दरौंदा। छपरा-सीवान मुख्य मार्ग एन. एच. 531 पर धनौती हाई स्कूल के समीप दो बाइको की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के संबध में बताया जा रहा है कि पश्चिमी हड़सर गांव निवासी जितेन्द्र प्रसाद के पुत्र रंजीत कुमार प्रसाद व जगदीश महतो की पत्नी देवंती देवी बाइक से सीवान जा रहे थे. ये लोग जैसे ही एनएच सड़क पर चढ़े तब तक दरौंदा की तरफ से आ रहा बाइक सवार युवक पीछे से टक्कर मार दिया. जिसमे आगे वाला बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गया. जिसमे दोनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल दोनों लोगों को राहगीरों की मदद से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर मुबारक अली ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया.