इसुआपुर ( सारण ) । स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर अटौली गांव में एक युवक को घर से बुलाकर लाठी डंडे से पीट कर उसकी हत्या किए जाने का मामला सामने आया है । इस मामले में मृतक के घर वालों के द्वारा गांव के कुछ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है । मृतक जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के रामपुर अटौली गांव निवासी रामलाल मांझी का 23 वर्षीय पुत्र पवन कुमार मांझी बताया गया है । घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह युवक घर के समीप खड़ा था , तभी स्कॉर्पियो सवार कुछ युवक उसके घर पहुंचे और उसे घर से बुलाकर साथ लेकर चले गये । काफी देर बीतने के बाद जब वह वापस घर नहीं लौटा तो घरवाले उसकी खोजबीन करने लगे । जिसके बाद उसे लहुलुहान हालत में बरामद किया गया । जिसके बाद उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया , जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया , लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई । उसके मौत की सूचना मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया । सूचना के बाद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ कर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया । इस मामले में परिजनों ने गांव के कुछ युवकों के खिलाफ लाठी - डंडे से पीटकर हत्या किए जाने की प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है । वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है ।

दरौंदा। थाना क्षेत्र के हाथोपुर गांव के राकेश शाही हत्याकांड संख्या 181/19 के नामजद अभियुक्त को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में थाना प्रभारी कैप्टन शाहनवाज ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की काजी बाजार महाराजगंज में आरोपी है. सूचना मिलने के बाद दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचा तो देखा कि आरोपी पुलिस को देख कर भागने की फिराक में था. तब तक झपक कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार नामजद आरोपी धर्मेंद्र राय उर्फ धर्मेन्द्र शाही है. बता दे कि राकेश शाही की 19 अगस्त 2019 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड में उनकी पत्नी स्मिता देवी ने एफआईआर दर्ज कराया था. आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी.

दरौंदा। छपरा-सीवान मुख्य मार्ग एनएच 531 पर शुभम भोजनालय दरौंदा के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक एवं युवती गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बुधवार की संध्या करीब 06:00 बजे कामसड़ा से मंदरौली जाने के क्रम में तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने अनियंत्रित होकर पीछे से साइकिल से बाजार जा रही युवती को टक्कर मार दिया. जिसमे दोनो लोग सड़क पर गिर गए. जिसमे दोनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल बाइक सवार युवक एमएच नगर थाना क्षेत्र के मंदरौली गांव निवासी योगेंद्र महतो का पुत्र मेघनाथ महतो है. वहीं लड़की दरौंदा थाना क्षेत्र के सिरसाव मठिया गांव के दुलारचंद साह की पुत्री प्रिया कुमारी है. दोनो को स्थानीय लोगो के मदद से दरौंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहाँ से गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार करने के बाद सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

आंदर थाना क्षेत्र के आंदर निवासी सह व्यवसायी अनुज कुमार पर मंगलवार को हुए हमला मामले में पुलिस ने 22 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष कुमार बैभव ने बताया कि पीड़ित अनुज कुमार ने थाना में आवेदन देकर दाहाबाडी गांव निवासी मंटू यादव, चंद्रभान यादव, गुड्डू यादव, विनोद यादव , मुकेश सोनी, गुड्डू यादव तथा राजा यादव, को नामजद करते हुए बताया है कि मैं प्रतिदिन की तरह मंगलवार कि सुबह जयजोरी और जमनपुरा के समीप रिंग फैक्ट्री में कार्य कर रहा था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

हाजीपुर मुख्य मार्ग एनएच 19 के न्यू गंडक पुल के ऊपर से एक दिव्यांग युवक अपने ट्राई साइकिल खड़ी कर गंडक नदी में छलांग लगा दिया । कुछ लोगों की नजर नदी में कूद रहे दिव्यांग युवक पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया और इसे रोकने की कोशिश की लेकिन तब तक वह नदी में कूद गया था युवक के नदी में कूदने की जानकारी उपस्थित लोगों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को दी जहां इस घटना की जानकारी एसडीआरएफ की टीम को भी दी गयी । जहां एसडीआरएफ के टीम ने तत्परता के साथ सर्च अभियान चलाया जहां दिव्यांग युवक के डूबने के घटना के देखने वाले वहां के प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह हाजीपुर की ओर से आया और पाया नंबर 4 के करीब उसने अपनी ट्राई साइकिल खड़ा कर रेलिंग के पास चढ़कर और मंगलवार को नदी में कूद गया ।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

दरौली विधानसभा क्षेत्र के बलुआ गांव में गैस सिलेंडर से रिसाव होने के कारण सिलेंडर फट गया। और इस घटना में एक ही परिवार के कुल 7 लोग झुलस गए हैं। जिसमें दो की हालत बेहद ही गंभीर बताई जा रही है।सभी की इलाज सदर अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

परसादी गांव में भूमि विवाद में पलानी जलकर हुआ राख

स्थानीय थाना क्षेत्र के बरेजा गांव में बुधवार को दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियो ने एक 60 वर्षीय व्यक्ति को गोली मार कर फरार हो गए। जिसके बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही दाउदपुर थानाध्यक्ष वीरेंद्र राम घटना स्थल पर पहुच वारदात की जानकारी ली और जख्मी व्यक्ति को तत्काल एकमा सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने गंभीर स्थिति को देख छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति बरेजा गांव निवासी स्व.राम नरेश मिश्र के 60 वर्षीय पुत्र धनंजय मिश्रा बताए जाते है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौदा प्रखंड क्षेत्र के दरौदा से सवान विग्रह होते हुए महाराजगंज जानेवाली सड़क पर घुरासती गांव के पास सड़क हादसे में घायल बच्चे की मौत हो गई । बताया जाता है कि बाइकसवार ने महाराजगंज की ओर जा रहे बच्चे को चपेट में ले लिया । इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । इलाज के लिए उसे पटना ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

बिहार राज्य के सीवान जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राहुल जानकारी दे रहे हैं की दरौली प्रखंड क्षेत्र के दोन में इन दिनों बारिश का पानी लोगों के परेशानी का कारण बना हुआ है। लगातार हो रही बारिश से डाकघर के अंदर पानी घुस गया है। जिससे कार्य कराने आए लोगों को परेशानी हो रही है। डाककर्मी भी मजबूरन पानी के बीचो बीच कार्य करने को मजबूर है। वहीं लोगों का कहना है कि डाकघर सड़क से काफी नीचे है। जिस कारण प्रत्येक वर्ष बारिश के दिनों में डाकघर के दफ्तर में पानी भर जाता है। परंतु इसका स्थाई निदान नहीं किया जाता। अब देखना यह है कि कब तक स्थानीय प्रशासन इस समस्या से निजात दिलाती है।