सोनपुर हरिहरनाथ ओपी क्षेत्र के अंतर्गत सोनपुर नगर पंचायत के सोनपुर आदम स्थित एक घर में उस समय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई जब गृह स्वामी सुरेश कुमार सिंह सपरिवार अपने दिल्ली किसी कार्य के लिए गए हुए है । जहां चोरों ने मौके का फायदा उठाकर मुख्य दरवाजा तोड़कर रात्रि में अंदर प्रवेश करते हुए घर में रखे एक स्कूटी ,एक होम थिएटर समेत अलमारी के तोड़कर उसमें रखे कीमती सामान चोरों ने चुराकर भागने में सफल रहा । यह घटना की जानकारी घर के आसपास के लोगों ने हरिहरनाथ पुलिस को दी साथ ही घर वाले को भी इसकी सूचना दी । इस घटनास्थल पर पुलिस ने शुक्रवार को पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया । चोरी घर मे हुई कितने की सामान चोरी हुई, गृहस्वामी के आने के बाद ही पता चल पाएंगी । पुलिस ने मामले की तहकीकात में जुट गई है ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
