चैनपुर के नगईं में महिला दहा नदी में कूदी, लापता सिसवन (सीवान) चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र के नगई गांव के समीप मंगलवार कि साम चार बजे एक महिला ने दहा नदी में छलांग लगा दी और लापता हो गई ।सूचना पर पहुंची चैनपुर ओपी पुलिस व आपदा प्रबंधन टीम ने महिला की खोज में रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दहा नदी नगई के निकट कुछ लोगों ने महिला को नदी के तट पर देखकर संदेह होने पर उसके पीछे गए, परंतु उनके पहुंचने से पूर्व ही महीला ने नदी में छलांग लगा दी। महिला के नदी में छलांग लगाते ही वहां पर अफरा तफरी मच गई, परंतु दहा नदी के उफान में होने से लोग नदी के आगे विवश हो गए।सूचना पुलिस को दी गई। ओपी प्रभारी अभिनंदन यादव सीओ सतीश कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू की खबर लिखे जाने तक महिला का पता नहीं चल सका था। पर्स व मोबाइल से हुइ पहचान प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला मगंलवार की साम करीब चार बजे फ़ोन से बात करते हुए कही से नगईं घाट स्थित दहा नदी के तट पर पहुंची और मोबाइल और पर्स घाट पर ही रहकर नदी में छलांग लगा दी और लापता हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटनास्थल से भीड़ को एक पर्स व मोबाइल हाथ लगा जिससे महिला की पहचाना कि गई। बताया गया कि महिला ओपी थाना क्षेत्र के नगईं गांव निवासी संजय भारती की पत्नी 32 वर्षीय आरती देवी है। ओपी प्रभारी अभिनंदन यादव ने बताया कि महिला के नदी में छलांग लगाने के कारणों का पता नहीं चल सका है।महिला की खोजबीन जारी है।
