गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमत पर एक ग्रहणी से मुलाकात

उत्क्रमित मध्य विद्यालय परसौना का हुआ जांच-पड़ताल

गंगा नदी में डूबने से एक युवक की मौत दिघवारा प्रखंड के सैदपुर गांव के एक 10 वर्षीय युवक को गंगा स्नान करने के क्रम में डूबने से मौत हो गया।ग्रामीणों द्वारा काफी खोजबीन की गई तो उक्त बालक का शव गंगा नदी से निकाला गया। मृत बालक दिघवारा सैदपुर गांव निवासी बबन सिंह का 10 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार बताया जाता है। नदी से शव निकलते ही पूरा गांव में कोहराम मच गया।माँ बहन समेत पूरे परिवार का रो रो कर बुरा था।

दारौंदा : प्रखंड कार्यालय सभागार में 25 जुलाई को पंचायत समिति की बैठक में हो हंगामा ओर पंजी फाड़ने मामले में दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है । एक पक्ष से पंचायती राज पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह के बयान पर बीडीसी सदस्य अमित कुमार सिंह एवं अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर् की गई है , वहीं बीडीसी अमित कुमार सिंह ने प्रमुख , उसके पुत्र एवं | पंचायती राज पदाधिकारी विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है । एक तरफ | पंचायती राज पदाधिकारी | ने आरोप लगाया है कि 25 जुलाई को 12 बजे तक पंचायत समिति की बैठक में जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी पहुंचे हुए थे । लेखापाल सह आइटी सहायक चंद्रशेखर सिंह बैठक पंजी लेकर सदस्यों का हस्ताक्षर करा रहे थे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

जर्जर हालत में है टेढ़ीघाट स्थित पुल हो सकती है बड़ी दुर्घटना हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के टेलीघाट स्थित पुल काफी जर्जर हालत में है आपको बता दें कि हां भीम नगर में चकना प्रतापपुर को छुपा ले सहित कई गांवों के यह फूल जोड़ता है लेकिन इस फूल की सुध लेने वाला कोई नहीं है वह जनप्रतिनिधि भी इस पुल का निर्माण नहीं करा है ना ही मरम्मत का कार्य करा रहे हैं वह स्थानीय लोगों के द्वारा कुछ महीने पहले ही आर्थिक रूप से सहयोग करके पुल के गड्ढों को भरा गया था लेकिन अभी भी हालत जस की तस है पुल का निर्माण नहीं हुआ तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

सोनपुर विधुत विभाग के एसडीओ राघवेंद्र प्रताप सिंह के दिशा निर्देश पर विद्युत विभाग के जेई हरेराम नरायण,कुमार तेजस्वी, सुनील कुमार,बबन कुमार सिंह ने नगर पंचायत के आनंदपुर निवासी रिंकू देवी पति मौनी माँझी के घर पर मंगलवार को छपमारी कर देखा कि रिंकू देवी ने अपने घर में मेन सर्विस वायर से मीटर के पहले तार को टाइपिंग कर दूसरे तार द्वारा मीटर को बाईपास कर विद्युत का उपयोग अवैध रूप से कर रहे थे । जिसे छापामारी के दौरान अवैध रूप से बिजली चोरी करते पकड़े गए । इससे विद्युत विभाग के 48,956 रुपैया का क्षति हुई है। विधुत विभाग के जेई ने सोनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करते हुए लिखित आवेदन दिया कि रिंकू देवी के ऊपर ₹44968/-- का बकाया राशि रखने के कारण 8.6.22 को विद्युत विच्छेद कर दिया गया था फिर भी चोरी से विद्युत का उपयोग कर रहे थे इससे विभाग को ₹39,088 /--की छति चोरी से हुई है । जिससे विभाग को कुल ₹48956 के छति हुई है । इस पर कार्रवाई करते हुए सोनपुर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है ।अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें

सिवान दरौली विधानसभा क्षेत्र के देवरिया गांव में हुए 10 लाख की लूट मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस संबंध में एसएचओ अभिमन्यु कुमार ने बताया कि परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि रविवार की रात देवरिया गांव में डकैतों ने राजेश कुमार पांडेय के घर को निशाना बनाते हुए परिवार के सभी लोगों को बंधक बनाकर 10 लाख के जेवर सहित 50 हजार नगद की डकैती कर ली थी।अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें

आंदर प्रखण्ड क्षेत्र के पतार पंचायत के भूसी टोला गांव में मंगलवार की देर दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई है वहीं तीन अन्य घायल बताए जा रहे हैं। मृत महिला की पहचान भूसी टोला निवासी विद्यासागर यादव की 45 वर्षीय पत्नी दुली देवी है।वही घायलों में उनका 13 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश यादव जो गंभीर रूप से घायल है जिसको रघुनाथपुर प्राथमिक उपचार के बाद सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। तथा दो अन्य बच्चे दीनबंधु यादव और हरेंद्र यादव की पुत्री पिंकी कुमारी का रघुनाथपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है।घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि विद्यासागर अपने खेत में धान के बिचड़े उखाड़ रहे थे। तभी 3 बजे के करीब तेज बारिश आ गई।जिससे बचने के लिए पेड़ के नीचे सभी लोग छुप गए। इसी बीच आकाशीय बिजली गिर गई और लोग घायल हो गए

गाली देने के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट एक व्यक्ति गम्भीर रूप से हुआ घायल हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर में गाली देने के विवाद में दो व्यक्ति गंभीर रूप से झगड़ने लगे वही झगड़ा काफी बढ़ गया जिसमें एक ट्रक से सुरेश यादव को चोट लग गई वहीं स्थानीय अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है,गाली देने के बाद विवाद काफी बढ़ गया था। एक पक्ष के द्वारा बार बार मना करने पर भी गाली दिया जा रहा था वही इसमें दोनों पक्षो ने लाठी डंडे से एकदूसरे पर वार किया।

कोचिंग के लिए सीवान गया छात्र तीन दिनों से लापता हुसैनगंज। थाना क्षेत्र के बघौनी पंचायत के बड़की बघौनी गांव का ग्यारहवीं का एक छात्र शुक्रवार को सीवान कोचिंग के लिए गया किन्तु अब तक वापस नहीं लौटा। इस संबंध में छात्र के पिता ने हुसैनगंज थाने में आवेदन दिया है। बड़की बघौनी निवासी असलम अंसारी ने हुसैनगंज थाने में आवेदन देकर बताया कि उनका 17 वर्षीय पुत्र कैफ अंसारी सीवान रामराज्य मोड़ के समीप ग्यारवीं की कोचिंग करता था। प्रतिदिन की भांति शुक्रवार को सुबह सात बजे कोचिंग के लिए घर से सीवान के लिए गया। परन्तु फिर वापस नहीं लौटा। सभी दोस्तों व रिश्तेदारों के यहां पूछताछ व छानबीन करने के बाद भी उक्त युवक का कुछ पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि पुलिस छात्र के संबंध में पता लगा रही है।