*हसनपुरा ( दैनिक सूरज)* एमएच नगर थानाक्षेत्र के गुरुजवा जलालपुर में हुए चाकूबाजी मामले का नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को पुअनि अमरेंद्र कुमार ने शराब नशे में हंगामा करते हुए गिरफ्तार किया गया.गिरफ्तार अभियुक्त थानाक्षेत्र के बृजकिशोर सिंह के पुत्र राजकिशोर सिंह है. जिसे पूछताछ के बाद सिवान जेल भेज दिया गया. मालूम हो की सोमवार संध्या में गुरुजवा जलालपुर निवासी विपिन सिंह को घर से बुलाकर चाकू से हमला कर दिया गया था जिसे घायल विपिन सिंह ने थाना में आवेदन में देकर तीन लोगो पर प्राथमिकी दर्ज कराया है.
चैनपुर के नगईं में महिला दहा नदी में कूदी, लापता सिसवन (सीवान) चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र के नगई गांव के समीप मंगलवार कि साम चार बजे एक महिला ने दहा नदी में छलांग लगा दी और लापता हो गई ।सूचना पर पहुंची चैनपुर ओपी पुलिस व आपदा प्रबंधन टीम ने महिला की खोज में रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दहा नदी नगई के निकट कुछ लोगों ने महिला को नदी के तट पर देखकर संदेह होने पर उसके पीछे गए, परंतु उनके पहुंचने से पूर्व ही महीला ने नदी में छलांग लगा दी। महिला के नदी में छलांग लगाते ही वहां पर अफरा तफरी मच गई, परंतु दहा नदी के उफान में होने से लोग नदी के आगे विवश हो गए।सूचना पुलिस को दी गई। ओपी प्रभारी अभिनंदन यादव सीओ सतीश कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू की खबर लिखे जाने तक महिला का पता नहीं चल सका था। पर्स व मोबाइल से हुइ पहचान प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला मगंलवार की साम करीब चार बजे फ़ोन से बात करते हुए कही से नगईं घाट स्थित दहा नदी के तट पर पहुंची और मोबाइल और पर्स घाट पर ही रहकर नदी में छलांग लगा दी और लापता हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटनास्थल से भीड़ को एक पर्स व मोबाइल हाथ लगा जिससे महिला की पहचाना कि गई। बताया गया कि महिला ओपी थाना क्षेत्र के नगईं गांव निवासी संजय भारती की पत्नी 32 वर्षीय आरती देवी है। ओपी प्रभारी अभिनंदन यादव ने बताया कि महिला के नदी में छलांग लगाने के कारणों का पता नहीं चल सका है।महिला की खोजबीन जारी है।
हत्या में शामिल अभियुक्त को गिरफ्तार करने को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
दरौंदा रामचंद्रापुर गांव में आपसी रंजिश में दो भाइयों को एक युवक ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया । एक की हालत गंभीर बनी हुई है । उसका इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है । बताया जाता है कि आरोपी छह माह बाद जेल से छूटकर आया था । बदले की भावना में दोनों भाइयों पर चाकू से जानलेवा हमला किया है । भाइयों की पहचान शिव पुकार महतो के पुत्र खेसारी महतो एवं परमात्मा महतो के रूप में हुई है । परमात्मा की स्थिति गंभीर बनी हुई है ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मखनुपुर गांव में खेत में फसल देखने गया वृद्ध हुआ लापता, बेटे ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार पचरुखी थाना क्षेत्र के मखनुपुर गांव में खेत मे फसल देखने गया वृद्ध व्यक्ति लापता हो गया। वृद्ध की खोज-बिन करने के लिए मखनुपुर निवासी त्रिभुवन सिंह ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। त्रिभुवन सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि उनके पिता शैलेन्द्र सिंह 11 अगस्त की सुबह नौ बजे खेत पर गए थे। इसके बाद घर लौट कर नहीं आए।
आंदर थाना क्षेत्र के जयजोर गांव में सोमवार की देर संध्या हुई सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति कि इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान आंदर थाना क्षेत्र के जयजोर निवासी हीरालाल प्रसाद के 51 वर्षीय पुत्र शिवशंकर प्रसाद के रूप में हुई है।बताया जाता है कि मृतक जयजोर हनुमान मंदिर के पास संध्या करीब 6:30 बजे खेत में काम करने के बाद घर लौट रहा था तभी पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे शिवशंकर प्रसाद घायल हो गए।स्थानीय लोगों के द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें
दरौली विधानसभा क्षेत्र के बलुआ गांव में बीते दिन हुए सिलेंडर विस्फोट में जख्मी महिला की 13 दिन बाद मंगलवार सुबह इलाज के दौरान गोरखपुर में मौत हो गई। मृतक की पहचान बलुआ गांव निवासी विजय यादव की 40 वर्षीय पत्नी राजन देवी के रूप में की गई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सिवान: दरौली प्रखंड क्षेत्र के अगसड़ा गांव के समीप तेज आंधी के कारण विशाल पेड़ अचानक बिजली के 11000 वोल्ट तार पर गिर गया। पेड़ गिरते ही बिजली का तार नीचे गिर गया।जिसे कुछ देर के लिए मौके पर अफरा तफरी मच गई। गनीमत यह रही की तार पर पेड़ गिरते ही विद्युत सेवा बाधित हो गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रभुनाथ महाविद्यालय परसा के प्राचार्य ने थाना में लिखित आवेदन देकर असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग
बीएसएफ जवान की इलाज के दौरान मौत, पसरा मातम
