इसुआपुर ( सारण ) दरवां गांव के मैया स्थान के पास बन रहे बजरंगबली की मूर्ति के गदा तथा पूंछ को अज्ञात लोगों द्वारा तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया था । जिसके बाद गांव में लोग आक्रोशित हो गए थे । लेकिन इसुआपुर थाना तथा गणमान्य लोगों के समझाने बुझाने पर लोग शांत हुए । इस मामले में इसुआपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है ।
