इसुआपुर थाना अंतर्गत डटरा पुरसौली गांव में शौच करने गई एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। मृत महिला इसुआपुर थाना क्षेत्र के डटरा पुरसौली गांव निवासी स्वर्गीय चंदेश्वर सिंह की 70 वर्षीय पत्नी राजपति देवी बताई गई है। महिला शौच के लिए खेत की तरफ गई जहां खेत में टूटकर गिरे विद्युत तार की चपेट में आ गई। इसके बाद उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और उसे उठाकर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाये, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। इसके बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में उसके परिवार वालों ने बताया कि वह शौच के लिए खेत की तरफ गई थी, जहां खेत में टूट कर गिरे विद्युत तार की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई।