बिहार राज्य के किशनगंज जिले सहित पूरे पूर्णिया विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि स्नातक पार्ट टू 2023 के बीए , बीकॉम एवं बीएससी की परीक्षा में कुल 31 हजार परीक्षाक्षी शामिल होंगे। सभी परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। परीक्षा 2 से 18 अगस्त तक पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कॉलेजों में बनाई गई 21 परीक्षा केंद्रों पर होगी।