इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोईला बाजार अवस्थित एक दुकान का ताला काट अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना बुधवार को सामने आया है । घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस पहुंच जांच पड़ताल कर रही है ।चोरी की घटना के संबंध में महुली गांव निवासी मिथुन कुमार पिता लालसा महतो ने बताया कि उसकी डोईला बाजार पर माला स्टूडियो के नाम से दुकान हैं प्रतिदिन की भांति मंगलवार की शाम दुकान बंद कर घर चला गया वही जब छपरा जाने के लिए घर से निकला तों दुकान पर लोगों की भीड़ देख वहां पहुंचा तो देखा कि हमारे ही दुकान का ताला काट कर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है । उसने बताया कि दुकान के अंदर से कैमरा -2 , लैपटाप , हार्डडिस्क और गल्ला के अंदर रखें 500 रूपया नगदी चोरी कर ली गई है । चोरी की हुई इस घटनाओं से बाजार पर अवस्थित सभी दुकानदारों में भय व्याप्त है ।
