*हसनपुरा एमएच नगर थानाक्षेत्र के तेलकथू में डंका बजाने को ले हुये विवाद में एक व्यक्ति घायल हो गया। इस मामले में घायल थानाक्षेत्र के तेलकथू निवासी नेसार अहमद के मजहर अली द्वारा स्थानीय थाने में लिखित तहरीर दे गांव के ही दो लोगो को चाकू से हमला कर घायल करने व जान से मारने की धमकी को ले आरोपित किया गया है। पीड़ित ने अपने आवेदन में दर्शाया है कि सोमवार संध्या करीब 07 बजे डंका बजाते हुये मुहल्ले से गुजर रहा था। तभी गांव के ही खालिद मिया व ओसिम राजा डंका बजाने से मना करने लगे। जब मैंने पूछा कि क्यों मना कर रहे हो। इतने पर दोनों आग-बबूला हो गये तथा चाकू से हमला कर मुझे घायल कर दिया व जान से मारने की धमकी दे चलते बने। इस बाबत थानाध्यक्ष पंकज ठाकुर ने बताया कि मामला संज्ञान में है।
हसनपुरा एमएच नगर थानाक्षेत्र के सिवान सिसवान मुख्य पथ एसएच 89 पर एक बाइक ने सड़क पार कर रही बच्ची को धक्का मार दिया। जिससे बच्ची को चोट लगने के कारण मुख्य सड़क पर गिर गई। बच्ची को गिरते देख बाइक चालक ने अपनी बाइक लेकर भागने लगा। लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने बाइक चालक को दौड़ाकर कबिलपुरा मोड़ के समीप पकड़ लिया। इधर बच्ची के परिजन वो अन्य के द्वारा आनन फानन मे बच्ची को उठाकर हसनपुरा स्थित निजी क्लिनिक मे इलाज कराया जा रहा है। जहाँ बच्ची की पहचान थानाक्षेत्र के आरंडा निवासी मुन्ना हजाम की लड़की साजिया परवीन के रूप मे हुआ।
हसनपूरा प्रखण्ड के सहुली पंचायत स्थित बीआरसी कार्यालय के परिसर में गुरुवार को दिव्यांग बच्चों के सर्वे के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।यह आयोजन दो पाली में सम्पन्न हुआ।जिसमे प्रथम पाली में सहुली,पियाउर,अरंडा,तेलकथू,हसनपुरा,उसरी व फलपुरा तथा दूसरा पाली शेखपुरा,रजनपुरा,गायघाट,पकड़ी,हरपुर कोटवा,मन्द्रपाली व लहेजी पंचायत के सभी आंगनबाड़ी सेविका,टोला सेवक,तालीमी मरकज व विकासमित्र शामिल रहे।इस दौरान बीआरसी के संसाधन शिक्षक उमेश कुमार यादव व सुनील कुमार मौर्या द्वारा आंगनबाड़ी सेविका,टोला सेवक,तालीमी मरकज कर्मियों एवम विकास मित्रो को प्रशिक्षित किया गया।जिसमे जीरो से लेकर 18 वर्ष के दिव्यांग बच्चों को डोर टू डोर जाकर चिन्हित करना है।दिव्यांग बच्चों का सर्वे काम आगामी 25 अगस्त किया जाना है।इस दौरान प्रशिक्षक द्वारा बताया गया कि एक दिवसीय प्रशिक्षण के उपरांत अगले दिन से पोषक क्षेत्रो में डोर टू डोर जाकर दिव्यांग बच्चों को चिन्हित कर कार्यालय में रिपोर्ट करे।
पकवलिया मुख्य मार्ग पर लोपर गांव के समीप रास्ते पकड़ कर घर जा रहे एक बच्चा को तेज गति से जा रहे बाइक सवार युवक ने अनियंत्रित होकर धक्का मार दिया. जिससे सड़क दुर्घटना में लोपर गांव निवासी मंगल राम का 8 वर्षीय पुत्र कृष्णा कुमार राम गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल बच्चा को परिजनों के द्वारा महराजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया. जहाँ इलाज के क्रम में कृष्णा की मौत हो गई. परिजनों द्वारा मोटरसाइकिल सवार युवक पर प्राथमिकी दर्ज की जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया
दरौंदा। थाना क्षेत्र के सतजोरा मठिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर मंगलवार को दो पक्षो में मारपीट हो गई थी. जिस मारपीट में एक बृद्ध की मौत हो गया थी. जिसके बाद सतजोरा मठिया गांव निवासी प्रशांत कुमार के बयान पर दरौंदा थाना कांड संख्या 199/2022 में हत्या करने के प्राथमिकी दर्ज हुई है. इस दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि 70 वर्षीय चंद्रेश्वर गिरि को जमीनी विवाद को लेकर लाठी डंडे से मारपीट कर हत्या कर दी गई है. जिसमें नीरज कुमार आलोक कुमार सहित अन्य आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.
4 महीने से लापता शहबाजपुर के बच्चे का नहीं मिला कोई सुराग हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहबाजपुर के रहने वाले 10 वर्षीय बच्चे मुकेश कुमार खेलने के लिए घर से निकला और तब से गायब है इस संबंध में बच्चे के पिता शंकर कुमार ने बताया कि शंकर थाने को आवेदन दिया गया है साथ ही साथ एसपी को भी आवेदन दिया गया है लेकिन अभी तक 4 महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है और मेरे बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा पा रही है।
Transcript Unavailable.
मकेर में जहरीली शराब पीने से 7 की मौत फुलवरिया गांव की है मामला बता दें कि गुरुवार को गांव मनहूस खबर मिली भेल्डी थाना क्षेत्र के पारस महतो का पुत्र चंदन कुमार की उल्टी एवं पेट दर्द के बाद मौत हो गई उसके बाद गांव के लोग मौत समझकर रेवा घाट लेकर चले गए लेकिन उसके 1 घंटे बाद केसी महतो का पुत्र कमल महतो के पेट में दर्द द शुरू हुआ आंखों के सामने अंधेरा छाने लगा इसकी सूचना गांव वालों ने स्थानीय मुखिया थाना प्रभारी को दी उसके बाद जितने भी बीमार लोग थे उन लोगों को बारी बारी से अस्पताल पीएमसीएच लेते चले गए उसके बाद और लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई गांव गांव में मातम छा गया इसकी सूचना मिलते हैं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इंद्रजीत बैठा मकेर थाना भेल्डी थाना परसा थाना एवं थाना अमनौर थाना एवं सीओ मौके पर पहुंचकर मामला की जांच पड़ताल में लगे
माझी छपरा मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान कमला राम के रूप में हुआ है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है की घायल व्यक्ति अपने घर से सब्जी लाने को जा रहे थे तभी पीछे से आ रही अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
इसुआपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव के सत्येंद्र सिंह के 25 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार सिंह का शव जैसे ही हरियाणा से गांव पहुंचा कि गांव में कोहराम मच गया । अजीत हरियाणा के शौक सपला में एक प्लाई बोर्ड फैक्ट्री के बाहर कैंटीन चलाते थे । वहां सोमवार को संदेहास्पद स्थिति में उनकी मृत्यु हो गई । इसकी सूचना वहां की स्थानीय पुलिस ने मोबाइल फोन द्वारा स्वजनों को दी । इसके बाद स्वजन वहां पहुंचकर शव को गांव लाए । गांव में शव पहुंचते ही लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई । परिजनों के रुदन क्रंदन से गांव का माहौल गमगीन हो गया । जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अनवर हुसैन , जिला पार्षद छविनाथ सिंह , डा प्रदीप कुमार सिंह , विक्रमा राम , उपेंद्र सिंह , अशोक सिंह , डा प्रमोद सिंह , बैरिस्टर राय , विपिन सिंह , शेख आजाद , विक्रमा राम , उपेंद्र सिंह , अशोक सिंह व अन्य ने पहुंच कर शोक संतप्त मृतक के स्वजनों को सांत्वना दिया तथा उनका ढांढ़स बंधाया ।
