दरौंदा। छपरा-सीवान मुख्य मार्ग एनएच 531 पर थाना क्षेत्र के दर्शनी गांव के सामने मोड़ पर पुलिस ने शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह में थाना प्रभारी कैप्टन शाहनवाज को किसी ने गुप्त सूचना दिया कि थाना क्षेत्र के दर्शनी गांव के समीप मोड़ पर दो लोग शराब लेकर खड़े है. सूचना मिलने के बाद दीवा गश्ती कर रहे थाना के एसआई अमित कुमार सिंह को सूचना दिया. सूचना मिलने के बाद थाना के अमित कुमार सिंह ने गाड़ी रोक कर तलासी किया. जहां से 04 लीटर देसी महुआ शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार धंधेबाज थाना क्षेत्र के के. टी भरौली के मुंशी यादव एवं महराजगंज थाना क्षेत्र के रामापाली गांव के रोहन कुमार है. दोनो आरोपियों को सीवान न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

दरौंदा। थाना क्षेत्र के बगौरा से शराब पीने के मामले में पुलिस ने दो शराबियों को गिरफ्तार कर सोमवार को सीवान न्यायालय में भेज दिया. इस संबंध में दरौंदा थाना प्रभारी कैप्टन शहनवाज ने बताया कि दरौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा निवासी उमेश महतो एवं योगिन्द्र प्रसाद को रविवार की शाम शराब पीने मामले में एसआई अमित कुमार सिंह ने गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि मेडिकल जांच कराने के बाद दोनों को सीवान न्यायालय में भेजा दिया गया है.

दरौंदा। प्रखंड मुख्यालय स्थित एक किराए के मकान से बाइक चोरी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में बताया जाता है कि छपरा जिले के खैरा थाना क्षेत्र के पटेढा गांव निवासी उमेश कुमार चौधरी दरौंदा में एक किराए के मकान में रहते हैं. अपनी बाइक हीरो स्पलेंडर बीआरओ 4 आर 5371 प्रति दिन के भांति मकान के नीचे लगाते है. तभी बीति रात चोरों ने मौका का फायदा उठाकर कर बाइक की चोरी कर लिया गया. काफी खोजबीन के बाद पीड़ित ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. इस संबंध में थाना प्रभारी कैप्टन शहनवाज ने बताया कि आवेदन मिला है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं.

हमेशा बिहार की विकास की बात करने वाले नीतीश कुमार ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह अपने स्वार्थ से ज्यादा किसी और से मतलब नहीं हमेशा अपने स्वार्थ की सिद्धि के लिए और हमेशा कुर्सी प्रेम के लिए नीतीश कुमार किसी हद तक जा सकते हैं नितीश कुमार का नैतिक पतन हो गया जिस बिहार को जंगलराज से बाहर निकालने के लिए भाजपा ने नीतीश कुमार को नेता एवं मुख्यमंत्री बनाने का काम किया उसी बिहार को नीतीश कुमार ने जंगलराज में धकेलने का काम किया, नितीश कुमार की गलत नीतियों एवं घमंड के कारण बिहार के नौजवान बेरोजगार हो रहे हैं शराब के नशे में लोगों की मौतें हो रही है वहां वह अपने सत्ता के नशे में आज बिहार को फिर एक बार फिर जंगलराज में ले जाने का काम किया वह शायद भूल गए भारतीय जनता पार्टी ने बिहार का नेता और मुख्यमंत्री बनाया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की गलत नीतियों का भारतीय जनता पार्टी ने जब विरोध शुरू कर दिया तो नितीश कुमार को यह बातें अखर ने लगी , जिस बिहार को भाजपा ने अपनी मेहनत लगन और लोगों के विश्वास से विकास के पटरी पर लाने का काम किया उस उसे नीतीश कुमार ने ध्वस्त करने का कार्य किया है नितीश कुमार प्रधानमंत्री बनने का मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं भारत में प्रधानमंत्री की कुर्सी भारत की जनता ने नरेंद्र मोदी के लिए सुरक्षित कर रखी है, भारतीय जनता पार्टी बिहार एवं बिहार के विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रही है और प्रयासरत रहेगी, नीतीश कुमार का कोई ऐसा सगा नहीं जिसे नीतीश कुमार ने ठगा नहीं नीतीश कुमार ने बिहार एवं बिहारियों के साथ धोखा किया

मोहर्रम के जुलूस को लेकर बाधित रहेगी बिजली हुसैनगंज प्रखंड में बिल्ली की सफाई कुछ घंटों के लिए बाधित रहेगी मुझे ताजी व झांकियों के जुलूस में शामिल होने के दौरान दुर्घटना की आशा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है इस बार हुसैनगंज प्रखंड के बिजली विभाग के जेई विनय कुमार सिंह ने कहा कि रात्रि से जुलूस निकाला जाता है जिसको देखते हुए 11:00 बजे से मंगलवार को सुबह तक बिजली की सप्लाई बाधित रहेगी वहीं बजे के बाद बिजली की सप्लाई पुनः दे दी जाएगी

गोपालपुर गांव से 3 कार्टन शराब को पुलिस ने किया बरामद हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव से पुलिस ने छापेमारी कर 3 कार्टन शराब बरामद किया है वह शराब कारोबारी भागने में सफल रहा पुलिस सूत्रों के अनुसार गोपालपुर गांव में मुकेश चौधरी द्वारा अपने मकान में शराब छुपाकर बेचने की खूब सूचना मिली इस पर पुलिस कार्रवाई की है मुकेश चौधरी के घर पहुंचे इसी बीच पुलिस को आता देख कर शराब धंधेबाज मुकेश चौधरी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा तलाशी के दौरान 3 कार्टन शराब को पुलिस ने बरामद कर लिया था जब तो कर थाने ले आए।

छत से गिरने से मुरथान के एक महिला की हुई मौत सोनपुर ---सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत परमानंदपुर मुरथान वार्ड संख्या 3 के एक घर मे उस समय हाहाकार मच गया जब एक महिला के बाँस के बने सीढ़ी से उतरने के क्रम में सोमवार को गिरने से घायल हो गयी । सीढ़ी से गिरने के बाद घर के परिजनों ने आनन-फानन में हाजीपुर के निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टर ने ईलाज की जब उनके हाथ से घायल मरीजो को ठीक करने में असफल रहे तो उसे नाजुक हालत देखकर सोमवार के देर शाम उसे पटना रेफर कर दिया । परिजनों ने घायलावस्था में महिला को पटना ले जाने लगा जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई । मृतक को इस घटना की जानकारी पुलिस को मंगलवार को दी गई जहां पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात करते हुए शव को कब्जा में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए छपरा मंगलवार को भेज दिया है । इस घटना के जनकारी परमानंदपुर के सरपंच मनन बाबा व वार्ड सदस्य 1 के अफसर अली व वार्ड 3 अनिल कुमार साह ने बताया कि मृतक महिला फातिमा खातून उम्र 40 पति मकसूद आलम घर मुरथान पंचायत परमानंदपुर थाना सोनपुर के निवासी है । मृतक के 3 लड़का व 3 लड़की है । इस घटना के बाद से परिवार जनों को रो -रो के बुरा हाल है ।

आंदर के उत्तर बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक मे सोमबार की देर रात अचानक आग लग गई। बैंक में आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई । स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना थाने को दी गई।सुचना के घंटों बाद दमकल टीम पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से 2 घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वही आग पर जब तक काबू पाया गया तब तक बैंक में रखे कागजात समेत अन्य सामान जलकर राख हो चुके थे । इस अगलगी में कितने लाख रुपए का नुकसान हुआ है अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

नारायणपुर के समीप बाइपास सड़क पर तेज रफ़्तार कार पुलिया की सुरक्षा दीवार से टकराई, चालक फरार मंगलवार को नारायणपुर गांव के समीप बाइपास सड़क पर तेज रफ्तार कार पुलिया सुरक्षा दीवार से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गयी। एक्सीडेंट का बाद कार चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुँची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर चालक व कार मालिक की तलाश कर रही है।

भेल्दी में मारपीट कर गले से मंगल सूत्र छीनी, कहा केस किया तो और मरेंगे