सोनपुर प्रखंड क्षेत्र के हर पंचायत में इन दिनों जुआरियों , शराबियों, गजेरियों, ऑफिनचो का अड्डा बन गया है जिसके कारण अपराध की घटनाएं तो बढ़ रही है साथ ही जिन शराबियों ,जुआरियों के जुआ खेल रहे वैसे परिवार के आर्थिक स्थिति भी दयनीय होती जा रही है। जुआरी खेलने की जानकारी जैसे ही पहलेजा ओपी प्रभारी विश्व मोहन राम को मिली वैसे ही छपमारी शुरू कर दी । पहलेजाघाट ओपी क्षेत्र के सुल्तानपुर में छापामारी के दौरान पुलिस के देखते ही मौके पर सभी जुआरी भागने में सफल रहा जबकि तीन मोटरसाइकिल को पुलिस ने बरामद कर लिया । पहलेजाघाट ओपी प्रभारी विश्व मोहन राम ने शुक्रवार को बताया कि सुल्तानपुर में जुआरियों के अड्डा पड़ छापामारी किया गया जहां पुलिस के देखते ही सभी जुआरी भागने में सफल रहा लेकिन मौके पर तीन मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया गया है । उन्होंने यह भी कहा कि यह छापामारी अनवरत चलती रहेगी । जब तक जुआरी अपने जुआ अड्डा को बंद न कर दें । जुआ खेलने वाले और उसके साथ जुआ अड्डा पर खड़े होकर देखने वाले को भी खैर नहीं ।