राशन कार्ड बनवाने को लेकर बीडीओ से मिली दर्जनों महिलाएं, गुरुवार को सिसवन प्रखंड मुख्यालय पर विभिन्न गांवों की दर्जनों महिलाएं बीडीओ सूरज कुमार सिंह से मिलकर नया राशनकार्ड बनवाने की मांग की।महिलाओं का कहना था कि हमलोगों ने मार्च में ही आनलाइन फार्म भरा था लेकिन अभी तक हमलोगों का राशनकार्ड नहीं बना है।इस पर बीडीओ ने बताया कि सभी का राशनकार्ड जल्द ही बनना शुरू हो जाएगा कागजातों कि जांच की जा रही है।
सिसवन प्रखंड कार्यालय में प्रखंड वार्ड सदस्य संघ ने सात निश्चय योजना के तहत नहीं मिल रही सुविधाओं को लेकर प्रखंड वार्ड संघ अध्यक्ष आजाद अंसारी के नेतृत्व में बीडीओ सूरज कुमार सिंह को एक ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में वार्ड सदस्यों ने पंचायत के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग बीडीओ से कि।मौके पर दर्जनों वार्ड शामिल थे।
सोनपुर प्रखंड के नयागाँव थाना अंतर्गत हसनपुर के स्व कमता जायसवाल के पुत्र सेवालाल जयसवाल को बुधवार के देर शाम दुकान में रखे फ्रिज में करेंट आने के कारण जैसे ही फ्रिज खोलने गया वैसे ही करेंट के चपेट में आने से मृत्यु हो गया । इस बात के जनकारी गोपालपुर पंचायत के सरपंच शंकर कुमार मलकार ने गुरुवार को बताया कि मृतक का पुस्तैनी घर हसनपुर गांधी चौक के सामने जेनरल स्टोर दुकान है दुकान में लगे फ्रीज में शॉर्ट सर्किट होने के कारण करेंट लगा। जिसके बाद परिवार जनों ने रेफरल अस्पताल सोनपुर में भर्ती कराया जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दरौदा प्रखंड क्षेत्र पड़ रही भीषण गर्मी में लो वोल्टेज एवं पवर कट की समस्या से ग्रामीण परेशान है ग्रामीणों का कहना था एक तो प्रखंड क्षेत्र में उमस भरी गर्मी पड़ रही है। इसे लोगों की परेशानी ऐसे ही ज्यादा है उसमें भी पॉवर कट की समस्या से लोगों की समस्या और ज्यादा बढ़ जा रही है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
हसनपुरा एमएच नगर थानाक्षेत्र के सिसवा कला गांव में बीती रात्री को सोये हुए अवस्था में पलानीनुमा मकान में घर के ही लोगो द्वारा आग लगा देने का मामला प्रकाश में आया हैं. इस दौरान गृहस्वामी श्रीभगवान साह ने एमएच नगर थाना में आवेदन दे कहा हैं की मेरा एक पलानी का घर था। उस घर में हम सब परिवार सोए थे। उस पलानी में सुग्रीम शाह,पिंकी देवी,प्रमिला देवी,पचरुखी थानाक्षेत्र के आलापुर निवासी रजीत शाह तथा दरौंदा थानाक्षेत्र के हाथोपुर निवासी जवाहिर शाह ने एक षड्यंत्र के तहत आग लगा दिया है जिसके चलते मेरा पलानी का घर मैं बिस्तर बिछावन कपड़ा लाता एवं इंदिरा आवास का पैसा मिला था वह तथा और पैसा मिलाकर बक्सा में ₹50000 रुपए एवं बेटी के शादी के लिए जेवर बनाकर रखी थी। वह सब जलकर राख हो गया है. एक दिन पहले निम्नलिखित व्यक्ति से झगड़ा झंझट हुआ था। निम्नलिखित व्यक्ति झगड़ा में मेरा घर जला देने एवं सब परिवार को जान से मार देने का धमकी दिया था.मुझे पूर्ण विश्वास है कि यही निम्नलिखित व्यक्ति मेरे घर में आग लगाया हैं.
*खेतों में मिले पानी किसानों का महाधरना प्रखंड मुख्यालय पर* *प्रखंड मुख्यालय को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए-किसान महासभा* *तमाम नलकूप, नाहर, पइन के माध्यम से किसानों के खेत में पानी पहुंचाया जाए- जयनाथ यादव* *प्रखंड मुख्यालय में बढ़ रहे भ्रष्टाचार पर रोक लगाने लगाया जाए* हुसैनगंज 17 अगस्त 2022 अखिल भारतीय किसान महासभा की ओर से एक दिवसीय धरना के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचला अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला सचिव जयनाथ यादव ,माले नेता योगीन्द्र यादव नेता द्वय ने कहा कि आज वर्षों नहीं होने से किसान परेशान हो रहे हैं।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हम किसानों का कहना है, कि भारत कृषि प्रधान देश हैं।हमारे देश की 85% जनता कृषि पर निर्भर हैं। उनके जीविका का संसाधन खेती ही हैं।आज सूबे बिहार में वर्षा नहीं होने के कारण धान की रोपनी नहीं हो पाई है। अगर जहां कहीं भी किसान मेहनत करके धान की रोपनी कर भी दिए हैं तो वर्षा नहीं होने के कारण धान की फसल सूख रही है। कुल मिलाकर कहा जाए तो सूबे बिहार में सुखाड़ की स्थिति पैदा हो गई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसानों के खेती से कोई लेना देना नहीं है। उनको सिर्फ़ अडानी-अम्बानी के विकास से मतबल है।हुसैनगंज प्रखंड में किसानों का धान की फसल बर्बाद के कगार पर चला गया। धान की फसल झुलस रहा है। नहर, पईन, नलकूप योजना है लेकिन लापरवाही के कारण प्रखंड में बंद पड़े हैं। सरकार और प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने के लिए 6 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया।हमे अस्वस्थ किया गया है। इस पर सुधार नहीं होता है, तो जनता की बड़ी गोलबंदी के साथ आगे स्वयं जनता का आक्रोश झेलना पड़ेगा इसकी अगुवाई किसान महासभा करेगी। सभा को सम्बोधित माले नेता सफी अहमद, प्रदीप कुशवाहा, महागठबंधन नेता लालचंद राम ने भी किया। मौके पर उपस्थित खालिद हुसैन,रामनरेश यादव,रमेश यादव,सुंरपति देवी,सोना देवी,उमा देवी, शिववचन राम,अजोरिया देवी,सरपंच प्रेमसागर यादव,नैना अली आदि उपस्थित थे।
सिवान: दरौली विधानसभा क्षेत्र के बलुआ गांव में 3 अगस्त को हुए गैस सिलेंडर विस्फोट में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे । जिन्हे परिजनों ने गंभीर हालत में गोरखपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था । घटना में घायल 8 वर्षीय मासूम हर्ष यादव ने गोरखपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना था कि गोरखपुर के निजी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती हर्ष यादव की हालत में किसी भी तरह का कोई सुधार नहीं हो रहा था ।अहले सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया । इसकी सूचना मिलने के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया । बता दे की इस घटना में घायल पांच लोगों की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है।
असांव थाना क्षेत्र के कांधपाकड गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत मामले में बुधवार को अपने समर्थकों के साथ स्थानीय विधायक कामरेड सत्यदेव राम ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने पिड़ीत परिवार को सांत्वना दिया एवं हर तरह से सहयोग करने की बात कही। इसके साथ ही अपने सहयोगी साथियों से हर समय पिड़ीत परिवार के संपर्क एवं सहयोग मे रहने के लिए आग्रह किया। मौके पर पुर्व प्रमुख पति ललन यादव, पुर्व जिला पार्षद शितल पासवान, माले प्रखण्ड सचिव युगुल किशोर ठाकुर, मुखिया पति दिनानाथ राम,के साथ अन्य भाकपा माले के नेताओं ने भी पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। बता दें कि 12 अगस्त को झरही नदी में डूबने से अशर्फी शाह के परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई थी। खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।
*हसनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र के लहेजी से दो अपराधी को पिस्टल के साथ स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया. इस बाबत थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया की दोनों युवको द्वारा हथियार के साथ फोटो वायरल किया गया था जिसे पुलिस ने वायरल फोटो को संज्ञान में लेते हुए लहेजी गांव में दलबल के साथ छापेमारी किया गया.छापेमारी के दौरान थानाक्षेत्र के लहेजी निवासी विद्याभूषण साह के पुत्र अजय कुमार साह व विपिन मिश्रा का पुत्र आशुतोष कुमार मिश्रा को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर थाना परिसर में लाया गया.जिसे थानाध्यक्ष ने तवरित कार्यवाई करते हुए दोनों अपराधियों को अवैध हथियार रखने के जुर्म में धारा आर्म्स एक्ट लगाते हुए सिवान जेल भेज दिया है.साथ ही ग्रामीणों की में तो दोनों अभियुक्तों द्वारा शोसल मिडिया पर रायफल व पिस्टल लहराने का कई फोटो व वीडियो भी सामने आया है. जिसे स्थानीय ग्रामीणों सहित आसपास के लोगो में दहशत का माहौल व्याप्त था.
*हसनपुरा एमएच नगर थानाक्षेत्र के गुरुजवा जलालपुर गांव में पूर्व के विवाद को ले घर के पास बुला चाकू से हमला कर लहुलुहान करने व जान से मारने की धमकी का मामला प्रकाश में आया है। घटना सोमवार संध्या करीब साढ़े छः बजे की है। इसको ले पीड़ित थानाक्षेत्र के गुरुजवा जलालपुर निवासी स्व० हृदया सिंह के पुत्र विपिन सिंह द्वारा स्थानीय थाने में आवेदन दे तीन लोगों को आरोपित किया गया है। पीड़ित द्वारा अपने लिखित तहरीर में दर्शाया गया है कि सोमवार संध्या 06:30 बजे गांव के ही उदय सिंह द्वारा मुझे मेरे मोबाइल पर फोन कर अपने घर के सामने नाद के पास बुलाया गया। जब मैं वहा पहुचा तो उदय सिंह, राजकिशोर सिंह व बृजकिशोर सिंह मेरे साथ गाली-गलौज करने लगे। मैंने गाली-गलौज देने से मना किया तो वे लोग उग्र हो गये तथा लात-घूंसों व चाकू से हमला कर मुझे लहूलुहान कर दिया। हो-हल्ला सुन जब अडोस-पड़ोस के लोग जुटे तो वे लोग जान से मारने की धमकी दे चलते बने। गांव वालों द्वारा मुझे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर लाया गया। जहाँ चिकित्सको द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद मुझे सिवान रेफर कर दिया गया। झगड़े का मुख्य कारण पूर्व का विवाद है। जिसका वाद न्यायालय में लंबित है।वही इस मामले में दूसरे पक्ष कि उदय सिंह की पत्नी गिन्नी देवी द्वारा स्थानीय थाने में आवेदन दे गलत नियत से साड़ी का पल्लू खीचने, गाली-गलौज व मारपीट करने, गले का सोने का चैन व कान का फूल छीनने, बचाने आये ससुर को भी लप्पड़-थप्पड़, लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल करने व जान से मारने की धमकी को ले चार लोगों को आरोपित किया गया है। पीड़िता द्वारा अपने आवेदन में दर्शाया गया है कि सोमवार संध्या करीब 06:30 बजे मैं अपने दरवाजे पर बैठी थी। तभी गांव के ही विपिन सिंह, सतेंद्र सिंह, सोनू सिंह व गौतम सिंह आये और गंदी-गंदी बातें व गाली-गलौज करने लगे। जब मेरे द्वारा विरोध किया तो उनलोगों द्वारा गलत नियत से मेरा साड़ी पल्लु खिचने लगे और मेरा झोटा पकड़ जमीन पर गिरा दिया। हो-हल्ला सुन जब मेरे भसुर बृजकिशोर सिंह मुझे बचाने आये तो उन्हें भी लाठी-डंडे व लप्पड़-थप्पड़ से मारपीट कर घायल करते हुये मेरे गले का सोने का चैन, कान के फूल छीन जान से मारने की धमकी दे चलते बने। इस बाबत थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि दोनों तरफ से आवेदन प्राप्त है। जांच कर कारवाई की जायेगी।
