किशनगंज जिले सहित पूरे बिहार के छात्र-छात्राओं के लिए मुख्यमंत्री बालक/बालिका साइकिल योजना के तहत 9वीं कक्षा में अध्ययनरत बालकों एवं बालिकाओं को साइकिल खरीदने के लिए अनुदान स्वरूप मिलने वाली राशि का विवरण।

ठाकुरगंज प्रखंड के एमएच आजाद नेशनल कॉलेज डिग्री कॉलेज में पदस्थापित प्राचार्य अबरार आलम के खिलाफ कॉलेज में कार्यरत 25 टीचिंग स्टाफ के साथ 18 नन टीचिंग स्टाफ सभी गोलबंद हो गए हैं। सबों ने तदर्थ कमेटी के अध्यक्ष सह स्थानीय सांसद डॉ. मो. जावेद आजाद को भी पत्र लिखकर प्रभारी प्राचार्य अबरार आलम को अविलंब हटाए जाने की मांग की है। इसी संदर्भ में सोमवार को कॉलेज परिसर में ही एक बैठक की गयी।

किशनगंज जिले में मतदाता पुनरीक्षण कार्य के तहत निर्वाचन सूची में नाम शामिल करने को लेकर चल रहे अभियान के लिए डीएम श्रीकांत शास्त्री ने अपने कार्यालय वेश्म में प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा निर्वाचन सूची को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी।

पोठिया प्रखंड में बिहार चिकित्सा एवं जन-स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले पोठिया प्रखंड की आशा कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर रैली निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोठिया के कैम्पस में प्रदर्शन किया।आशा एवं आशा फैसिलिटेटर संघ की प्रखंड इकाई ने आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन के बीच अपनी नौ सूत्री मांगों के समर्थन में राज्य सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।

किशनगंज जिले के आईसीडीएस निदेशक द्वारा जिला पदाधिकारी एवं आईसीडीएस डीपीओ को पत्र प्रेषित कर 1 से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाने को लेकर आवश्यक निर्देश दिया गया है। निर्देश के आलोक में इस व वर्ष विश्व स्तनपान सप्ताह का थीम है एनबलिंग ब्रेस्टफीडिंगमेकिंग ए डिफ्फरेंस फॉर वर्किंग पेरेंट्स।

किशनगंज जिले के चिकित्सक किसी भी बीमारी में दवा का पूरा कोर्स लेने की नसीहत देते हैं। यह नसीहत तब अधिक जरूरी हो जाती है, जब बीमारी गंभीर हो। ऐसा ही मामला टीबी बीमारी के मामले में भी होता है। टीबी के मरीजों को इलाज के दौरान दवा का कोर्स पूरा करने के लिए कहा जाता है।

किशनगंज जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स एवं धान अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक हुई। समीक्षात्मक बैठक में पाया गया कि वर्तमान में माह जुलाई 2023 के खाद्यान्न का वितरण कराया जा रहा है। वर्तमान में किशनगंज जिला का औसतन वितरण प्रतिशत 93.05 प्रतिशत है।

बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र के धाधर चौक से रहमतपुर -सुहिया की वर्ष 2017 में कटी सड़क वर्षों बाद भी मरम्मत नहीं होने से बरसात में आवागमन प्रभावित हो गया है। कटी सड़क झील की शक्ल लेने से पुल निर्माण एक मात्र विकल्प बन गया है। स्थानीय सूत्र के अनुसार रहमतपुर व सुहिया उक्त दो स्थानों पर कटी सड़क विकास की पोल खोल कर रख दिया है।

किशनगंज जिले में बिहार परिवहन मित्र कामगार व विभिन्न संगठनों द्वारा एसपी कार्यालय के समीप स्थित परिवहन मित्र कामगार कार्यालय में चालक दिवस मनाया गया। जिसमें परिवहन मित्र कामगार संघ व ऑल इंडिया रोड ट्रेड ट्रांसपोर्ट वर्कस यूनियन व विभिन्न संघ के सदस्य मौजूद थे।जिसमें ऑटो चालक, जीप चालक, बस चालक, ई-रिक्शा चालक व अन्य चालकों को संबोधित किया गया।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले अन्तर्गत अपने निज आवास बिरवा में लोगों की समस्याएं सुनकर उसका निष्पादन करने हेतु क्षेत्र सं० 10 जिला पार्षद नासिक नादिर ने जनता दरबार का किया आयोजन जिसके तहत परिहालपुर के ग्रामीणों ने समुदायक सौचालय से सम्बंधित समस्याओं से कराया अवगत जिसको लेकर जिला परिषद ने जल्द सौचालय बनवाने का दिया आस्वासन।