Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के किशनगंज जिला के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत बिशनपुर पंचायत के जागीर बस्ती गांव में नवनिर्मित प्राथमिक अस्पताल बदहाल अवस्था में है। लगभग पांच वर्ष पूर्व ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर बिशनपुर जागीर बस्ती में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण एमएसडीपी योजना से किया गया था। लेकिन अबतक इसका उद्घाटन नहीं हो सका। अस्पताल दिन प्रतिदिन जर्जर होत जा रहा है। अस्पताल का खिड़की दरवाजा भी अब टूट रहा है। अस्पताल के सामने गंदगी व कचड़ा का अंबार लग गया है।
बिहार राज्य के किशनगंज जिला के बहादुरगंज से अमौर तक जानेवाली सड़क का चौड़ीकरण कार्य जारी है । सड़क के निर्माण की गति सुस्त होने से लोग परेशान है। कोचाधामन प्रखंड के सोंथा से बरबट्टा हाट तक उक्त सड़क काफी क्षतिग्रस्त है।भट्टा हाट व बरबट्टा हाट में नाला का निर्माण काफी सुस्त है। लोगों द्वारा सड़क निर्माण कार्य करा रही एजेंसी के प्रतिनिधि से निर्माण में गति लाने की मांग की।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले सहित पूरे पूर्णिया विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि स्नातक पार्ट टू 2023 के बीए , बीकॉम एवं बीएससी की परीक्षा में कुल 31 हजार परीक्षाक्षी शामिल होंगे। सभी परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। परीक्षा 2 से 18 अगस्त तक पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कॉलेजों में बनाई गई 21 परीक्षा केंद्रों पर होगी।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले सहित पूरे पूर्णिया विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि 01 अगस्त से स्नातक तृतीय खण्ड की प्रायोगिक परीक्षा शुरू होगी। परीक्षा विभाग के द्वारा सूचना जारी कर दिया गया है। स्नातक तृतीय खण्ड की प्रायोगिक परीक्षा 2023 एक अगस्त से विभिन्न परीक्षा केंद्रो पर संचालित होगी।
बिहार राज्य के किशनगंज निर्माणाधीन पुलिस लाइन में पुलिस जवानों को अपना आशियाना में अभी और वक्त लग सकता है। ढ़ाई सालों में अब तक 40 फीसदी ही काम हो सका है। जिससे इस साल भी पुलिस लाइन का कार्य पूरा होने की उम्मीद नहीं दिख रही है। हालांकि एसपी डा. इनामुल हक मेंगनू द्वारा लगातार निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके लिए उनके द्वारा पुलिस मुख्यालय को भी अवगत कराया गया है। पुलिस भवन निर्माण निगम के संवेदक की लापरवाही के कारण कार्य मंद गति से चल रहा है।
