सोनपुर जीआरपी ने अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही सोनपुर स्टेशन पर पहुंची वैसे ही गाड़ी की तलाशी के दौरान आरक्षित बोगी से तीन बैग में रखे 198 फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब को जप्त कर लिया । इस बात की जानकारी देते हुए रेल थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि 198 पीस अंग्रेजी शराब ट्रेन में से जप्त किया गया है । इस छपमारी मे एक भी शराब धंधेबाज पकड़े नहीं गए हैं। सभी अंग्रेजी शराब यूपी का बना हुआ है।
दरौदा प्रखंड क्षेत्र में सूखे की स्थिति बनी हुई है जहां प्रखंड क्षेत्र में कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण किसानों द्वारा लगाए हुए धान की फसल सुख रहे हैं जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है वहीं धान के फसल सूखने के कारण किसानों के हो रहे नुकसान को देखते हुए अपनी फसल को बचाने को लेकर पंपिंग सेट का सहारा ले रहे हैं जो काफी महंगा पड़ रहा है वही सूखे की स्थिति को देखते हुए क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की जा रही है
हसनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र के हुसैनाबंगरा मे पूर्व की रंजिश के कारण दो पक्षों मे जमकर मारपीट हुइ।जिसमे दोनो पक्षों से चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये।इस दौरान एक पक्ष के हुसैनाबंगरा निवासी योगिंदर साह की पत्नी शिवकुमारी देवी ने थाना मे आवेदन दे कहा की मेरे ही गांव के विजय कुमार साह व प्रिंस कुमार साह मेरे दरवाजे के सामने गाडी खड़ा कर दारु का पेटी उतार कर रख रहा था।जब मै बोलि कि मेरे दरवाजे पर दारु क्यू रख रहे हो इतने पर उपर्युक्त व्यक्ति गाली गलौज देते हुए लाठी डंडे के मारने लगे,हो हल्ला सुनने के बाद मेरा लड़का जमेन्द्र साह मार खाने से बचाने आया तो उक्त व्यक्ति सहित झगड़ू साह व आरती देवी लाठी डंडे से मुझे व मेरे बेटे को मारपीट का घायल् कर दिया।वही दूसरे पक्ष के दो व्यक्ति की घायल होने की सूचना है।सभी घायलों का गुरुजवा जलालपुर स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे इलाज कराया गया है
दरौदा थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में श्याम बहादुर साह के बयान से चोरों ने दो भैंस व एक गाय की चोरी कर ली . घटना के बाद श्याम बहादुर साह की पत्नी आरती देवी ने बताया कि तीनों मवेशी की कीमत डेढ लाख से अधिक थी . मेरी पांच पुत्री व एक पुत्र हैं . मेरी पुत्री की शादी नवंबर माह में रखी गयी है . उसी को लेकर तीनों मवेशियों को पाल पोस कर बड़ा कर रही थी . शादी के समय तक एक भैंस और एक गाय तैयार होने वाली थी . उसी को बेचकर बेटी की शादी करनी थी . तब तक चोरों ने तीनों मवेशी की चोरी कर ली। अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोनपुर जीआरपी ने अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन से 12 बोतल अंग्रेजी शराब को किया बरामद
आंदर पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार लोगों में पूर्व के शराब मामले में फरार अभियुक्त गायघाट निवासी वशिष्ठ साह तथा दूसरा साइकिल चोर तियर गांव निवासी मुकेश तिवारी है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि फरार धंधेबाज वशिष्ठ साह को गायघाट से गिरफ्तार किया गया । तो वही मुकेश तिवारी को परफेक्ट स्कूल आंदर के पास से साइकिल चुराते लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द किया था। वही दोनों पर कार्रवाई करते हुए रविवार को जेल भेज दिया गया।अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सिवान: दरौली विधानसभा बलुआ गांव में 2 अगस्त कि रात गैस सिलेंडर विस्फोट में 7 झुलस गए थे।जिनमें बीते दिन एक बच्चा समेत तीन लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परंतु अभी तक मुआवजा राशि नहीं दी गई थी ।वही इसको लेकर आंदर प्रखंड प्रमुख राधा देवी गुठनी पहुंची और बीडीओ आनंद प्रकाश और सीओ शंभूनाथ राम से मिलकर मौत के शिकार तीन लोगों के परिवार को मुख्यमंत्री आपदा राहत मद से 12 लाख की राशि दिलवाया ।इसके साथ ही पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना देते हुए घटना में घायल लोगों के इलाज के लिए ₹10000 सहायता राशि प्रदान किया। उन्होंने कहा कि सिलेंडर घटना में एक ही परिवार के सात लोगो का झुलस जाना और इसमे से तीन लोगों की मौत की घटना ने सबका हृदय दुखित कर दिया है।अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
हसनपुरा एमएच नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के दो अलग-अलग घरों में रात लगभग 12:30 बजे छह से सात की संख्या में पहुंचे नकाबपोश बेखौफ डकैतों ने पिस्टल के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। डकैतों ने दोनों मकानों से तकरीबन 8 लाख रुपए की संपत्ति पर हाथ साफ किया है. इधर घटना की जानकारी के बाद शनिवार की सुबह पहुंची एमएच नगर थाने की पुलिस ने डॉग स्क्वायड की टीम के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में पीड़ित महिला सोहावती देवी ने बताया की डकैत गन सटाकर बोलने लगे कि तुम्हारा बेटा कहां है।उसको मारने के लिए आए है। तुम्हारा बेटा गन रखा हुआ है। जल्दी बताओ कहां गन है। उसके बाद महिला बोली कि मेरा बेटा यहां नहीं है बाहर रहता है। डकैतों ने कहा तुम झूठ बोल रही हो यह बाइक किसका है यह बाइक कौन चलाता है। यह टीवी किसका है कौन देखता है। कहते हुए डकैत उनके घरों में तलाशी लेने लगे। और एक-एक करके गहने समेत तकरीबन 6 लाख रुपए की संपत्ति पर हाथ साफ कर लिया। और आराम से निकलते बने। वहीं दूसरे घर में लूट की वारदात देने पहुंचे डकैतों के संबंध में एक महिला दुर्गावती देवी ने बताया कि डकैतों ने जबरन दरवाजा तोड़कर उनके घर में घुसे और करीब छह से सात थान गहना और 20 हज़ार रुपये की लूट की गई है। वह इस मामले में थाने के पुलिस डॉग स्क्वायड की टीम के जरिए डकैतों को पकड़ने की कवायद शुरू कर दी है।साथ ही घटनास्थल पर आंदर प्रभाग इंस्पेक्टर सहित दरौंदा थानाध्यक्ष, चैनपुर ओपी प्रभारी,सिसवन थानाध्यक्ष व पचरुखी थानाध्यक्ष ने पहुंच जाँच पड़ताल में जुट गए कहते हैं अधिकारी इस मामले में एमएच नगर हसनपुरा थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि देर रात दो लोगों के घरों में डकैती का मामला प्रकाश में आया है पुलिस डॉग स्क्वायड की टीम को लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हाजीपुर सदर अस्पताल ब्लड बैंक के निकट से साइकिल चोरी करते एक चोर को मजदूरों ने पकड़ कर जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने चोर के जमकर धुनाई कर दी। पकड़े गए चोर सोनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी लालबाबू राय है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पुलिस ने जगह-जगह छापेमारी कर बालू कारोबारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
