स्कूल में युवकों को रात्रि में बैठने से मना करना वार्ड सदस्यों को पड़ा महंगा सोनपुर ---सोनपुर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिकारपुर खरियाडी में स्कूल के प्रधानाध्यापक द्वारा वार्ड सदस्यों को स्कूल में उपद्रवियों द्वारा रात्रि में बैठ कर शराब पीना,अन्य गलत कार्य करने से सम्बंधित जानकारी वार्ड सदस्य 8 के प्रतिनिधि राजेश कुमार को बुलाकर स्कूल की व्यवस्था को लेकर जानकारी दी। जहां वार्ड सदस्य ने संध्या कालीन जब स्कूल में पहुंचा तो देखा कि चार-पांच युवक बैठा हुआ है जब उससे पूछा गया कि संध्याकालीन में क्यों स्कूल में बैठे हो तो उसने वार्ड सदस्यों के साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार करते हुए मारपीट कर उसे लहूलुहान कर घायल कर दिया । जहां घायल अवस्था में वार्ड सदस्य प्रतिनिधि राजेश कुमार को सोनपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज किया गया फिर पीड़ित ने सोनपुर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है । पीड़ित ने आवेदन में लिखा कि कुछ उपद्रवी स्कूल में रात्रि को शराब पीकर हो हंगामा करना आसपास के लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करना स्कूल समय में आकर अभद्र व्यवहार बच्चों के साथ करना इन सारी बातों की समस्याओं को हमने प्रधानाध्यापक के अनुसार जब गांव के ही युवक को डांट फटकार लगाई तो उसने मारपीट कर घायल कर दिया है। इस घटना के बाद वार्ड सदस्य संघ के सभी सदस्यों ने स्कूल पर पहुंचकर शुक्रवार को प्रधानध्यापक व बच्चों से वस्तु स्थिति की जानकारी लेते हुए सही पाए जाने पर इस संबंध में थाना को भी सूचना दे दी गई है ।
