पचरुखी बाइपास सड़क से शराब के नशे में धुत्त युवक गिरफ्तार, फाइन हेतु भेजा गया सिवान शुक्रवार की अहले सुबह पचरुखी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाइपास सड़क से शराब के नशे में धुत्त एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक आन्दर थाना क्षेत्र निवासी मुन्ना कुमार राम है। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद मुन्ना कुमार राम को फाइन हेतु सिवान भेज दिया।