दरौंदा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आदेश पर जिले के सभी प्रखंडों में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जनाधार विश्वासघात जो नीतीश कुमार के द्वारा किया गया उसके विरोध में शनिवार को एक दिवसीय धरना का कार्यक्रम दरौंदा प्रखंड मुख्यालय पर हुआ. वक्ताओं द्वारा नीतीश कुमार के बार बार पलटी मारने पर लोगों को जागरूक किया गया और उनके करनी-कथनी के बारे में लोगों को बताया गया. जिसमें जिला महामंत्री राजेश श्रीवास्तव, भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, पूर्वी मंडल अध्यक्ष विजय कुमार गिरी, मीडिया प्रभारी मनीष कुमार, अनिल सिंह, शिव कुमार राम, वशिष्ठ नारायण सिंह, उपेंद्र सिंह, अनिल तिवारी, सरपंच मिथिलेश कुमार सिंह, विक्रमा पंडित, उपेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, प्रवीण कुमार, पिंटू सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह, ई. अभिमन्यु सिंह, डब्लू सिंह, धनु महतो, मनीष पाठक, धर्मेंद्र यादव, पप्पू पासवान, सत्येंद्र राम, छोटेलाल महतो, आशीष महतो, संदीप महतो, लालजी महतो, राजेश दुबे, मंशी लाल साह, विनोद शर्मा, देवकृष्ण मांझी इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

परसा सारण।।मृतक के शव गांव पहुंचते हैं परिजन मे पसरा मातम

लहलादपुर | जनता बाजार थाना की पुलिस ने अपने थाना क्षेत्र के मंगीली गांव से 45 लीटर देसी शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया तथा शराब निर्माण में आने वाले चूल्हे को नष्ट किया गिरफ्तार दोनों व्यक्ति मंगीली गांव निवासी सेठ महतो तथा आजाद महतो बताये जाते हैं । इस मामले में एएसआई भगवान ठाकुर ने दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कराई है ।

मोहर्रम के दिन हुई मारपीट के मामले में छाता के व्यक्ति ने दर्ज कराई प्राथमिकी हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छाता में पिछले दिनों मोहर्रम के अखाड़े में जमकर मारपीट की घटना हो गई जिसमें छह नामजद व छह अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है वहीं प्राथमिकी मिलने के बाद पुलिस ने बताया कि सदा के रहने वाले मोहम्मद अली ने थाने में आवेदन दिया है साथ ही उन्होंने महुआल निवासी अब्दुल सलाम राजू आंसर एक शाहनवाज मोहम्मद रफी को नामजद एवं आधा दर्जन अज्ञात को आरोपित किया है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

परसा सारण।। महिला से मारपीट मामले में दर्ज हुई प्राथमिकी

मांझी। शुक्रवार की सुबह माँझी पुलिस ने स्थानीय बलिया मोड़ से शराब लदी एक कार जब्त किया है। पुलिस ने बताया है कि जब्त कार से लगभग एक सौ लीटर अंग्रेजी फ्रूटी शराब बरामद किया गया है। पुलिस ने कार चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूछे जाने पर थानाध्यक्ष मो जकरिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि यूपी से शराब का खेप कार द्वारा लाया जा रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपनी जाल बिछा दी एवं शराब लदी बंगाल नंबर कार के आते ही पुलिस चारों तरफ से घेरकर उसकी तलाशी लेना शुरू किया। तलाशी लिए जाने पर पता चला कि विशेष तहखाना बनाकर उसमें बड़ी मात्रा में अंग्रेजी फ्रूटी शराब छुपा कर रखा गया है। जिसे बरामद कर लिया गया एवं चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार चालक अरेराज निवासी रामनाथ तिवारी का पुत्र त्रिभुवन तिवारी बताया जाता है।

दाउदपुर (मांझी) मांझी प्रखण्ड क्षेत्र के ग्राम जैतपुर में धराप्रवाहित विधुत तार से चिंगारी निकलते ही कई ग्रामीणों का विधुत आपूर्ति ठप हो गया। उधर गांव के अस्सी विगहा यादव टोले के ग्रामीणों ने बताया कि कवरवायर बारबार गलने से विधुत आपूर्ति सुचारू रूप से नही मिलती। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मांझी छपरा मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति घायल हो गए घायल व्यक्ति की पहचान लाल दीप राम के रूप में हुई है घटना के संबंध में बताया जाता है कि लाल दिप राम अपने घर से बाजार को जा रहे थे तभी पीछे से आ रही अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी।

*हसनपुरा एमएच नगर थानाक्षेत्र के पकड़ी से चार लीटर देशी शराब के साथ एक शराब धंधेबाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया।इस बाबत थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया की गुप्त सुचना मिली की पकड़ी मे शराब जोरो पर बेचा जा रहा है। सुचना मिलते ही सहायक अवर निरीक्षक राम प्रवेश राय सहित स्थानीय चौकीदार के मदद से पकड़ी मे छापमारी किया गया। छापेमारी के दौरान एमएच नगर थानाक्षेत्र के पकड़ी निवासी भिर्गुन मांझी के पुत्र नंदकिशोर मांझी के घर के बगल से करकत नुमा बथान से 4 लीटर देशी महुआ शराब को बरामद किया। साथ ही शराब धंधेबाज नंदकिशोर मांझी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया और कागजी कार्यवाई करते हुए सोमवार को सिवान जेल भेज दिया गया।

इसुआपुर . इसुआपुर प्रखंड में दलितों पर अत्याचार बढ़ा है . सूबे में दलित सुरक्षित नहीं है . वे खौफ के साये में जी रहे हैं . अपराधियों में कानून का भय नहीं है . ये बातें लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने इसुआपुर में कहीं प्रखंड के रामपुर अटोली गांव में विगत तीन अगस्त को दलित युवक पवन कुमार मांझी की हुई हत्या मामले में वे परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे . उन्होंने कहा कि बिहार में आये दिन दलितों की हत्याएं हो रही हैं . वहीं प्रशासन की निष्क्रियता से अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं . उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की है . सारण जिला लोजपा के पूर्व अध्यक्ष बिगन मांझी ने पवन के हत्यारों की फांसी की सजा की मांग की . इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव संजय पासवान , राजेश पासवान , पूर्व विधायक अछूतानंदसिंह , युवा बिहार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर राजकुमार पासवन , दुसाध पासवान रैली के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजू पासवान , सारण जिला अध्यक्ष दीपक सिंह , पार्टी प्रवक्ता जगनंदन सिंह , मुकेश सिंह , शेख मुस्ताक व अन्य थे . चिराग पासवान ने घटना पर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के पिता रामलाल मांझी , माता शांति देवी , भाई कुंदन मांझी , बहन शीला कुमारी , चाचा विसोधा मांझी का दाढस बंधाया तथा सांत्वना दिया . वहीं दूसरी ओर चिराग मकेर के भाथा गांव भी पहुंचे जहां उन्होंने 11 मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी तथा इस मामले में पहल करते हुए सरकार से पीड़ितों को सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की .