थाना चालक की ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबियत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत माँझी। माँझी के चैनपुर गांव निवासी एवम सारण जिले के डेरनी थाना में चालक के पद पर तैनात ललन यादव 55 वर्ष की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक के बाद अचानक तबियत बिगड़ गई। बाद में डेरनी थाना में पदस्थापित पुलिस कर्मियों ने उन्हें तत्काल छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बुधवार की रात मृतक का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। निधन की सूचना मिलते ही दरवाजे पर भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक को एक पुत्र व तीन पुत्रियाँ हैं। तीनो पुत्रियों की शादी हो चुकी हैं। मृतक पिछले दो दशक से माँझी चट्टी के दुर्गापूजा तथा छठ पूजा समिति के संयोजक के रूप में काफी लोकप्रिय व मिलनसार थे। कुछ ही माह पूर्व माँझी से उनका स्थानांतरण डेरनी थाना में हुआ था। गुरुवार को माँझी श्मसान घाट पर उनका दाह संस्कार सम्पन्न हो गया। मुखाग्नि उनके पुत्र श्रीनिवास यादव ने दी। शव यात्रा में पूर्व मंत्री प्रो रविंद्र नाथ मिश्रा पूर्व विधायक बुद्धन प्रसाद यादव पूर्व मुखिया सत्यनारायण प्रसाद यादव नवरत्न प्रसाद उर्फ संतोष पहलवान राहुल गुप्ता मनोज प्रसाद कमलदेव यादव रंजन शर्मा गोपाल शर्मा मनोज सिंह लवजी सिंह तथा कृष्णा सिंह पहलवान समेत अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।