हुसैनगंज में 11000 करंट के चपेट में आने से युवक कि मैत। मृतक के घर पर रोते-बिलखते परिजन हुसैनथाना क्षेत्र के छपिया के नहर पर शनिवार की दोपहर अर्ध निर्माण मकान में काम कर रहे मजदूर पास से गुजर रहे 11000 हजार वोल्ट की चपेट में आने से विवाहित युवक की मौत हो गयी।इसमें बुरी तरह झुलसे युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक छाता गांव निवासी सुदामा महतो का 32 वर्षीय पुत्र कृष्णा महतो था। प्राप्त जानकारी अनुसार वह मजदूरी कर के अपने परिवार का भरण पोषण करता था। प्रतिदिन गांव के आसपास या शहर में मजदूरी करने जाता था इसी क्रम शनिवार की दोपहर छपिया नहर पर एक मकान में काम कर रहा था जहां से घर के ऊपर से 11000 तार गुजरा हुआ था उस तार की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया। घटना की सूचना पाकर हुसैनगंज थाना प्रभारी रामबालक यादव पूरे दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीवान भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद देर संध्या मृत युवक का दाह संस्कार ग्रामीणों द्वारा किया गया। ग्रामीणों ने मृत युवक के परिजनों को ढांढ़स बंधाया। घटना की जानकारी ली और प्रशासन से मुआवजे की मांग की। बताया जाता है कि मृत युवक दो भाइयों में सबसे बड़ा शादीसुदा था। उसके परिवार में पत्नी संगीता देवी दो पुत्री व एक पुत्र है। वहीं छोटा भाई भी मजदूरी करता है। हादसे के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। मां पत्नी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।
परसा नप के सफाई कर्मी ने शुरू किया जाए
हसनपुरा ( सिवान ) : एमएच नगर थाना के सिसवां कला गांव में भगवान साह की पत्नी सुगांती देवी ने थाने में आवेदन देकर अपने ससुर सुग्रीव साह , पिंकी देवी , प्रमीला देवी समेत पांच लोगों पर झोपड़ीनुमा पलानी में आग लगाने का आरोप लगाया है । उसने आरोप लगाया है कि दो दिन पूर्व भूमि विवाद को ले आरोपितों से विवाद हुआ था । इस दौरान आरोपितों द्वारा घर में आग लगाने एवं जान से मारने की धमकी दी गई थी । बुधवार की रात उक्त लोगों ने घटना को अंजाम दिया । इसमें नकद 50 , अनाज , कपड़ा समेत ढाई लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई । बाद में ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका । पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है ।
सिवान: दरौली थाना क्षेत्र के दोन बुजुर्ग गांव निवासी रामप्रवेश राम के पुत्र शिव राम के घर से पुलिस ने छापेमारी कर 43 बोतल बंटी बबली शराब बरामद किया है। वही धंधेबाज पुलिस टीम पर हमला कर फरार हो गया।इस संबंध में थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दोन बुजुर्ग गांव में अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। सुचना पर पहुंची पुलिस तो शराब करोबारी पुलिस टीम पर हमला कर दिए जिसमे कई पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। और शराब कारोबारी चकमा देकर फरार हो गया।इस दौरान मौके से पुलिस ने 43 बोतल शराब बरामद किया है।अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सिवान: दरौली मैरवा मुख्य मार्ग पर साइकिल सवार को बचाने के क्रम में बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को आनन फानन में स्थानीय लोगों द्वारा मैरवा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां इलाज चल रहा है।घायल व्यक्ति की पहचान दरौली थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी विजेंद्र मिश्रा का पुत्र गुड्डू मिश्रा के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि किसी कार्य को लेकर वह मैरवा जा रहा था।
आंदर थाना क्षेत्र के बरवां गांव में बिजली की चपेट मे आने से 18 वर्षीय युवक की मौत मामले में आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे को लेकर बारवां गांव के पास मुख्य सड़क पर आगजनी कर आंदर तियर मुख्य मार्ग को घंटों जाम रखा। जिसके बाद स्थानीय बीडीओ कुणाल कुमार और सीओ रामेश्वर राम मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। वहीं इस मामले में विद्युत विभाग के जेई अमित कुमार यादव ने मुआवजा देने का आश्वासन दिया। बता दे कि शुक्रवार सुबह मनोज पाठक के पुत्र अनुराग पाठक सड़क किनारे लघुशंका कर रहे थे इसी दौरान विद्युत तार के चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दरौंदा। छपरा-सीवान रेल खंड पर दरौंदा-महराजगंज ढाला के समीप अप शहीद एक्सप्रेस ट्रेन से गिरने पर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. गेट मेन ट्रैन से गिरने की तुरंत सूचना दरौंदा स्टेशन मास्टर को दिए. स्टेशन मास्टर ने सूचना चौकी प्रभारी ग्यास सरवर को दिया. सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी ग्यास सरवर एवं कॉन्स्टेबल सत्येंद्र यादव, छोटेलाल सिंह, संजय तिवारी, जावेद अख्तर घटना स्थल पर पहुंच घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा में भर्ती कराया. जहाँ इलाज के क्रम में युवक की मौत हो गई. इधर शव को अपने कब्जे में लेकर कर शव पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल ले गए. मृत युवक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सराया के चक बाजो लालू छपरा निवासी दुखीत सहनी का श्रवन कुमार (20 वर्ष) के रूप में हुई है.
दरौली थाना क्षेत्र के बेलाव गांव में शराब बेचने का विरोध करने पर कुछ अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर सड़क किनारे फेंक दिया। सड़क किनारे घायल व्यक्ति को देखकर आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
भेल्दी थाने के एसआई विजय शंकर उपाध्याय हुए निलंबित
इसुआपुर ( सारण ) दरवां गांव के मैया स्थान के पास बन रहे बजरंगबली की मूर्ति के गदा तथा पूंछ को अज्ञात लोगों द्वारा तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया था । जिसके बाद गांव में लोग आक्रोशित हो गए थे । लेकिन इसुआपुर थाना तथा गणमान्य लोगों के समझाने बुझाने पर लोग शांत हुए । इस मामले में इसुआपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है ।
