Transcript Unavailable.

पचरुखी में एचआरबी डांस एकेडमी का हुआ भव्य उद्घाटन पहुंचे भोजपुरी अभिनेता व कलाकार सुजीत शर्मा हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के निवासी भोजपुरी अभिनेता व कलाकार सुजीत शर्मा आज पचरुखी के भवानी मोड़ पर डांस एकेडमी के उद्घाटन समारोह के मौके पर पहुंचे एसडीओपी शर्मा ने कहा कि युवाओं को क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं परिवार के लोगों को भी उन्हें समर्थन व सहयोग देना चाहिए

मखनुपुर गांव में खेत में फसल देखने गया वृद्ध हुआ लापता, बेटे ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार पचरुखी थाना क्षेत्र के मखनुपुर गांव में खेत मे फसल देखने गया वृद्ध व्यक्ति लापता हो गया। वृद्ध की खोज-बिन करने के लिए मखनुपुर निवासी त्रिभुवन सिंह ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। त्रिभुवन सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि उनके पिता शैलेन्द्र सिंह 11 अगस्त की सुबह नौ बजे खेत पर गए थे। इसके बाद घर लौट कर नहीं आए।

बुधवार की देर रात पचरुखी पुलिस ने भवानी मोड़ से शराब के नशे में धुत्त एक युवक को गिरफ़्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक पचरुखी निवासी व्यास सिंह बताया जा रहा है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक को आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद गुरुवार को फाइन हेतु सिवान भेज दिया।