बिजली के तार पर टूट कर अटका पेड़ का डाली
दरौंदा। बिहार रसोइया संघ की बैठक मध्य विद्यालय बगौरा के परिसर में धर्म नाथ माली की अध्यक्षता में हुई. जिसमें बिहार सरकार को 14 सूत्री मांगों को लेकर पत्र भेजा गया तथा प्रदर्शन किया गया. जिसमें मुख्य रूप से लगातार मंहगाई बढने के चलते रसोइया की मानदेय 1650 से बढाकर 15 हजार रुपये करने, रसोइया को 12 माह कार्य कराकर 10 का मानदेय दिया जाता है. सभी माह का मानदेय दिया जाय, सभी रसोइया को पेंशन दिया जाय, रसोइया को चतुर्थ श्रेणी का कर्मी का दर्जा दिया जाय, रसोइया को मातृत्व अवकाश एवं बिशेषा अवकाश घोषित किया जाय, कार्य के दौरान मृत्यु होने पर अनुकम्पा का लाभ दी जाय, पहचान पत्र दिया जाय, मानदेय प्रत्येक माह मिले, अनुसूचित जनजाति की जनगणना कराकर उचित लाभ दिया जाय आदि 14 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया. इन मांग पर अगर सरकार ध्यान नहीं देगी तो स्वतंत्र समाज पार्टी आन्दोलन एवं भूख हडताल करेगी. इस दौरान धर्मनाथ माली, लालबहादुर रावत, तारकेश्वर प्रजापति, कालीचरण यादव, माया देवी, शारदा देवी, दुर्गावती देवी, मीना देवी, वीरेंद्र कुशवाहा, हरिहर महतो, फुलेश्वरी देवी, नागपति कुंवर, कौशल्या देवी, ललसा कुंवर, सुगांती देवी, प्रमिला देवी, शैल देवी आदि उपस्थित थी.
दरौंदा। थाना क्षेत्र के पकवलिया से पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है. बता दे कि पूर्व में तस्करी के लिए ले जा रहे शराब को पुलिस ने भवानी मोड़ से बरामद किया था. जिस मामले में शोभनारायन सिंह फरार चल रहा था. जिस पर पुलिस ने थाना कांड संख्या 157/22 में नामजद प्राथमिकी दर्ज किया था. जिसको शनिवार की रात्रि में एएसआई केडी प्रसाद ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर को पुलिस ने न्यायालय भेज दिया है.
दरौंदा। छपरा-सीवान मुख्य मार्ग एन. एच. 531 पर धनाडीह मोड़ के समीप बाइक सवार युवक ट्रक से जा टकराया. जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के संबध में बताया जा रहा है कि धनाडीह मोड़ के समीप मां लाइन होटल है. जहां मोड़ पर दर्जनो ट्रक लगा रहता है. दरौंदा के तरफ से ट्रक सीवान जा रही थी. वही ट्रक के पीछे- पीछे बाइक लेकर युवक सीवान जा रहा था. धनाडीह मोड़ पर अचानक ट्रक ब्रेक मार दिया. जिससे पीछे जा रहा बाइक सवार युवक ट्रक में टक्कड़ मार दिया. जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को राहगीरों की मदद से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर जयश्री मांझी ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. बाइक सवार युवक की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के एकड़ीपुर गांव निवासी रंगलाल पंडित के पुत्र राधेश्याम पंडित के रूप में हुई है. राधेश्याम पंडित का एकमा में कंप्यूटर का दुकान है. जो अपने दुकान का सामान लेने के लिए सीवान जा रहा था. इस बीच दरौंदा थाना क्षेत्र के धनाडीह के पास सड़क दुर्घटना हो गया.
दाउदपुर (मांझी) मांझी प्रखण्ड क्षेत्र के ग्राम जैतपुर में धराप्रवाहित विधुत तार से चिंगारी निकलते ही कई ग्रामीणों का विधुत आपूर्ति ठप हो गया। उधर गांव के अस्सी विगहा यादव टोले के ग्रामीणों ने बताया कि कवरवायर बारबार गलने से विधुत आपूर्ति सुचारू रूप से नही मिलती। विभाग द्वारा लगाए गए कवरवायर आये दिन टूटते रहते है। इसकी शिकायत विभाग के जेई तथा कई विजली कर्मी से की ।लेकिन इसका पुख्ता इंतजाम विभाग द्वारा नही किया जाता । बतादे कि मुहल्ले के सड़क के किनारे यह घटना शुक्रवार को हुई। जहाँ कई ग्रामीण अपना मवेशी चराकर लौट रहे थे। जैसे ही चिंगारी उठी मवेशी भड़क उठे। और मौजूद लोग भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने बताया कि निजी मिस्त्री के द्वारा किसी तरह तार पर बांस के फट्ठा बांध कर लाइन चलाया जाता है। सूचना के बाद भी मांझी जेई तथा कोई बिजली कर्मी ध्यान नही देते। लगता है कि विभाग को बड़े हादसे का इंतजार है। बताते चले कि दर्जनों गांव व मुहल्ले से छात्र छात्राएं इसी मार्ग से नंदलाल सिंह महाविद्यालय आते जाते है। लोगो को भय है कि यदि विभाग इसे अविलंब दुरुस्त नही करता तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकती है। वही पास के ट्रांफार्मर पर लगे कनेशन वायर तथा अर्थिन वायर गर्म होकर आग की तरह लाल हो जाते है किसी भी समय कोई मवेशी या लोग इसके संपर्क में आ जाये तो दुर्घटना हो सकती है।
माँझी पुलिस ने स्थानीय बलिया मोड़ से शराब लदी एक कार जब्त किया है। पुलिस ने बताया है कि जब्त कार से लगभग एक सौ लीटर अंग्रेजी फ्रूटी शराब बरामद किया गया है। पुलिस ने कार चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूछे जाने पर थानाध्यक्ष मो जकरिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि यूपी से शराब का खेप कार द्वारा लाया जा रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपनी जाल बिछा दी एवं शराब लदी बंगाल नंबर कार के आते ही पुलिस चारों तरफ से घेरकर उसकी तलाशी लेना शुरू किया। तलाशी लिए जाने पर पता चला कि विशेष तहखाना बनाकर उसमें बड़ी मात्रा में अंग्रेजी फ्रूटी शराब छुपा कर रखा गया है। जिसे बरामद कर लिया गया एवं चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार चालक अरेराज निवासी रामनाथ तिवारी का पुत्र त्रिभुवन तिवारी बताया जाता है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने परसा प्रखंड मुख्यालय पर किया धरना प्रदर्शन
पचरुखी ब्लॉक परिसर में बीजेपी नेताओं ने दिया धरना, सीएम नीतीश कुमार पर लगाया विश्वासघात का आरोप शनिवार को पचरुखी प्रखण्ड परिसर में बीजेपी नेताओं ने धरना दिया। मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार आडवाणी की अध्यक्षता में आयोजित इस धरना के माध्यम से बीजेपी नेताओं ने बताया कि राजद और अन्य पार्टियों के साथ सरकार बनाकर सीएम नीतीश कुमार ने बिहार और जनता के जनादेश का अपमान किया है। बीजेपी शिक्षक प्रकोष्ठ के सिवान जिला संयोजक प्रो कुमार सत्यम सिंह सोनू ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार की जनता के जनादेश के साथ किया गया यह विश्वासघात अति निंदनीय है। उनका यह कदम आगामी चुनाव में उन्हें पतन की ओर ले जाएगा। धरना में बीजेपी उत्तरी मंडल अध्यक्ष लालबाबू तिवारी, शशिकांत ओझा, दीनानाथ सिंह पटेल, पिंकू बाबा, श्रीभगवान गुप्ता, अवधेश साह समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।
दरौंदा। थाना क्षेत्र के बावनागंज जलालपुर गांव में बिजली का करंट लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया. जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. मृत युवक बावनागंज जलालपुर गांव निवासी रविन्द्र शर्मा का पुत्र अंकित शर्मा (19 वर्ष ) है. अंकित शर्मा तीन भाइयों में सबसे छोटा था. इधर पुलिस को सूचना मिलने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया. इधर मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.
दरौंदा। थाना क्षेत्र के कटवार गांव दशरथ मांझी की पुत्री ही हत्या गांव के कुछ दबंगो द्वारा कर दी गई थी. जिस के बाद दशरथ मांझी के आवेदन पर चार लोगों पर पुलिस ने थाना कांड संख्या 74/2022 में नामजद प्राथमिकी दर्ज की थी. जिसमे तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई थी. एक आरोपी मन कुमार चौरसिया का पुत्र मंटू चौरसिया फरार चल रहा था. जिसकी गिरफ्तारी शुक्रवार की रात्रि में हुई. बता दें कि होलिका दहन की शाम को राहुल मांझी के परिजन एवं प्रीति कुमारी के परिजन के बीच होलिका दहन नहीं करने देने पर बता सुनी हो गई. अगले दिन 19 मार्च 2022 को होली के दिन संध्या में लौटन मांझी के पुत्र राहुल मांझी, मनीष चौरसिया, मंटू चौरसिया, अलबेला मांझी व त्रिभुवन मांझी रास्ते में घेरकर लड़की को मारने लगे थे. बीच बचाव करने जो भी लोग गए. उसको भी मारपीट कर घायल कर दिया. परिजनों द्वारा बताया गया कि प्रीति कुमारी को लाठी-डंडे से पीटा गया था. जिसके बाद वह जमीन पर गिर गई. जमीन पर गिरने के बाद पैर से गर्दन को दबा दिया गया था. जिससे घटनास्थल पर ही प्रीति की मौत हो गई थी. मौत के बाद आरोपी फरार चल रहा था जिस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
