परसा पुलिस ने शराब के साथ धंधेबाज को किया गिरफ्तार
*हसनपुरा एमएच नगर थानाक्षेत्र के डीबी गांव में हुए चोरी का नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस बाबत थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया की डिबी मे हुए चोरी का नामजद अभियुक्त शैलेन्द्र मांझी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक अभियुक्त पुलिस गिरफ्त से अभी भी फ़रार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापमारी किया जा रहा है। आपको बता दे की डिबी निवासी रमाकांत पांडये के घर के पीछे से बास के सहारे चोर घर में घुसकर घर में सो रही सभी महिलाओं के कमरे को बाहर से बन्द करके घर मे रखा हुआ सारा पेटी,बक्सा, सूटकेस तथा बैग को तोड़कर सोना का टीका,नथिया,झुमका, माला दो पीस,नथूनी चार पीस ,सोने की अंगूठि, सोने का सिकड़ी,चांदी का पाजेब, चार पीस पायल बिछिया 20 पीस तथा 40000 नगद रुपए तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर भागने मे सफल हो गया।
हसनपुरा एमएच नगर थानाक्षेत्र के उसरी स्थित डीहा पर माँ की ममता व मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आया है। यह घटना तब उजागर हुआ ज़ब मासूम बच्ची को खरीदने वाली महिला के द्वारा मारपीट किया जा रहा था। जिसको देख स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध किया और मिडिया को सुचना दिया और मिडिया की टीम ने उक्त स्थल पर पहुंच जाँच पड़ताल मे जुट गया। वही ग्रामीणों ने मीडिया से बताया की खरीदने वाली महिला के द्वारा बराबर मारती रहती है। मासूम बच्ची को घर के बाहर एक बोरा पर सुलाया जाता था,और मारपीट किया जाता था तथा खाना पीना भी देने मे मनमानी किया जाता था।जिसकी सुचना थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर को दिया गया। सुचना मिलते ही सअनि हरिशंकर राय ने स्थल पर पहुंच मासूम बच्ची को कब्जे मे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे कराया गया।तत्पश्चात चाइल्ड वेलफेयर कमिटी सिवान के सदस्य वरीय उपसमहर्ता प्रियंका कुमारी व अन्य कर्मी के द्वारा थाना पहुंच मासूम बच्ची को अपने साथ सिवान लेकर चली गई।
दरौंदा (सीवान)। थाना क्षेत्र के सिरसाव गांव से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह में थाना प्रभारी कैप्टन शाहनवाज को किसी ने गुप्त सूचना दिया कि थाना क्षेत्र के सिरसाव गांव में शराब की बिक्री की जा रही है. सूचना मिलने के बाद दीवा गश्ती कर रहे. थाना के एएसआई मिथिलेश कुमार को सूचना दिया. सूचना मिलने के बाद थाना के एएसआई मिथिलेश कुमार दल बल के साथ सिरसाव गांव में छापेमारी किया. जहां से 20 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार धंधेबाज सिरसाव गांव निवासी राम नारायण प्रसाद है.
दरौंदा। कृषि विभाग के तहत कार्यरत कृषि समन्वयकों ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर सरकार के समक्ष आवाज उठायी है. साथ ही मांगों की पूर्ति नहीं होने पर आगामी आठ अगस्त यानि सोमवार से हड़ताल पर जाने की बात कही है. शनिवार को बिहार कृषि समन्वयक कार्य समिति की जिला इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने डीएओ से भेंट कर उक्त संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा. जिसमें कहा है कि कई बार आश्वासन व वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद भी हमारी मांगों की पूर्ति नहीं हो रही है. जबकि, कृषि विभाग की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन कृषि समन्वयकों के द्वारा ही किया जाता है. कृषि समन्वयक का ग्रेड पे 2800 से बढ़ाकर 4600 करने चाहिए. फिर भी हमें उपेक्षित रखा गया है. अगर हमारी पांच सूत्री मांगें पूरी नहीं हुई तो सोमवार से हड़ताल शुरू करेंगे.
परसा में हुए सड़क दुर्घटना में युवक की हुई मौत
छपरा- सीवान मुख्य मार्ग एनएच 531 पर धनौती हनुमान मंदिर के समीप शुक्रवार को सीवान की तरफ जा रही सिलेंडर से भरी पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई । जिसमें चालक घायल हो गया है । इस संबंध में बताया जा रहा है कि पिकअप गाड़ी दरौंदा से सीवान की तरफ जा रही थी । इसी दौरान एक ट्रक को पास देने के दौरान गाड़ी गड्ढे में पलट गई ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
-सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पहाड़ी चक गांव में पुलिस ने छापामारी कर 660 पीस फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब को बरामद किया वही मौके पर दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। इस बात की जानकारी देते हुए सोनपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 660 पीस अंग्रेजी शराब फ्रूटी पैक को छापामारी कर जप्त किया गया है जिसमें 600 ट्रेटा पैक व 60 पीस कैन वियर व अन्य शराब को जप्त किया गया ।सभी शराब यूपी निर्मित है । गिरफ्तार किए गए दो धंधेबाज के ऊपर विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे शनिवार को जेल भेजा दिया गया ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सोनपुर हरिहरनाथ ओपी क्षेत्र के अंतर्गत सोनपुर नगर पंचायत के सोनपुर आदम स्थित एक घर में उस समय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई जब गृह स्वामी सुरेश कुमार सिंह सपरिवार अपने दिल्ली किसी कार्य के लिए गए हुए है । जहां चोरों ने मौके का फायदा उठाकर मुख्य दरवाजा तोड़कर रात्रि में अंदर प्रवेश करते हुए घर में रखे एक स्कूटी ,एक होम थिएटर समेत अलमारी के तोड़कर उसमें रखे कीमती सामान चोरों ने चुराकर भागने में सफल रहा । यह घटना की जानकारी घर के आसपास के लोगों ने हरिहरनाथ पुलिस को दी साथ ही घर वाले को भी इसकी सूचना दी । इस घटनास्थल पर पुलिस ने शुक्रवार को पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया । चोरी घर मे हुई कितने की सामान चोरी हुई, गृहस्वामी के आने के बाद ही पता चल पाएंगी । पुलिस ने मामले की तहकीकात में जुट गई है ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
भूमिरहित विद्यालय का अभी तक नही हुआ विलय हुसैनगंज प्रखण्ड के कुतूबछपरा स्थित प्राथमिक उर्दू विद्यालय अस्थाई रूप में मध्य विद्यालय के भवन में संचालित हो रहा है।हालांकि एक ही भवन में संचालित होनेवाले विद्यालयों को सरकारी आदेशानुसार संविलय करना था। किंतु इन विद्यालय का अब तक विभाग द्वारा दूसरे विद्यालय के संविलय नही किया गया है,इस बारे में BRP नाजिर हुसैन ने बताया कि दोनों विद्यालयों के संविलय के लिए पत्र लिखा गया है।
