हसनपुरा एमएच नगर थानाक्षेत्र के उसरी बुजुर्ग में आज गुरुवार को पुअनि अमरेंद्र सिंह व डीएपी के जवान मोहम्मद जहाँगीर आदिल के संयुक्त नेतृत्व में 8 महीना से फरार चल रहा बलात्कारियों के घर इश्तेहार चिपकाया गया।इस दौरान केस के आईओ अमरेंद्र कुमार ने बताया कि आंदर एमएच नगर थानकाण्ड संख्या 223/21 के नामजद अभियूक्त जनक शर्मा,राजन शर्मा व रम्भा देवी जो पिछले 8 महीना से बलात्कार के आरोप में फरार चल रहा है।अगर इस इश्तेहार पर तीनो अभियूक्त कोर्ट में हाजिर नही होता है तो कुर्की जब्ती की कार्यवाई किया जाएगा।आपको बता दे बलात्कारी राजन शर्मा के द्वारा एक नाबालिग लड़की के साथ सेक्स करते हुए वीडियो वायरल किया गया था।जिसमे लड़की के परिजन द्वारा एमएच नगर थाना में तीन लोगों को अभियूक्त बनाया गया था।जो पिछले 8 महीनों से फरार चक रहा है।साथ ही तीनो अभियुक्तों पर धारा 376 के साथ साथ पोक्सो एक्ट व 66 आईटी एक्ट भी दर्ज किया गया है।

दिघवारा के गांधी कुटीर स्थित ब्रह्मा स्थान का अतिक्रमण के खिलाफ स्थानीय लोगों में गुस्सा दिघवारा प्रखंड के बरूआ पंचायत के ऐतिहासिक स्थल में शुमार मलखाचक के गांधी कुटीर के प्रांगण में स्थित ब्रह्म स्थान का स्थानीय दबंगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है जिससे लोगों में गहरी नाराजगी है.लोगों के अनुसार जिस ब्रह्म स्थान का अतिक्रमण किया है वह लोगों के बीच आस्था का प्रमुख केंद्र था और यह सौ वर्ष से भी अधिक समय से यहां के लोगों के लिए पूजन स्थान था.यह स्थान एक सरकारी जमीन पर है जो कि खाता संख्या 374 व खेसरा संख्या 1608 पर निर्मित है मगर कुछ दबंगों द्वारा इसका अतिक्रमण कर लिया गया है जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है.कुछ दिनों से उक्त स्थल को अपना निजी जमीन बताकर स्थानीय लोगों द्वारा घेराबंदी कर ली गई है जिससे आम लोग ब्रम्हा बाबा की पूजा करने से वंचित हो गए हैं.इस संबंध में ग्रामीणों ने घेराबंदी को हटाने के लिए डीएम के यहां लिखित आवेदन देकर गुहार गुहार लगाया है मगर स्थिति आज भी पूर्ववत बनी हुई है. सावन माह की पूर्णिमा को इस स्थान के समीप ग्रामीणों द्वारा पूजा होता है जो इस बार घेराबंदी के कारण संभव होता नहीं दिख रहा है.

दरियापुर सारण।। बैंक से पैसा निकालने गई किशोरी को किया अगवा

अवैध तरीके से मवेशियों की चोरी करने आए अपराधियों के पिकअप को आक्रोशित ग्रामीणों ने जलाया सिंगल थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर में अवैध तरीके से मवेशियों की चोरी करने आए कुछ अज्ञात बदमाशों के पिकअप को ग्रामीणों ने जला दिया जानकारी के अनुसार पिकअप लेकर चोरी की नियत से बदमाश पहुंचे हुए थे वही मवेशियों को जैसे ही खोलने की कोशिश की तो आसपास के लोग पहुंच गए साथी साथ मवेशी चुराने वाले बदमाश तो फरार हो गए लेकिन उनके पिकअप को लोगों ने आग के हवाले कर दिया।

दरौंदा। बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार कोरोना संक्रमित हो गए है. जिसके बाद खुद को होम आइसोलेट कर लिए है. उनके यथाशीघ्र स्वस्थ होने के लिए राज्य परिषद सदस्य विजय प्रसाद वर्मा ने भगवान से प्रार्थना किया है कि जल्द स्वस्थ होकर पुनः बिहार की सेवा करे.

दरौंदा। थाना क्षेत्र के सिरसाव नया टोला गांव में बुधवार को सुबह में सीवान उत्पाद विभाग की टीम स्थानीय पुलिस के मदद से छापेमारी किया. बताया जा रहा है कि थाना कांड संख्या 269/20 में शराब बरामदगी मामले में लगभग दो वर्ष से राहुल कुमार भारती फरार चल रहा है. उत्पाद विभाग की टीम को किसी ने गुप्त सूचना दिया कि आरोपित घर पर है. सूचना मिलने के बाद उत्पाद विभाग की टीम घर पर छापामारी किया. लेकिन पुलिस की आने की सूचना मिलते ही आरोपित फरार हो गया. बता दे कि आरोपित राहुल कुमार भारती पर अन्य मामला दर्ज है. जिसमे थाना कांड संख्या 200/14 में सरकारी शिक्षक पर जानलेवा हमला करना. थाना कांड संख्या 285/2020 में पत्रकार पर जानलेवा हमला करना, थाना कांड संख्या 198/2020 में सरकारी कार्य मे बाधा उत्पन्न करने का मामला, थाना कांड संख्या 227/21 में मारपीट करने का मामला दर्ज है. राहुल को कुछ मामले में न्यालय से जमानत मिली है. वही कुछ मामले में अभी भी फरार चल रहा है.

दरौंदा। थाना क्षेत्र के पश्चिमी हड़सर गांव में बुधवार को जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बिपिन राय ने मुख्यमंत्री जनता दरबार से आये आवेदन का जांच करने के लिए पहुंचे. बताया जा रहा है कि पश्चिमी हड़सर गांव में 05 जून 2021 को घर बनाने के दौरान छत से एक मजदूर की गिर गया था. जिसका इलाज के क्रम में मौत हो गई थी. जिस व्यक्ति की मौत हुई थी वह हड़सर गांव निवासी राजवंशी राम थे. जो गांव के ही सुखदेव महतो के घर मजदूरी करने गए थे. राजवंशी राम के मौत के बाद उनकी पत्नी मुरती देवी ने दरौंदा थाना में सुखदेव महतो एवं उनके पुत्र धनंजय महतो पर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया था. लेकिन उस समय थाना प्रभारी अजित कुमार सिंह द्वारा आवेदन लेने से इनकार कर दिया गया था. कई महीनों तक थाना का चक्कर काटा गया लेकिन प्राथमिकी दर्ज नही हुआ. उसके बाद मुरती देवी ने पुलिस कप्तान को आवेदन दिया. इसके बाद भी प्राथमिकी दर्ज नही हुई. जिसके बाद आवेदिका ने मुख्यमंत्री के जनता दरबार मे आवेदन किया. मुख्यमंत्री ने आवेदन को संज्ञान में लेते हुए. जिला अधिकारी को जांच का आदेश दिया. जिला अधिकारी के आदेश पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बिपिन राय ने लगभग एक साल बाद जांच करने के लिए पश्चिमी हड़सर गांव में दरौंदा के पूर्व थाना प्रभारी अजित कुमार सिंह, वर्तमान थाना प्रभारी कैप्टन शाहनवज एवं अंचलाधिकारी दिनानाथ कुमार के साथ पहुंचे. स्थल जांच के क्रम में आवेदिका मुरती देवी, उनके पुत्र सुमन कुमार राम, बहु सुनीता देवी, मुरती के देयादिन तिलेसरी देवी, पूर्व थाना प्रभारी अजित कुमार सिंह, चौकीदार चंद्रिका मांझी, वर्तमान थाना प्रभारी कैप्टन शाहनवाज, अंचलाधिकारी दिनानाथ कुमार, आरोपित सुखदेव महतो, पूर्व सरपंच सोनामती देवी का बयान दर्ज किया. श्री राय ने कहा कि एक वर्ष से अधिक समय हो गया. थाना के द्वारा आज तक प्राथमिकी दर्ज क्यो नही की गई. जांच के क्रम में जो भी आरोपित होंगें उनपर कार्रवाई की जाएगी.

दरौंदा। प्रखंड क्षेत्र के मांछा टोले बनकट गांव में जंगल झाड़ी गैर मजरुआ जमीन के खाता संख्या 137 सर्वे नम्बर 279 छठ स्थान एवं सर्वे नम्बर 164 समशान भूमि जिसका रकबा 1 बीघा 17 कट्ठा 12 धुर पर अवैध कब्जा चल रहा है. ग्रामीण सनोरथ यादव के द्वारा लोक शिकायत निवारण में आवेदन देने के बाद जांच के क्रम में उक्त भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है. जिस जमाबंदी को सुधार करने के लिए पीजीआरओ द्वारा अनुशंसा किया गया है.

दरौंदा। बिहार में कोरोना संक्रमित लोगो की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सचेत है. कोरोना का धीरे धीरे प्रभाव बढ़ रहा है. जिसको लेकर बिहार में संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है. वहीं दरौंदा में कोरोना से संक्रमित मरीजो की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दर्जनो लोगो का एंटीजेन जाँच हुआ. एंटीजेन जांच में सिरसाव मठिया गांव में एक कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए है. प्रखंड क्षेत्र में पहला संक्रमित मरीज पाए जाने से लोगों में डर का माहौल उत्पन्न हो गया है. स्वास्थ विभाग के तरफ से संक्रमित मरीज को होम क्वारंटाइन रहने की सलाह दी गई है.

बाल मजदूरी के लिए ले जाते हुए 3 बाल मजदूर एवं दो दलालों की गिरफ्तारी सिवान जंक्शन पर किया गया