायजा लिया