चोरों ने रात में स्कूल के स्टोर का ताला तोड़ कर उसमें रखे अनाज सहित गैस सिलेंडर को भी चूरा लिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोनपुर रेलवे स्टेशन पर छापामारी के दौरान 11 बोतल शराब की बरामद की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

इंकलाबी नौजवान सभा ने सोमवार को आंदर प्रखण्ड कमेटी का बैठक किया।बैठक की अध्यक्षता इनौस नेता योगेंद्र यादव ने किया ।बैठक में 10-11 सितम्बर को आयोजित होने वाले इंनौस का 7 वाँ राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर चर्चा किया गया ।इसके साथ ही युवाओ के लिए रोजगार के अवसर नही होना,सरकारी कंपनियों को प्राइवेट कंपनियों को बेचना, प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली, अग्नीपथ योजना समेत विभिन्न मुद्दों पर कार्यकर्ताओं के साथ चीत किया गया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सरयू नदी के जलस्तर मे कमी, सिसवन प्रखंड से होकर गुजरने वाली सरयू नदी के जलस्तर मे कमी हुई है।जिससे खेती प्रभावित हो सकती हैं।किसानों का कहना है कि इस मौसम में नदी में काफी पानी रहता था जिससे खेती करने में आसानी होती थी खरीफ फसलों को फायदा मिलता था लेकिन इस वर्ष नदी में पानी नहीं रहने से खेती प्रभावित हो सकती हैं।

भेल्दी में करंट लगने से युवक की हुई मौत घर में पसरा मातम

दरौंदा थाना क्षेत्र के डीबी - चंचौरा बाजार स्थित स्वर्ण व्यवसायी के ज्वेलरी दुकान से उच्चको ने करीब एक लाख रुपये के जेवर उड़ा लिए । इस संबंध में सूत्रों का कहना है कि दुकानदार मिथिलेश कुमार ने बताया कि दुकान खोलकर झोला में रखे ज्वेलरी को आलमीरा में रख दिया । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौंदा (सीवान)। थाना क्षेत्र के दरौंदा गांव में रविवार को बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दरौंदा निवासी इसहाक खान के तीस वर्षीय पुत्र इस्तियाक खान रविवार को घर का इंनर्भटर बना रहा था. इस दौरान करंट लगने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई. मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर है. बड़ा भाई शहनवाज खान एवं सबसे छोटा भाई साहिल ख़ान है. मृतक एक माह पूर्व ही बिदेश से आया हुआ था. मौत के बाद तीन वर्षीय बेटी मारियम व पत्नी यासमीन खातून समेत स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है. परिजनों को सांत्वना देने के लिए सरपंच मिथलेश सिंह, राजीव कुमार भारती, शिबू अहमद, कमालुद्दीन अहमद, सगीर अहमद, अख्तर राजा, बाबुद्दीन खान, नौशाद आलम, बाबर हसन, अरशद राजा, बब्लू खान, फरहान अख्तर राजा के अलावे अन्य लोग पहुंचे.

दरौंदा। थाना क्षेत्र के सवान विग्रह गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट हो गया. जिसमे तीन लोग घायल हो गए. घटना के संबध में बताया जा रहा है की संध्या में बात ही बात में विवाद हो गया. जो आपसी विवाद मारपीट का रूप ले लिया. जिस मारपीट में सवान विग्रह गांव निवासी हरेन्द्र सिंह व इनकी पत्नी खुशबू देवी तथा पुतुल देवी घायल हो गई. घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा में भर्ती कराया गया. जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया. इधर मारपीट की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

दिघवारा प्रखंड से अजय कुमार कि रिपोर्ट ।आमी में गंगा में डूबने से युवक की मौत ।अधिक जानकारी के लिए मोबाइल वाणी पर ऑडियो सुने या डाउनलोड करें ।

ट्रांसफार्मर के जर्जर हालत से ग्रामीण परेशान कंप्लेन पर भी कोई करवाई नहीं हुसैनगंज प्रखण्ड के खैराटी गांव में कितने दिनों से लाइट का समस्या सामने आ रहा है समस्या से परेशान हो कर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर के पास जो फ्यूज के नीचे तीनो मेन केबल एक में सट चुका है जिसके कारण फ्यूज बार बार कट जा रहा है। जिसके ओजह से पूरे गांव की लाइट कट जा रही है जिसके वजह से ज्यादा परेशानी छोटे बच्चे और बूढ़े व्यक्तियो को हो रहा है क्यों की गर्मी बहुत ज्यादा पड़ रहा है। मरमत के लिए कितने दिनों से JEE के पास कॉल करने पर कॉल रिसीव नहीं कर रहे है एवं व्हाट्सएप पर मैसेज करने पर भी रिस्पॉन्स नहीं दे रहे है कितने बार कंप्लेन करने पर को नहीं सुन रहा है सिर्फ बिजली बिल के लिए बिजली विभाग कड़ी करवाई करता है। लेकिन कोई समस्या होता है तो गांव के लोग चंदा लगा कर प्राइवेट मिस्त्री को बुला कर हमेशा पैसा देकर मरमत कराते है। कितनी बार ये भी समस्या आया है की किसानों की भैंस एवं गाये मार जाति है पोल में सट कर और कोई मौजा नहीं मिलता है।