डाक घरों में बिजली नहीं होने से कामकाज हुआ बाधित
आंदर थाना क्षेत्र के नरेंद्रपुर गांव में आजादी के दिवाने शहिद उमाकांत सिंह का भाकपा माले द्वारा शहादत दिवस मनाया गया। इस दौरान उनको याद कर भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने 1 मिनट का मौन रखा जिसके बाद उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।जिसके बाद विधायक अमरजीत कुशवाहा शीतल पासवान देवेन्दर राम अनिल प्रसाद भारती आदि भाकपा माले नेताओ ने तिरंगा मार्च करते हुए जीरादेई पहुच कर सभी लोगों ने राजेन्द्र बाबू के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बता दे कि आज ही के दिन 11 अगस्त 1942 को अंग्रेजो ने सात लोगों को गोलियों से भूनावा दिया ।जीसमें उमाकांत सिंह शहिद हो गये।
सिवान: दरौली विधानसभा क्षेत्र के गुठनी बाजार में लगातार बिजली कटौती हो रही है। जिससे उपभोक्ता काफी परेशान है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों के द्वारा अधिकारियों से इसकी शिकायत भी की गई है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया की विभाग के मनमानी के कारण बाजार समेत क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में लगातार बिजली की कटौती की जा रही है। जिस कारण लोगों में आक्रोश व्याप्त है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
आंदर थाना क्षेत्र के तियाय गांव में बिजली के चपेट में आने से गुरुवार शाम एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई ।मृतक की पहचान तियाय गांव निवासी शिव जन्म माझी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक बाजार जा रहा था,इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर बिजली का तार टूट कर उसके शरीर पर गिर गया। जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। और परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बच्चों के विवाद में जमकर हुई मारपीट एक दर्जन लोग हुए घायल हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चांप गांव में बच्चों को विवाद में जमकर मारपीट हो गई विवाद काफी बढ़ गया जिसमें एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं घायलों का इलाज सांसद अस्पताल में कराया गया मौके पर पुलिस पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई एक तरफ से सब रखा तुम शबनम खातून शबाना खातून बब्बी खातून गुफरान सही कलमा खातून आचार संहिता बादशाही तथा दूसरे पक्ष के कौशल साईं बिंदास आना रुखसार अल्लाह रखा ओम शांति खातून का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है बुरी तरह से सभी लोग घायल हैं।
माहपुर के व्यक्ति की बाइक जलालपुर से दरवाजे पर से चोरो ने उड़ाया हुसैनगंज थाना क्षेत्र के माहपुर निवासी मो आफताब आलम की पत्नी सबनम परवीन ने mh नगर थाने में दिया आवेदन,जलालपुर में मो अली रिश्तेदार के यहां गए थे,जहां खाना खाकर सोने चले गए,सुबह उठे तो देखा कि बाइक गायब थी
दरौदा प्रखंड क्षेत्र के बाजारों में हरी सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है प्रखंड क्षेत्र के बाजारों में हरी सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी होने से जहां उपभोक्ता परेशान है तो वहीं दुकानदारों के भी बिक्री प्रभावित हो रही है इस संबंध में दुकानदारों का कहना है कि बरसात के कारण सब्जियों के खेतों में पानी लग गया है जिसके कारण हरी सब्जियां कम मात्रा में आ रही है जिसके कारण हरी सब्जियों के दामों में उछाल आ गया है
दरौंदा। थाना क्षेत्र के बगौरा गांव से 01 अगस्त से लापता एक किशोर का 11 दिनों से कोई सुराग नही मिल रहा है. बता दे कि किशोर के परिजनों ने थाने में दिए आवेदन में कहा है कि बगौरा निवासी रंजीत चौहान का पुत्र अजय चौहान (09 वर्ष ) 1 अगस्त से ही लापता है. अजय जीन्स और हाफ टीशर्ट पहना है. सांवला रंग का अजय सावन के तीसरी सोमवार को शाम करीब तीन बजे घर से बाहर खेलने गया था. उसके बाद वापस घर नही लौटा. पुलिस भी अपने स्तर से किशोर का सुराग हासिल करने में जुट गई है.
दरौंदाछपरा - सीवान मुख्य मार्ग एनएच 531 पर थाना क्षेत्र के दर्शनी गांव के सामने मोड़ पर पुलिस ने शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में बताया जा रहा है कि सुबह में थाना प्रभारी कैप्टन शाहनवाज को किसी ने गुप्त सूचना दिया कि थाना क्षेत्र के दर्शनी गांव के समीप मोड़ पर दो लोग शराब लेकर खड़े है । सूचना मिलने के बाद दीवा गश्ती कर रहे थाना के एसआई अमित कुमार सिंह को सूचना दिया । सूचना मिलने के बाद थाना के अमित कुमार सिंह ने गाड़ी रोक कर तलाशी लिया । जहां से 04 लीटर देसी महुआ शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार धंधेबाज थाना क्षेत्र के के . टी भरौली के मुंशी यादव एवं महराजगंज थाना क्षेत्र के रामापाली गांव के रोहन कुमार है । दोनों आरोपियों को सीवान न्यायिक हिरासत में भेज दिया है ।
परसा में आवासीय इलाके में कूड़ा डंपिंग जोन कचरा से होकर गुजरते हैं लोग
