सोनपुर जीआरपी ने अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही सोनपुर स्टेशन पर पहुंची वैसे ही गाड़ी की तलाशी के दौरान आरक्षित बोगी से तीन बैग में रखे 198 फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब को जप्त कर लिया । इस बात की जानकारी देते हुए रेल थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि 198 पीस अंग्रेजी शराब ट्रेन में से जप्त किया गया है । इस छपमारी मे एक भी शराब धंधेबाज पकड़े नहीं गए हैं। सभी अंग्रेजी शराब यूपी का बना हुआ है।
