किशनगंज जिले के चिकित्सक किसी भी बीमारी में दवा का पूरा कोर्स लेने की नसीहत देते हैं। यह नसीहत तब अधिक जरूरी हो जाती है, जब बीमारी गंभीर हो। ऐसा ही मामला टीबी बीमारी के मामले में भी होता है। टीबी के मरीजों को इलाज के दौरान दवा का कोर्स पूरा करने के लिए कहा जाता है।