आंदर थाना क्षेत्र के जमनपुरा गांव के समीप 10-12 की संख्या में हथियार लैस बदमाशों ने एक युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।घायल को परिजनों के मदद से आंदर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां युवक कि गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दरौंदा-पकवलिया मुख्य मार्ग पर लोपर गांव के समीप रास्ते पकड़ कर घर जा रहे एक बच्चा को तेज गति से जा रहे बाइक सवार युवक ने अनियंत्रित होकर धक्का मार दिया. जिससे सड़क दुर्घटना में लोपर गांव निवासी मंगल राम का 8 वर्षीय पुत्र कृष्णा कुमार राम गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल बच्चा को परिजनों के द्वारा महराजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया. जहाँ इलाज के क्रम में कृष्णा की मौत हो गई. इधर मौत की खबर सुनने के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. बता दे कि कृष्णा कुमार दो बहन जिसमे एक सुमिता कुमारी 08 वर्ष एवं एक बहन जिसका नाम छोटी है जो 01 वर्ष की है. दो बहनों में कृष्णा इकलौता भाई था. इधर माता लक्ष्मीना देवी अपने पुत्र को याद कर के बार बार मूर्छित हो जा रही है.
*हसनपुरा एमएच नगर थानाक्षेत्र के डीबी गांव में बीती रात्री को रमाकांत पांडेय के घर मे गांव के ही दो लोगो के साथ सजिश के तहत चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है।इस दौरान गृहस्वामी रामाकांत पांडेय एमचनगर थाना में आवेदन देकर कहा कि हम सब परिवार रात्रि में खाना-पीना करके सोए हुए थे इसी बीच समय करीब 11:45 में मेरे घर के पीछे से बास के सहारे चोर मेरे घर में घुस गया एवं घर में सो रही सभी महिलाओं के कमरे को बाहर से बन्द करके घर मे रखा हुआ सारा पेटी,बक्सा, सूटकेस तथा बैग को तोड़कर सोना का टीका,नथिया,झुमका, माला दो पीस,नथूनी चार पीस ,सोने की अंगूठि, सोने का सिकड़ी,चांदी का पाजेब, चार पीस पायल बिछिया 20 पीस तथा 40000 नगद रुपए तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर भाग रहा था।खर खर का आवाज सुन जब मैं टॉर्च जलाकर देखा कि मेरे ही गांव डीबी के शैलेंद्र माझी उम्र 27 वर्ष पिता हीरा मांझी तथा विजय मांझी पिता रामकिशन माझी एवं इन लोगों के अलावा 5 से 6 आदमी और था जो चोरी कर भाग रहा है जब मैं घर में आया तो देखा कि मेरा घर में रखा हुआ जेवर पैसा बक्सा में नहीं है एवं समान बिखरा हुआ हैचोरी की घटना सूचना एमएच नगर थाना के थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर को दिया गया।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष व सअनि परमानंद पासवान ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुच जांच पड़ताल में जुट गए।साथ ही दो नामजद के घर पर पूछताछ करने गया तो दोनो व्यक्ति भाग गया।
माझी एकमा मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान सुबास महतो के रूप में हुआ है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है की घायल व्यक्ति अपने घर से मार्किट को जा रहे थे तभी पीछे से आ रही अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता संजीत कुमार ने रंजन कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की वो कोरोना टीकाकरण का पहला डोज लिए हैं। टीका लेने के बाद उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। लेकिन हाथ में हल्का दर्द महसूस हो रहा था।इसके साथ ही जानकारी दी की घर के सभी बड़े सदस्यों ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण करवा लिया है।
इसुआपुर ( सारण ) । इसुआपुर स्थानीय पुलिस ने भकुरा भीठी - शिवगंज सड़क स्थित सुम्हां गांव के पास से संदेहास्पद स्थिति में एक कार को बरामद किया है । कार में भारी मात्रा में बिजली के तार रखे हुए हैं । जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकारी बिजली के तार की चोरी कर ले जाया जा रहा था । तेज गति से भाग रहे कार को देख पुलिस को शक हुआ । जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया । जिसे देखकर चालक कार छोड़कर फरार हो गया ।
दरौदा थाना क्षेत्र में अपराधियों पर अंकुश लगाने को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे क्षेत्र में मुस्तैदी बढ़ती जा रही है तथा वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करने को लेकर लगतार छापामारी की जा रही है, इस संबंध में सूत्रों का कहना है कि अपराधियों पर अंकुश लगाने को लेकर लगतार स्थानीय प्रशासन द्वारा गस्ती की जा रही है तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सीमावर्ती बलिया के बैरिया थाना पुलिस ने चोरी गये ट्रैक्टर व ट्राली को घटना के 12 घण्टे की भीतर बिहार के माँझी व रिविलगंज से बरामद कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो स्कार्पियो भी बरामद किया है तथा दो नामजद अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया हैं। मालूम हो कि बैरिया के लीला छपरा निवासी सुशील कुमार गुप्ता के दरवाजे पर खड़ी ट्रैक्टर शुक्रवार को चोरी कर ली गई थी। पुलिस ने पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ट्रैक्टर व ट्राली की खोजबीन शुरू कर दिया। चोरी के 12 घण्टे के भीतर पुलिस ने बिहार के छपरा जिले के मांझी थाना क्षेत्र के फतेहपुर सरैया निवासी राजबीर उर्फ सम्भा के दरवाजे से ट्रैकर व ट्राली बरामद कर लिया। पुलिस ने मौके से ही राजबीर उर्फ सम्भा के साथ ही रिविलगंज थाना क्षेत्र के सेमरिया निवासी पवन यादव तथा विकास यादव को गिरफ्तार कर लिया। तथा इनके पास से ही चोरी में प्रयुक्त दो स्कार्पियो बरामद की गई हैं। पुलिस को तलासी के दौरान राजबीर उर्फ सम्भा के पास से 315 बोर का कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया हैं। एसएचओ बैरिया धर्मबीर सिंह ने बताया कि उक्त मुकदमे में वांछित दो अभियुक्त रिविलगंज थाना क्षेत्र गोरिया छपरा निवासी विकास यादव व सेमरिया निवासी बिहारी यादव बताये जाते हैं।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
बारिश के बाद नाली और सड़क में अंतर कर पाना मुश्किल हो रहा है गुदरी बाजार से लेकर राजेंद्र कॉलेज तक ।
सिवान: दरौली विधानसभा क्षेत्र के विश्वार गांव में मुख्य सड़क पर कई वर्षों से पानी बह रहा है जिससे स्कूली बच्चे और यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन द्वारा इसका समाधान नहीं किया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क के किनारे नाले तो बनाए गए हैं। परंतु पुराने नाले को नए नाले के संपर्क में नहीं जोड़ा गया है। जिससे नाले का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। वहीं इसको लेकर ग्रामीणों ने ठेकेदार पर भी भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं। अब देखना यह है कि कब तक इन लोगों की इस समस्या से स्थानीय प्रशासन निजात दिलाती है।
