बिहार राज्य के सारण जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता संजीत कुमार ने केपी मिडिल स्कूल गंगाजल के वर्ग छह के बच्चों से साक्षात्कार लिया जिसमें कई बच्चों ने जानकारी दी की उन्हें अब तक कोरोना संक्रमण के बारें में कोई भी जानकारी नहीं है। ऐसे में शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग का यह दायित्व बनता है की बच्चों को भी संक्रमण के प्रति जागरूक करें। जिससे भविष्य में कोई भयावह स्थिति का सामना ना करना पड़े
करंट की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई है।पूरी घटना आंदर थाना क्षेत्र के बरवां गांव की है। जहां शुक्रवार को सड़क किनारे लघुशंका कर रहे मनोज पाठक के पुत्र अनुराग कुमार पाठक के शरीर पर अचानक विद्युत तार टुटकर गिर गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया और परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे।जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
बिहार में पूर्ण रूप से शराब बंदी है फिर भी लोग लुके - छुपे शराब पी रहे हैं और शराब के सेवन से कितने लोग के जान भी चली गई फिर भी शराबी शराब पीने से बाज नहीं आ रहे तो वही पुलिस भी शराब विक्रेताओं एवं शराब पीने वाले को छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर जेल के सलाखों में भेजने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है फिर भी शराबी शराब पी रहे हैं । ऐसे में सोनपुर के खरिका चौक के पास शराब के नशे में तीन शराबी को पहलेजा ओपी प्रभारी विश्व मोहन राम के नेतृत्व में छापामारी किया गया जहां मौके पर तीन शराबी को गिरफ्तार कर उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया गया ।इस बात के जानकारी देते हुए पहलेजा ओपी प्रभारी विश्व मोहन राम ने बताया कि खरिका चौक के पास से तीन शराबी को गिरफ्तार किया गया जिसमें हरेंद्र दास पिता स्वर्गीय जगरनाथ दास दूसरा संतोष चौधरी पिता काशी चौधरी तीसरा पप्पू चौधरी पिता स्वर्गीय भोला चौधरी है । 3 शराबी खरीका गांव के रहने वाला है ।उसके ऊपर विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है ।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
सिवान: मैरवा नहर प्रमण्डल के कार्यपालक अभियंता सहित सहायक अभियंता एव कनीय अभियंताओ के साथ दरौली विधायक का सत्यदेव राम ने गुरुवार को विशेष बैठक किया। बैठक के दौरान विधायक ने मैरवा प्रमंडल के सभी नहरों में अंतिम छोर तक पानी पहुचाने का कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया। मौके पर कहा कि 27 जुलाई की मीटिंग के बावजूद अभी तक नहरों में पानी के लिये किसी तरह प्रगति नही दिखाई दे रहा है इससे साफ प्रतीत हो रहा कि आपके कार्य मे लापरवाही दिखाई दे रहा है। वही फटकार लगाते हुए कहा कि पुरानी कार्य क्रियाकलापों को छोड़ना होगा नई क्रियाकलाप अपनाना होगा नही तो आने वाले दिनों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
पत्नी व बेटे के साथ मारपीट के मामले में किराएदार को किया आरोपित हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हुसैनगंज बाजार के रहने वाले अली मोहम्मद ने अपने किराएदार मोहम्मद मुस्लिम समेत उसके बेटवा ने लोगों पर अपनी पत्नी व बेटे के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है इस मामले में उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी और बेटे दरवाजे पर थे वही किराएदार आए और मारपीट करने लगे जिसके बाद वह लोग मस्जिद में जाकर छुप गए जहां पर वह लोग मस्जिद में पहुंचकर उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया।
आंदर थाना क्षेत्र के जयजोर गांव में बिते दिन सड़क दुर्घटना में हुई मौत मामले में पुलिस ने मृतक के भतीजा ब्रजेश कुमार के फर्द बयान पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।इस संबंध में थाना अध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि पड़ीत ने अपने फर्द बयान में बताया कि 15 अगस्त कि शाम जयजोर हनुमान मंदिर के पास अज्ञात पिकअप भान ने मेरे चाचा शिवशंकर प्रसाद को टक्कर मार फरार हो गया, जिससे उनकी मौत हो गई। हलांकि इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
सिसवन थाना क्षेत्र में हथियार के साथ एक युवक की तस्वीर वायरल मचा हड़कंप, सिसवन थाना क्षेत्र में एक युवक की हथियार के साथ एक युवक की तस्वीर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।युवक की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के कचनार गांव निवासी संजीत महतों के रूप में हुई है जिसकी तस्वीर इंस्टाग्राम पर अनेक हथियारों के साथ अपलोड हैं।आपको बता दें कि संजीत महतों राकेश यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी हैं और वह अभी फरार चल रहा है।
