इसुआपुर ( सारण ) । थाना अंतर्गत अगौथर सुंदर गांव में दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है । मृतका इसुआपुर थाना क्षेत्र के अगौथर सुंदर गांव निवासी सागीर अली की 25 वर्षीय पत्नी खुशबून खातून बताई गई है . बताया जाता है कि उसका शव घर के बरामदे से पुलिस ने बरामद किया है । इस सूचना के बाद मृतका के चाचा परसा थाना क्षेत्र निवासी जलालुद्दीन मियां वहां पहुंचे और इस मामले में उनके द्वारा दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल वालों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है । उनके द्वारा बताया गया है कि उनकी भतीजी खूशबुन की शादी के बाद ससुराल वाले 50 हजार रुपए की मांग लगातार कर रहे थे । मांग पूरी नहीं किए जाने के बाद उनके द्वारा खुशबुन खातून की गला दबाकर हत्या कर दी गई है ।
