दरौदा प्रखंड क्षेत्र मे हो रही बारिश के बाद सब्जियों के खेतों में जल जमाव देखने को मिल रहा है जिसे किसानों का नुकसान हो रहा है क्षेत्र के किसानों का कहना है कि हो वह बारिश के कारण सब्जी के खेतों में जलजमाव हो गया है जिसके कारण सब्जियों के पौधे डूब गए हैं उनमें लगे हुए फल भी डूब गए हैं जिसके कारण किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है
गड़खा थाना क्षेत्र के चिन्तामनगंज में रविवार को जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी इसमें आठ लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।घायलों में एक पक्ष के शिवकुमार राम , जीतू कुमार राम तथा दूसरे पक्ष के प्रेम कुमार पंकज कुमार योगेन्द्र राम बिरेन्द्र राम पूजा कुमारी, आश्रया कुमारी शामिल हैं। सभी का इलाज गड़खा सीएचसी में हुई।जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हैं।वही घायलों द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने हेतु आवदेन दी गई।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
दरौली थाना क्षेत्र के पतवा गांव निवासी एक युवक को पुलिस ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। बताया जा रहा है कि युवक बैंक में रुपए जमा करने आया था। रुपए जमा करके लौट ही रहा था कि गुठनी मोड़ पर अपाची से गस्त कर रहे पुलिसकर्मी ने बिना कुछ कहे युवक पर थप्पड़ जड़ना शुरू कर दिया। इस मारपीट में युवक के कान से खून बहने लगा और आंख पर भी गहरी चोटें आई। जिसके बाद लोगों ने घायल को मैरवा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने कान की स्थिति गंभीर देखते हुए सिवान रेफर कर दिया। घायल युवक दरौली के पतवा निवासी उपेंद्र राजभर का पुत्र अंगद कुमार है। वहीं इस मारपीट की घटना को लेकर पीड़ित युवक ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
सिवान: दरौली थाना क्षेत्र के केवटलिया गांव से शराब मामले में फरार अभियुक्त को पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त केवटलिया गांव निवासी हरेंद्र राजभर बताया जा रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मध निषेध के कई ममामलों में फरार चल रहा था। दरौली थाना में इसके खिलाफ कई मामलें दर्ज थे। जिसे पुलिस गिरफ्तार कर लिया। और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
दरौंदा। दरौंदा स्टेशन परिसर में हल्की बारिश होने के बाद ही जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. रेलवे जंक्शन के पीछे जलजमाव हो जाने से यात्रियों को आने जाने में दिक्कतो का सामना करना पड़ता है. वही रेलवे परिसर में जीतने भी दुकानदार है उनके दुकानों में पानी भर जाता है. यात्रियों को बाजार से रेलवे जंक्शन पर जाने का एक मात्र रास्ता यही है. एक जलेबिया गली से जाने का रास्ता था. जिसे रेलवे के द्वारा बन्द कर दिया गया. प्रत्येक दिन छपरा-सीवान के तरफ हजारो की संख्या में यात्री आते-जाते है. बता दे कि जूता पहन कर जाने वाले यात्री अपना जूता खोल कर हाथ मे ले कर स्टेशन पर आते जाते है. कभी कभी गाड़ी का समय से प्लेटफॉर्म पर लग जाने से यात्री जूता पहने ही पानी पार कर स्टेशन जाते है. आसपास के दुकानदारों के दुकान पर जलजमाव होने से एक भी ग्राहक नहीं जा रहे हैं. जिससे दुकानदारों के दुकान नही चल रहे है. जलजमाव होने से दुकानदारों एवं यात्रियों रोष व्याप्त है. स्थानीय दुकानदार बब्लू यादव, धीरेन्द्र कुमार गुप्ता, उमा राम, तेरस प्रसाद, प्रवीण राय, दुर्गा कुमार मोदनवाल, रामनाथ साह, द्वारिका साह, टुनटुन साह के अलावे दर्जनो दुकानदारों का कहना है कि दुकान से भाड़े के रूप में लाखों रुपया का राजस्व का फायदा रेलवे को होती है. जल निकासी के लिए पीडब्लूआई एवं आइयोडब्लू के साथ साथ स्टेशन मास्टर व रेलवे सुरक्षा कर्मी को इसकी शिकायत की गई. लेकिन आज तक इसका निदान नही हुआ. यात्री राजीव कुमार भारती, धर्मेन्द्र कुमार यादव, अनमोल गुप्ता, अमित यादव, बीरेन्द्र ठाकुर, सुनील कुमार साह, राजीव गुप्ता का कहना है कि टिकट से रेलवे को सबसे अधिक फायदा है. हम सभी को आने जाने में दिक्कत होती है. शिकायत के बाद भी जलजमाव की निकासी के प्रति रेल प्रशासन ध्यान नही दे रहा है.
हसनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र के सैदपुरा गांव के रहने वाले एक कांवरिया की बाबा बैजनाथ धाम से जलाभिषेक करके लौटने के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई । जबकि तकरीबन आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए ।सभी का इलाज बोधगया के मगध मेडिकल हॉस्पिटल में हो रहा है । घटना के संबंध में बताया जाता है कि 26 जुलाई को एमएच नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के सैदपुरा गांव से करीब दर्जन भर कांवरियों की जत्था एक जीप में सवार होकर बाबा बैजनाथ धाम जलाभिषेक करने गई हुई थी । बता दें कि जलाभिषेक करने के बाद सभी लोग लौट रहे थे तभी शनिवार की सुबह बोधगया में उनकी जीप संतुलित होकर ब्रेकर के पास पलट गई इस हादसे में 42 वर्षीय जितेंद्र सिंह की मृत्यु हो गई । जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए । इधर घटना के बाद घायल कांवरियों को बोध गया के मगध मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है । जहां उनकी ईलाज चल रही है । जबकि हादसे में मृतक कांवरिया के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । मृतक का शव शनिवार की देर रात्रि तक आने की अनुमान है । वह इधर घटना की जानकारी के बाद मृतक के परिजनों का रो - रोकर बुरा हाल है । घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है
*हसनपुरा एमएच नगर थानाक्षेत्र के हसनपुरा स्थित पासी टोला में छापेमारी कर देशी शराब के साथ एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया।इस बाबत थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली एमएच नगर थानाक्षेत्र के पासी टोला में शराब की बिक्री जोरो पर हो रही है।सूचना मिलते ही सअनि परमानंद पासवान व सशस्त्र बल के सहयोग से उक्त स्थल पर छापेमारी की गई।छापेमारी की दौरान हसनपुरा पासी टोला निवासी सुरेश चौधरी के पुत्र दिनेश कुमार चौधरी के घर से देशी महुआ शराब एक डिब्बा में रखा गया है।जिस पुलिस ने जब्त किया गया तथा शराब धंधेबाज दिनेश कुमार चौधरी को 4 लिटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर एमएच नगर थाना लाया।साथ ही कागजी कार्यवाई व पूछताछ के बाद रविवार को सिवान जेल भेज दिया गया।
इसुआपुर प्रखण्ड के डटरा पुरसौली पंचायत के मुखिया अजय राय द्वारा लगातार पंचायत में संचालित सरकारी विद्यालयों में पठन पाठन, अनुशाशन,और संचालन में बेहतरी के लिए अभियान चलाया जा रहा है इसी अभियान के तहद शनिवार मुखिया अजय राय दरवाँ -प्यारेपुर उत्कर्मीक मध्य विद्यालय में पहुँच कर प्रथान सेमिनार में भाग लिए और उसके बाद छात्र -छात्राओं को स्वक्षता ,स्वस्थ ,अनुसाशन और शिक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु संबोधित किया गया वही श्री राय ने बच्चो के शारीरिक स्वक्षता का भी जाँच किया और दर्ज़नो बच्चों के नाखून खुद से कटे और निर्देशित किया कि हर बुधवार को वर्ग शिक्षकों द्वारा शारिरिक स्वक्षता का भी जांच करना है और सत प्रतशित बच्चो को विद्यालय ड्रेसकोड प्रयोग करने के प्रति जागरूक करना है इस संबंध में मुखिया ने बताया कि शिक्षा ,स्वास्थ ,कृषि के क्षेत्र में हमेसा बेहतरी के प्रयास होते रहना चाहिए बच्चें देश के भविष्य है और इस भविष्य को संवारने की जिम्मेवारी हम सभी को अपने कंधो पर लेना चाहिए जिससे कि आने वाले समय मे एक बेहतर,शिक्षित और सम्मपन समाज की स्थापना हो सके ।
अखिल भारतीय किसान सभा की तरफ से आयोजित देश मे चक्का जाम के आह्वान पर समर्थन करते हुए परसा में किसान काउंसिल के सदस्यों के द्वारा परसा के दारोगा राय चौक पर चक्का जाम
सोनपुर थाना क्षेत्र के एक नाबालिक 12 वर्षीय बच्ची का अपहरण हुआ है। जिन लोगो को बच्ची दिखे तुंरत स्थानीय थाना को सूचित करें या इस नम्बर पर खबर करे 7654539550 । इस बच्ची के माता पिता का रो रो कर बुरा हाल है ।
