*हसनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र के लहेजी से दो अपराधी को पिस्टल के साथ स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया. इस बाबत थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया की दोनों युवको द्वारा हथियार के साथ फोटो वायरल किया गया था जिसे पुलिस ने वायरल फोटो को संज्ञान में लेते हुए लहेजी गांव में दलबल के साथ छापेमारी किया गया.छापेमारी के दौरान थानाक्षेत्र के लहेजी निवासी विद्याभूषण साह के पुत्र अजय कुमार साह व विपिन मिश्रा का पुत्र आशुतोष कुमार मिश्रा को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर थाना परिसर में लाया गया.जिसे थानाध्यक्ष ने तवरित कार्यवाई करते हुए दोनों अपराधियों को अवैध हथियार रखने के जुर्म में धारा आर्म्स एक्ट लगाते हुए सिवान जेल भेज दिया है.साथ ही ग्रामीणों की में तो दोनों अभियुक्तों द्वारा शोसल मिडिया पर रायफल व पिस्टल लहराने का कई फोटो व वीडियो भी सामने आया है. जिसे स्थानीय ग्रामीणों सहित आसपास के लोगो में दहशत का माहौल व्याप्त था.