इसुआपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव के सत्येंद्र सिंह के 25 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार सिंह का शव जैसे ही हरियाणा से गांव पहुंचा कि गांव में कोहराम मच गया । अजीत हरियाणा के शौक सपला में एक प्लाई बोर्ड फैक्ट्री के बाहर कैंटीन चलाते थे । वहां सोमवार को संदेहास्पद स्थिति में उनकी मृत्यु हो गई । इसकी सूचना वहां की स्थानीय पुलिस ने मोबाइल फोन द्वारा स्वजनों को दी । इसके बाद स्वजन वहां पहुंचकर शव को गांव लाए । गांव में शव पहुंचते ही लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई । परिजनों के रुदन क्रंदन से गांव का माहौल गमगीन हो गया । जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अनवर हुसैन , जिला पार्षद छविनाथ सिंह , डा प्रदीप कुमार सिंह , विक्रमा राम , उपेंद्र सिंह , अशोक सिंह , डा प्रमोद सिंह , बैरिस्टर राय , विपिन सिंह , शेख आजाद , विक्रमा राम , उपेंद्र सिंह , अशोक सिंह व अन्य ने पहुंच कर शोक संतप्त मृतक के स्वजनों को सांत्वना दिया तथा उनका ढांढ़स बंधाया ।
