बिहार में पूर्ण रूप से शराब बंदी है फिर भी लोग लुके - छुपे शराब पी रहे हैं और शराब के सेवन से कितने लोग के जान भी चली गई फिर भी शराबी शराब पीने से बाज नहीं आ रहे तो वही पुलिस भी शराब विक्रेताओं एवं शराब पीने वाले को छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर जेल के सलाखों में भेजने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है फिर भी शराबी शराब पी रहे हैं । ऐसे में सोनपुर के खरिका चौक के पास शराब के नशे में तीन शराबी को पहलेजा ओपी प्रभारी विश्व मोहन राम के नेतृत्व में छापामारी किया गया जहां मौके पर तीन शराबी को गिरफ्तार कर उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया गया ।इस बात के जानकारी देते हुए पहलेजा ओपी प्रभारी विश्व मोहन राम ने बताया कि खरिका चौक के पास से तीन शराबी को गिरफ्तार किया गया जिसमें हरेंद्र दास पिता स्वर्गीय जगरनाथ दास दूसरा संतोष चौधरी पिता काशी चौधरी तीसरा पप्पू चौधरी पिता स्वर्गीय भोला चौधरी है । 3 शराबी खरीका गांव के रहने वाला है ।उसके ऊपर विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है ।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।
