छत से गिरने से मुरथान के एक महिला की हुई मौत सोनपुर ---सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत परमानंदपुर मुरथान वार्ड संख्या 3 के एक घर मे उस समय हाहाकार मच गया जब एक महिला के बाँस के बने सीढ़ी से उतरने के क्रम में सोमवार को गिरने से घायल हो गयी । सीढ़ी से गिरने के बाद घर के परिजनों ने आनन-फानन में हाजीपुर के निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टर ने ईलाज की जब उनके हाथ से घायल मरीजो को ठीक करने में असफल रहे तो उसे नाजुक हालत देखकर सोमवार के देर शाम उसे पटना रेफर कर दिया । परिजनों ने घायलावस्था में महिला को पटना ले जाने लगा जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई । मृतक को इस घटना की जानकारी पुलिस को मंगलवार को दी गई जहां पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात करते हुए शव को कब्जा में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए छपरा मंगलवार को भेज दिया है । इस घटना के जनकारी परमानंदपुर के सरपंच मनन बाबा व वार्ड सदस्य 1 के अफसर अली व वार्ड 3 अनिल कुमार साह ने बताया कि मृतक महिला फातिमा खातून उम्र 40 पति मकसूद आलम घर मुरथान पंचायत परमानंदपुर थाना सोनपुर के निवासी है । मृतक के 3 लड़का व 3 लड़की है । इस घटना के बाद से परिवार जनों को रो -रो के बुरा हाल है ।
