दरौदा प्रखंड के सिवान छपरा मुख्य मार्ग पर कोडरी गांव के समीप असंतुलित होकर एक बाइक चालक गिर गया जिससे गंभीर चोटें लग गई घटना के संबंध में सूत्रों का कहना था की बाइक चालक सिवान के तरफ जा रहा था तभी उसकी बाइक एक ठोकर से टकरा गई जिसके कारण बाइक चालक असंतुलित हो गया और रोड के किनारे जागीरा जा रहे राहगीरों की मदद से उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया बाइक चालक
गरखा थाना के द्वारा ट्रक पे लदी हुई शराब को जप्त किया गया।बताया जाता है कि ट्रक पर लदी हुई शराब बाबूरा के रास्ते होते हुए गरखा आ रही थी कि तभी थाना अध्यक्ष रामसेवक रावत एएसआई आशुतोष कुमार एएसआई प्रभात कुमार एवं गश्ती दल के सदस्यों द्वारा चांडाल चौक से ट्रक को जप्त किया गया। जिसमें में भारी मात्रा में शराब लदी हुई थी। शराब की अनुमानित कीमत लगभग 60 लाख बताई जा रही है।अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
माँझी थाना क्षेत्र के सबदरा गांव से पूरब स्थित नहर पुल के नीचे से पुलिस ने एक क्षत विक्षत शव बरामद किया है। इससे पहले ग्रामीणों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। सूचना पाकर एसआई राम विचार राम के नेतृत्व में पहुंची माँझी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु छपरा भेज दिया। मृतक सबदरा गांव निवासी अशर्फी राम का पुत्र दया राम 45 वर्ष बताया जाता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सांप काटने से सोनपुर के अम्बेडकर नगर की एक बच्ची की मृत्यु हो गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
तालाब के अंदर मिला युवक का शव,परिजन सदमे में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पश्चिमी हरिहाश,में 9 साल के आमिर का शव मिला तालाब के अंदर, आमिर एक गरीब फैमिली से का लड़का है, आमिर के पिता का नाम, नेयाज ठीकदार बताया जा रहा है,वही तालाब में युवक का शव कैसे गया क्या किसीने युवक की हत्या कर शव को फेंका है इस बात की जांच स्थानीय पुलिस के द्वारा की जा रही है
जमीन हड़पने की नीयत से महिला व परिजनों के साथ जमकर हुई मारपीट हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा बड़का टोला की रहनेवाली महिलारमावती देवी ने हुसैनगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमे उन्होंने बताया कि वह अपने घर पर बैठी थी तभी बगल के ही बाबूराम चौधरी के घर के लोग आये तथा जमीन की मांग कर मारपीट करने लगे। बाबूराम चौधरी,सुनील चौधरी,राहुल कुमार सहित कई लोगो पर मारपीट का आरोप लगाया है
दरौली थाना क्षेत्र के विश्वनिया धुसी टोला गांव में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर का ताला तोड कर पानी की मोटर चोरी कर ले गए। इस संबंध में पीड़ित गौरी शंकर ने बताया कि इसके पूर्व में भी चोरों ने मोटर की चोरी कर ली थी। अब यह दूसरी घटना है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
छपरा-सिवान मार्ग पर नंदलाल सिंह कालेज के समीप दो बाइक की आमने सामने हुई जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही दाउदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और खून से लथपथ दोनो युवकों को उठाकर एकमा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी जब मोबाइल फोन पर पुलिस ने परिजनों को दी तो मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मृत युवकों में एक दाउदपुर थाना क्षेत्र के समतापार मठिया गांव के हरिकिशोर पूरी का पुत्र सुजीत कुमार पूरी उर्फ पपु पूरी जबकि दूसरा मृतक एकमा थाना क्षेत्र के एकारी गांव निवासी जयप्रकाश सिंह का पुत्र गिरधर कुमार सिंह है। घटना के प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि दो बाइक की आमने- सामने टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क के किनारे गिर पड़े वही दोनों की मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उधर बताया जाता है कि समतापार के सुजीत कुमार पूरी रसुलपुर थाने के मोहबतनाथ के मठिया अपने ससुराल जा रहा था। तभी एकमा की ओर से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की तेज भिड़ंत से दो अन्य साइकिल सवार चपेट में आकर घायल गए। सुजीत की शादी करीब चार साल पूर्व मधु के साथ हुई थी। उसे एक दो साल की लड़की है। सुजीत चार रोज पहले बाहर से गांव आया था और ससुराल जा रहा था। तभी रास्ते मे दुर्घटना के शिकार हो गया। वही परिजनों के चिखचित्कार से घर परिवार में मातम छा गया है। दुर्घटना में बाइक के कई पार्ट्स चूरचूर होकर सड़क पर विखरे गए। दोनों मृतक के पैकेट से मिले कागजात पर इनकी पहचान की गई। बाद में पुलिस ने दोनों मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।
आलापुर स्थित आंगनबाड़ी सेविका का हुआ निधन, क्षेत्र में शोक की लहर पचरुखी प्रखण्ड क्षेत्र के आलापुर गांव स्थित आंगनबाड़ी सेविका कल्याणी देवी के निधन के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। मौत की खबर सुनकर मंगलवार को पचरुखी प्रखण्ड क्षेत्र की सैकड़ों सेविकाएं, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता दिवंगत सेविका के घर पर पहुँचे और शोकाकुल परिजनों से मिलकर सांत्वना दिए तथा ढाढ़स बंधाया। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष अनिला देवी ने बताया कि कल्याणी देवी बेहद ही मिलनसार व मृदुभाषी व्यक्ति थीं। उनका निधन क्षेत्र व समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। मौके पर मुखिया संघ के जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह, आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा पांडेय, आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रखण्ड अध्यक्ष राजंती देवी, सेविका आशा देवी, नूतन देवी समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।
पुलिस ने दो शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर भेजा जेल सोनपुर --नयागांव पुलिस ने अलग -अलग मामले में 2 शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर दोनों शराब धंधेबाज को जेल भेज दिया । नयागांव पुलिस ने गश्ती के दौरान बाइक पर देसी शराब ले जा रहे शराब धंधेबाज को मौके पर सोमवार को गिरफ्तार किया वही शराब को भी जप्त कर लिया वही दूसरी ओर शराब के मामले में फरार चल रहे एक शराब धंधेबाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । इस बात की जानकारी देते हुए नयागांव थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने गश्ती के दौरान बाइक पर देसी शराब ले जा रहे शराब धंधेबाज को मौके पर उसे 100 लीटर देसी शराब के साथ उसे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार युवक परमानंदपुर के जितेंद्र राय जो बाइक से 2 ट्यूब में भरे 100 लीटर देसी शराब को ले जा रहा था जिसे गिरफ्तार किया गया है वहीं दूसरी ओर शराब को कस्तूरी चक गांव के फरार चल रहे एक शराब तस्कर पंकज कुमार उर्फ सपना पिता कृष्णा पासवान को गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर उसे गिरफ्तार किया गया । शराब तस्कर 2 सप्ताह पूर्व 100 लीटर देसी शराब के साथ साइकिल से जा रहा था इस दौरान पुलिस को देखकर शराब तस्कर साइकिल व देसी शराब को छोड़ कर भाग गया था जहां पुलिस ने साइकिल व शराब को जप्त कर लिया । उसके ऊपर विभागीय कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे पंकज पासवान व परमानंदपुर के जितेंद्र राय को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया ।
