सोनपुर प्रखंड क्षेत्र के हर पंचायत में इन दिनों जुआरियों , शराबियों, गजेरियों, ऑफिनचो का अड्डा बन गया है जिसके कारण अपराध की घटनाएं तो बढ़ रही है साथ ही जिन शराबियों ,जुआरियों के जुआ खेल रहे वैसे परिवार के आर्थिक स्थिति भी दयनीय होती जा रही है। जुआरी खेलने की जानकारी जैसे ही पहलेजा ओपी प्रभारी विश्व मोहन राम को मिली वैसे ही छपमारी शुरू कर दी । पहलेजाघाट ओपी क्षेत्र के सुल्तानपुर में छापामारी के दौरान पुलिस के देखते ही मौके पर सभी जुआरी भागने में सफल रहा जबकि तीन मोटरसाइकिल को पुलिस ने बरामद कर लिया । पहलेजाघाट ओपी प्रभारी विश्व मोहन राम ने शुक्रवार को बताया कि सुल्तानपुर में जुआरियों के अड्डा पड़ छापामारी किया गया जहां पुलिस के देखते ही सभी जुआरी भागने में सफल रहा लेकिन मौके पर तीन मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया गया है । उन्होंने यह भी कहा कि यह छापामारी अनवरत चलती रहेगी । जब तक जुआरी अपने जुआ अड्डा को बंद न कर दें । जुआ खेलने वाले और उसके साथ जुआ अड्डा पर खड़े होकर देखने वाले को भी खैर नहीं ।

दरौंदा थाना क्षेत्र के पकवलिया गांव में गुरुवार को भूमि पर कब्जा कर रहे दबंगों को रोकने गए एक दंपति और पुत्र को दबंगों ने बड़े ही बेरहमी से पिटाई कर दी । जिससे महिला और पुत्र की स्थिति गंभीर बनी हुई है । घायलों की पहचान पकवलिया गांव निवासी 42 वर्षीय सुराजी लाल साह तथा उसकी पत्नी 35 वर्षीय नीलू देवी तथा 22 वर्षीय पुत्र सतेंद्र साह के रूप में हुई है।घटना के संबंध में घायल सुराजी लाल साह ने बताया कि उनके ही दबंग पड़ोसी हरेंद्र साह ने उनके पांच धुर भूमि पर कब्जा कर रहे हैं । मैंने उन्हें भूमि से उनका कब्जा हटाने के लिए समझाने गया था । मैंने कहा कि जब आपके पास इस भूमि का कागजात नहीं है तो जबरन इस भूमि पर कब्जा नहीं कीजिए | यह भूमि मेरा है और इसका कागजात मेरे पास है । मेरी बात सुनते ही दबंग पड़ोसी आग बबूला हो गए । और भूमि पर जबरन कब्जा करने की बात कहते हुए मेरे साथ धक्का - मुक्की करने लगे।इतने में मेरी पत्नी और मेरा पुत्र बीच - बचाव करने पहुंचे तो लोहे की सरिया और तलवार से उनके ऊपर हमला कर दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौंदा स्थानीय बजार से चोरों ने बाइक की चोरी कर ली है इस संबंध में सूत्रों का कहना था पीड़िता खैनी दुकान के सामने गाड़ी लगा कर समान की खरीदारी करने के लिए गए . जब समान की खरीदारी कर के व्यक्ति लौटा तो देखा कि गाड़ी नही है . काफी खोजबीन करने के बाद भी गाड़ी नही मिली . जिसके बाद पीड़ित आन्दर थाना क्षेत्र के उज्जैन के बंगरा गांव निवासी रजत कुमार सिंह ने थाना में आवेदन दिया . तथा इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य से मोबाइल वाणी के माध्यम से ार.के.गुप्ता बता रहें हैं की बिहार में कोरोना संक्रमित लोगो की संख्या आये दिन बढ़ने से लोगो को डर का माहौल उत्पन्न हो गया है। इधर संक्रमणों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सचेत है। जिला में कोरोना का धीरे धीरे प्रभाव बढ़ रहा है। जिसको लेकर बिहार में संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। वहीं दरौंदा में कोरोना से संक्रमित मरीजो की संख्या एक महीने के अंदर तीसरी है। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दर्जनो लोगो का एंटीजेन जाँच हुआ, एंटीजेन जांच में हाथोपुर गांव की एक महिला व स्वास्थ्य विभाग का एक कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए है। प्रखंड क्षेत्र में तीसरा संक्रमित मरीज पाए जाने से लोगों में डर का माहौल उत्पन्न हो गया है स्वास्थ विभाग के तरफ से संक्रमित मरीज को होम क्वारंटाइन रहने की सलाह दी गई है।

दरौंदा। स्थानीय बाजार पर चोरी एवं छिनतई की घटना बढ़ गई है. बुधवार की शाम में खैनी दुकान के सामने गाड़ी लगा कर समान की खरीदारी करने के लिए गए. जब समान की खरीदारी कर के व्यक्ति लौटा तो देखा कि गाड़ी नही है. काफी खोजबीन करने के बाद भी गाड़ी नही मिली. जिसके बाद पीड़ित आन्दर थाना क्षेत्र के उज्जैन के बंगरा गांव निवासी रजत कुमार सिंह ने थाना में आवेदन दिया. पीड़ित ने कहा कि अभी तक पुलिस न ही प्राथमिकी दर्ज की न ही गाड़ी की पता लगाई.

दरौली विधानसभा क्षेत्र के सरफोरा गांव में गुरुवार को एक निजी स्कूल की बस दुर्घटना का शिकार हो गई। जिसमे सवार दो दर्जन से अधिक छात्र बुरी तरह फंस गए। इसकी सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा रेस्क्यू कर बस के अंदर फंसे बच्चों को बाहर निकाला। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौदा सिवान मुख्य मार्ग पर लीला साहब के पोखरा के पास असंतुलित होकर एक बाइक चालक गिर गया जिसे गंभीर चोटें लग गई घटना के संबंध में सूत्रों का कहना था कि बाइक चालक दरौदा से सिवान के तरफ जा रहा था तभी सामने से एक बड़ी गाड़ी आ रही थी साइड लेने के चक्कर में बाइक चालक असंतुलित हो गया और रोड किनारे जागीरा जा रहे राहगीरों की मदद से उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया बाइक चालक पचरुखी थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है

दरौदा थाना क्षेत्र के पकवालिया गांव में दो पक्षों में हुई जमीनी विवाद को लेकर मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए इस संबंध में सूत्रों का कहना था कि दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर पहले तू तू मैं मैं हुई तू-तू मैं-मैं होते-होते बाद विवाद बढ़ते बढ़ते मारपीट हो गई जिसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं घायल दोनों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया

दरौली विधानसभा क्षेत्र के तेनुआ मोड़ स्थित एक घर में बिजली का काम कर रहे एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान तेंनुआ मोड़ निवासी सैयद अली के रूप में की गई है।

जेई ने प्राथमिकी के लिए थाना में दिया आवेदन दरौंदा। प्रखंड क्षेत्र के अलग अलग गांव में विद्युत विभाग के तरफ से टीम गठित कर विशेष जांच अभियान चलाकर चोरी की बिजली जला रहे उपभोक्ताओं पर बड़ी कार्रवाई की गई. नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के आदेशा अनुसार यह छापेमारी की गई है. बता दें कि उजाय में चोरी की बिजली जला रहे सात उपभोक्ताओं पर जुर्माना लगाते हुए विभागीय कार्रवाई भी की गई. चोरी की बिजली जलाने पर उजाय गांव निवासी पिंटू सिंह पर बासठ हजार सात सौ चौतीस हजार, भरत सिंह पर दो लाख तिरासी हजार छह सौ मात्र व कमला सिंह पर छियालीस हजार पांच सौ छियासठ रुपया का जुर्माना के साथ तीनो उपभोक्ताओं पर दरौंदा थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. कनीय अभियंता मोहनी सिंह ने बताया कि चोरी की बिजली जलाते हुए कोई भी उपभोक्ता पकड़ा जाता है या एक वर्ष अधिक दिनों तक बिजली बिल बाकी रहता है तो ऐसे लोगों का बिजली कनेक्शन काटकर कानूनी कार्रवाई किया जाएगा. जांच टीम में मुख्य रूप से सहायक विधुत शकील अहमद, संवेदक कामगार ब्रजेश प्रसाद,।सुपरवाइजर राजू कुमार पांडेय के अलावे अन्य कर्मचारी एवं पुलिस बल शामिल रहे.