रघुनाथ रघुनाथपुर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर दरौली मुख्य मार्ग पर एक मारूति सुजुकी ने शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है इस संबंध में सूत्रों का कहना है कि थाना अध्यक्ष मोहम्मद तनवीर आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई जिसमें एक पीएम 180ml की 720 पैकेट कार्टून शराब बरामद किया गया जोउत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के जो सोहनपुर से लाई जा रही थी जिस को स्थानीय रघुनाथपुर पुलिस ने रात्रि में भनक लगते ही गिरफ्तार कर लिया
इसुआपुर पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल हत्याकांड का आरोपी दो फरार चल रहे अभियुक्त को इसुआपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।इस मामले में इसुआपुर थाना अध्यक्ष संजय राम ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में से इसुआपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी ध्रुव कुशवाहा के पुत्र अर्जुन कुशवाहा और उसी गांव के शंकर साह के पुत्र रामप्रवेश रहा है
सैदपुर के वार्ड 12 में बिजली गुल रहने से लोगों की हो रही है परेशानी
लहलादपुर प्रखंड के जनता बाजार थाना क्षेत्र के सिरिस्तापुर में इस वर्ष बड़े आकार में दुर्गापूजा पंडाल का निर्माण अंतिम चरण में है । काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर बनने वाले पूजा पंडाल में मां अपना दर्शन देंगी । इसकी ऊंचाई 50 से 55 फीट तक और चौड़ाई 40 से 45 फीट होगी । पंडाल निर्माण में कोलकाता के बंगाली दादा व स्थानीय कलाकार जुटे हुये है । पंडालका डिजाइन मिथिलेश कुमार ने तैयार किया है । पूजा समिति के संरक्षक नारद मांझी ने बताया की करीब एक माह पहले से पंडाल निर्माण का कार्य शुरु हुआ है । मां का मनमोहक रूप मिलेगा देखने को : बीते एक दशक से सिरिस्तापुर में मां दुर्गा के मनमोहक मुद्रा की पूजा होती रही है । यहां प्रतिमा निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है । बलऊ गांव के मूर्तिकार मनोज राम निर्माण कार्य मे लगे हुये है । बीते कई साल से वे प्रतिमा निर्माण कार्य के क्षेत्र में है । सिरिस्तापुर में मां दुर्गा , मां लक्ष्मी , मां सरस्वती , भगवान गणेश और कार्तिक के अलावा राक्षस की मूर्तियां बनाई जाती है । इस वर्ष भी श्रद्धालु माता के आशीर्वादी मुद्रा का दर्शन करेंगे ।
इसुआपुर प्रखंड में मनाया जाने वाला प्रसिद्ध महावीरी अखाड़ा सह झंडा मेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया । मेले को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था काफी चुस्त दुरुस्त थी । एसडीएम मढ़ौरा योगेंद्र कुमार , डीएसपी इंद्रजीत बैठा समेत भारी संख्या में मजिस्ट्रेट , पुलिस पदाधिकारी भारी पुलिस बल के साथ तैनात थे । शुक्रवार की दोपहर एक दर्जन से अधिक गांवों से जुलूस इसुआपुर बाजार पर पहुंचा । जहां समिति द्वारा निर्धारित अखाड़ा स्थलों में युवाओं ने लाठी , गदका , ढाल , तलवार जैसे पारंपरिक हथियारों से अपने रण कौशल के प्रदर्शन किए । वहीं कलाकारों ने विभिन्न हैरतअंगेज करतब दिखाए । स्थानीय कलाकारों द्वारा देवी देवताओं की विभिन्न झांकियां मेले में आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी । इसुआपुर , आता नगर , पुरसौली , अचितपुर , बिशुनपुरा के अखाड़ों में बने सांस्कृतिक मंचों पर पूजा समितियों द्वारा स्थानीय विधायक सह भाजपा के मुख्य सचेतक जनक सिंह , वरीय नेता शैलेंद्र प्रताप सिंह , पूर्व विधायक मुद्रिका प्रसाद राय , प्रमुख मितेंद्र प्रसाद यादव , जिला पार्षद छविनाथ सिंह , धीरज सिंह , पंचायत प्रतिनिधियों समेत सैकड़ों गणमान्य लोगों को पगड़ी देकर सम्मानित किया गया । विधायक जनक सिंह ने अपने संबोधन में महावीरी अखाड़ा अखाड़े मेला की शुरुआत की याद करते हुए कहा कि सन 1985 में बीजेपी के एक कार्यक्रम के दौरान मेरी पहल पर भाजपा के भीष्म पितामह माननीय शरद है कैलाशपति
हथोड़ा में कल निकाला जाएगा महावीरी अखाड़े का जुलूस हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के हो थोड़ा में कल महावीरी अखाड़े का जुलूस बड़े ही धूमधाम के साथ निकाला जाएगा इसको लेकर प्रशासन के द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई है वहीं इस जुलूस में काफी संख्या में लोग भी शामिल होंगे इस बात की जानकारी स्थानीय लोगों ने दी साथ ही साथ बताया कि अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है अधिकारी भी अखाड़े में शामिल रहेंगे तथा शांतिपूर्ण तरीके से अखाड़ा संपन्न होगा डीजे पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी।
परसा नप के सफाई कर्मी ने शुरू किया जाए
उत्तरप्रदेश से अपहृत कपड़ा व्यवसायी सीवान से बरामद, दो राज्य की गठित एसआईटी टीम की वजह से मिली सफलता सीवान। उत्तर प्रदेश के देवरिया से अपहरण किए गए व्यवसायी को सीवान पुलिस ने हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर से बरामद किया है। अपहरण किए गए व्यवसायी की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला स्थित बघौत घाट का रहने वाला 30 वर्षीय मनोज कुशवाहा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि कपड़ा व्यवसायी मनोज कुशवाहा का टहलने के क्रम में अपराधियों ने अपहरण कर लिया था। अपहरण करने के बाद अपराधी उसे लेकर सीवान पहुंचे थे। इधर व्यवसायी के अपहरण और प्राथमिकी दर्ज होने के बाद गठित उत्तर प्रदेश की 10 एसओजी सदस्यीय टीम सीवान पुलिस की सहयोग से बरामद कर लिया है। जानकारी के लिए बताते चलें कि उत्तर प्रदेश से बिहार अपहृत कपड़ा व्यवसायी को बरामद करने पहुंची उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा जानकारी के बाद एसपी ने यहां से भी तुरंत एसआईटी टीम गठित की। एसआईटी टीम में सराय ओपी थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह, रघुनाथपुर थाना प्रभारी तनवीर आलम और नगर थाना के राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया जिसके बाद टीम अपहृत व्यवसाई के मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसको बरामद करने में जुट गई। इसी क्रम में अपहृत व्यवसायी का लोकेशन कभी नगर थाना क्षेत्र में तो कभी एमएच नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र में तो कभी गोपालगंज में दिख रहा था। पुलिस अपहृत व्यवसायी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दिन भर इधर-उधर छापामारी करती रही। इसके बाद देर शाम पुलिस ने अपहृत व्यवसायी को हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर से बरामद कर लिया और उत्तर प्रदेश पुलिस टीम को सौंप दिया। उत्तर प्रदेश से आई पुलिस टीम उसे अपने साथ लेकर चली गई।
