हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव में मृत्यु के 25 दिन के बाद एक युवक का शव हथौड़ा पहुंचा। युवक हथौड़ा निवासी चंदेश्वर यादव का 26 वर्षीय पुत्र मुन्ना यादव था जिसकी दुबई में सांस संबंधित परेशानी से मृत्यु हो गई थी। प्राप्त सूचना के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा निवासी मुन्ना यादव 15 माह पूर्व दुबई के अल-मदान- एमजीएम कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने गया था। इस कंपनी में वेल्डर का काम करता था व डेढ़ माह पूर्व कंपनी से भागकर इधर उधर दुबई में ही काम कर रहा था। 25 दिन पूर्व दुबई में सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में मिला था जहां से पुलिस ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान दो दिन बाद ही उसकी मृत्यु हो गई। चिकित्सकों के अनुसार श्वसन संबंधित बीमारी से उसकी मृत्यु हुई थी। आसपास के मजदूरों ने उसके परिजनों को मृत्यु की सूचना दी थी। मुन्ना यादव की कंपनी ने जांच पड़ताल और आवश्यक कागजी कार्यवाही के बाद उसका शव हवाई जहाज से इंडिया भिजवा दिया। पटना तक हवाई जहाज से आने के बाद परिजनों द्वारा शव को हथौड़ा लाया गया। शव पहुंचते ही परिजन चीत्कार करने लगे। आसपास के ग्रामीण उन्हे दिलासा दे रहे थे। गुरुवार की देर रात युवक का अंतिम संस्कार किया गया। परिवार का इकलौता कमाने वाला था मुन्ना यादव मृतक के चार भाई व दो बहनें हैं जो सभी मृतक से छोटे हैं। तीन साल पूर्व मुन्ना की शादी हुई थी। पिता जैसे तैसे मजदूरी कर गुजरा कर रहे हैं। बड़े लड़के की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। अब उन्हे घर चलाने की चिंता सताए जा रही है।
थाना चालक की ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबियत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत माँझी। माँझी के चैनपुर गांव निवासी एवम सारण जिले के डेरनी थाना में चालक के पद पर तैनात ललन यादव 55 वर्ष की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक के बाद अचानक तबियत बिगड़ गई। बाद में डेरनी थाना में पदस्थापित पुलिस कर्मियों ने उन्हें तत्काल छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बुधवार की रात मृतक का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। निधन की सूचना मिलते ही दरवाजे पर भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक को एक पुत्र व तीन पुत्रियाँ हैं। तीनो पुत्रियों की शादी हो चुकी हैं। मृतक पिछले दो दशक से माँझी चट्टी के दुर्गापूजा तथा छठ पूजा समिति के संयोजक के रूप में काफी लोकप्रिय व मिलनसार थे। कुछ ही माह पूर्व माँझी से उनका स्थानांतरण डेरनी थाना में हुआ था। गुरुवार को माँझी श्मसान घाट पर उनका दाह संस्कार सम्पन्न हो गया। मुखाग्नि उनके पुत्र श्रीनिवास यादव ने दी। शव यात्रा में पूर्व मंत्री प्रो रविंद्र नाथ मिश्रा पूर्व विधायक बुद्धन प्रसाद यादव पूर्व मुखिया सत्यनारायण प्रसाद यादव नवरत्न प्रसाद उर्फ संतोष पहलवान राहुल गुप्ता मनोज प्रसाद कमलदेव यादव रंजन शर्मा गोपाल शर्मा मनोज सिंह लवजी सिंह तथा कृष्णा सिंह पहलवान समेत अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।
पोखरे में डूबने से 8 वर्षीय बालक की मौत दाउदपुर (मांझी) दाउदपुर थाना क्षेत्र के कोहड़ा बाजार स्थित पोखरा में डूबने से गुरुवार को एक 8 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक कोहड़ा बाजार निवासी गणेश साह का पुत्र विवेक कुमार बताया जाता है। शव बरामद होने के बाद मृतक के परिवार में हाहाकार मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक विवेक सुबह में खेलने के लिए निकला था। काफी देर तक गायब रहने के बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। खोजबीन के दौरान हीं आशंका होने पर जब पोखरे में तलाश की गई तो उसका शव बरामद हो गया। जिसके उसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं सूचना मिलने पर दाउदपुर थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम के निर्देश पर एएसआई उमाचंद्र शर्मा व मुखिया प्रतिनिधि ओमप्रकाश कुशवाहा ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजवा दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। माँ नयनतारा देवी, भाई भीम कुमार व आयुष कुमार समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मौके पर मौजूद ओमप्रकाश कुशवाहा समेत राजेश्वर साह, संजय साह, दिलीप प्रसाद, डॉ. जमीर, अनिल प्रसाद, अरुण कुमार सिन्हा समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दुख प्रकट किया और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
मटुकछपरा गांव में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, एक घायल, हालत गंभीर शुक्रवार को सिवान जिले के सहायक सराय थाना क्षेत्र के मटुक छपरा गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। मारपीट की इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को परिजनों की मदद से सिवान सदर हॉस्पिटल पहुँचाया गया, जहां से घायल की गंभीर स्थिती के मद्देनजर उसे डॉक्टरों पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया।
पचरुखी बाइपास सड़क से शराब के नशे में धुत्त युवक गिरफ्तार, फाइन हेतु भेजा गया सिवान शुक्रवार की अहले सुबह पचरुखी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाइपास सड़क से शराब के नशे में धुत्त एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक आन्दर थाना क्षेत्र निवासी मुन्ना कुमार राम है। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद मुन्ना कुमार राम को फाइन हेतु सिवान भेज दिया।
कल 6.8.2022 को सुबह 8:00 बजे से लेकर 10:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी छपरा में।
दरौंदा। छपरा-सीवान मुख्य मार्ग एन. एच. 531 पर धनौती हाई स्कूल के समीप दो बाइको की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के संबध में बताया जा रहा है कि पश्चिमी हड़सर गांव निवासी जितेन्द्र प्रसाद के पुत्र रंजीत कुमार प्रसाद व जगदीश महतो की पत्नी देवंती देवी बाइक से सीवान जा रहे थे. ये लोग जैसे ही एनएच सड़क पर चढ़े तब तक दरौंदा की तरफ से आ रहा बाइक सवार युवक पीछे से टक्कर मार दिया. जिसमे आगे वाला बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गया. जिसमे दोनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल दोनों लोगों को राहगीरों की मदद से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर मुबारक अली ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
दरौंदा। छपरा-सीवान मुख्य मार्ग एनएच 531 पर धनौती हनुमान मंदिर के समीप दरौंदा से सीवान की तरफ जा रही गैस भरी पिकअप अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई. जिसमें चालक घायल हो गया है. इस संबंध में बताया जा रहा है पीछे से ट्रक को पास देने के दौरान सामने से एक ट्रक आ गई. जिसके बाद सड़क पर कम जगह मिलने से पिकअप वैन गड्ढे में पलट गई. जिसमे चालक की हल्की चोट आई. स्थानीय ग्रामीणों के मदद से चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार हुआ. गैस भरी पिकअप साईं वारिश इण्डेन ग्रामीण वितरण केंद्र महम्मदपुर पचरुखी की बताई जा रही है.
chapra jn. par Varanasi jone ke GM ka aag man
*हसनपुरा * एमएच नगर थानाक्षेत्र के मंदरौली गांव में विगत 23 जुलाई को विवाहिता की संदेहास्पद मौत मामले में स्थानीय पुलिस द्वारा घटना के 10 दिन बाद मृतका की माँ के आवेदन के आधार पर 7 लोगो के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवेदिका एमएच नगर थानाक्षेत्र के तेलकथू निवासी स्व0 चंद्रिका राम की पत्नी जानकी देवी ने अपने लिखित तहरीर में बताया कि मेरी पुत्री माधुरी कुमारी की शादी 10 जुलाई 2020 को एमएच नगर थानाक्षेत्र के मंदरौली निवासी कृष्णा राम के पुत्र नीरज राम से हुई थी। जिसमे मेरे द्वारा सामर्थ के अनुसार दान-दहेज भी दिया गया था। शादी के बाद मेरी पुत्री के पति नीरज राम, देवर अरविंद राम, धीरज राम, ससुर कृष्णा राम, सास सुगिया देवी, ननद पूनम देवी व पुष्पा कुमारी द्वारा द्वारा दहेज में मोटरसाइकिल व रंगीन टीवी तथा पति के विदेश जाने के लिये 50 हजार रुपये की डिमांड की जाने लगी। जब मेरी पुत्री द्वारा सर पर पिता का साया न होना व भाई के गरीब होने का हवाला दिया जाता तो उसके साथ ससुराल वालों द्वारा मारपीट की जाती। इसको ले कई बार पंचायती भी हुई। इसी बीच 23 जुलाई को सूचना मिली कि मेरी पुत्री की मृत्यु हो गई है। मैं बदहवास जब तेलकथू से पुत्री के ससुराल पहुची तो देखा कि मेरी पुत्री मरी पड़ी है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि दहेज को ले मेरी पुत्री की हत्या उसके देवर अरविंद राम, सास सुगिया देवी, ननद पूनम देवी व पुष्पा कुमारी द्वारा कर दी गई है तथा उसके पति नीरज राम, ससुर कृष्णा राम व देवर धीरज राम द्वारा हत्या की साजिश रची गई है। इस बाबत थानाध्यक्ष पंकज ठाकुर ने बताया कि मृतका की माँ के लिखित तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहना बेहतर होगा।
