-सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पहाड़ी चक गांव में पुलिस ने छापामारी कर 660 पीस फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब को बरामद किया वही मौके पर दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। इस बात की जानकारी देते हुए सोनपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 660 पीस अंग्रेजी शराब फ्रूटी पैक को छापामारी कर जप्त किया गया है जिसमें 600 ट्रेटा पैक व 60 पीस कैन वियर व अन्य शराब को जप्त किया गया ।सभी शराब यूपी निर्मित है । गिरफ्तार किए गए दो धंधेबाज के ऊपर विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे शनिवार को जेल भेजा दिया गया ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।